- Hindi News »
- World »
- Pakistan Army Convoy Attack 32 Soldiers Killed Three Vehicles Destroyed
तीन गाड़ियों को उड़ाया…पाकिस्तानी सेना के काफिले पर खूनी हमला, 32 जवानों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में कराची-क्वेटा हाईवे पर हुए बम विस्फोट में 32 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह हमला सेना के काफिले पर किया गया था, जिसमें एक बस भी शामिल थी।
- Written By: अमन उपाध्याय

पाकिस्तानी सेना पर हमले की एक फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
कराची: पाकिस्तान में आतंकवाद अब उसकी अपनी सबसे बड़ी समस्या बन चुका है। आतंकवादी समूहों को सहारा देने की कीमत पाकिस्तान को भारी चुकानी पड़ रही है। खुजदार में जीरो पॉइंट के पास कराची-क्वेटा हाइवे पर सेना के काफिले पर इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (VBIED) से हमला हुआ, जिसमें 32 पाकिस्तानी सैनिक शहीद हो गए और कई घायल हो गए।
पहले आतंकवादी घटनाएं आमतौर पर पाकिस्तान के दूर-दराज के इलाकों तक सीमित रहती थीं, लेकिन अब इस तरह के हमले देश के प्रमुख शहरों में भी होने लगे हैं। इससे वहां की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।
एक साथ उड़ाए तीन वाहन
कराची-क्वेटा हाइवे पर एक खड़ी कार में जमीनी विस्फोटक लगाया गया था, जो सेना के काफिले के गुजरने के समय फटा। रिपोर्टों के अनुसार, इस काफिले में कुल आठ सैन्य वाहन थे, जिनमें से तीन वाहन सीधे धमाके की चपेट में आए। प्रभावित वाहनों में एक बस भी थी, जिसमें कथित तौर पर सैन्य कर्मियों के परिवार सवार थे। अधिकारी अपनी इस सुरक्षा की चूक को छुपाने की कोशिश कर रहे हैं। आंतरिक सूत्रों की जानकारी के अनुसार, अधिकारी इस घटना को एक स्कूल बस पर हमला बताकर कहानी को बदलने का प्रयास कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर मिसाइल हमला, आसमान में दिखा धुएं का गुबार; तीसरे हफ्ते में और खौफनाक हुई जंग
होर्मुज को ‘आजाद’ करेंगे ट्रंप! चीन-जापान समेत दुनिया से मांगी सैन्य मदद; बोले- जिनके जहाज फंसे, वे भेजें सेना
पाकिस्तान में महंगाई का ‘महाविस्फोट’, पेट्रोल-डीजल के 20% दाम बढ़े; 26वीं बार IMF की शरण में पड़ोसी देश
ईरान के स्पेस रिसर्च सेंटर पर इजरायल का भीषण प्रहार, मिलिट्री सैटेलाइट और खुफिया लैब पूरी तरह तबाह
यह भी पढे़ं- शादीशुदा महिलाओं के साथ मुस्लिम देश में ‘कांड’, रातोंरात खत्म हो गया सबकुछ; मचा हड़कंप
फिलहाल अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन बलूचिस्तान में सक्रिय अलगाववादी समूहों पर शक किया जा रहा है। यह इलाका पहले भी सेना और सुरक्षा बलों पर हमलों के लिए जाना जाता रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह हमला पाकिस्तानी सेना की कमजोर सुरक्षा व्यवस्था और बलूच विद्रोहियों की बढ़ती ताकत का संकेत है। हमले के बाद पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है और सुरक्षा बलों ने बड़े स्तर पर तलाशी अभियान शुरू किया है। यह घटना पाकिस्तान की आंतरिक सुरक्षा की समस्याओं को फिर से सामने लाती है, खासकर बलूचिस्तान जैसे संवेदनशील इलाकों में, जहां लंबे समय से अस्थिरता बनी हुई है।
पहले भी हो चुका है हमला
इसी कराची-क्वेटा राजमार्ग पर 21 मई को एक और हमला हुआ था। बलूचिस्तान के खुजदार क्षेत्र के नजदीक क्वेटा-कराची हाईवे पर आतंकवादियों ने आर्मी पब्लिक स्कूल की बस पर हमला किया, जिसमें ड्राइवर समेत पांच बच्चे मौत के शिकार हो गए। इन घटनाओं की वजह से पाकिस्तान की आम जनता में डर का माहौल फैल गया है।
Pakistan army convoy attack 32 soldiers killed three vehicles destroyed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चैत्र नवरात्रि की पूजा में माता रानी को चढ़ाएं ये विशेष फूल, मन की मुरादें होंगी पूरी
Mar 14, 2026 | 09:53 PMबप्पा के चरणों में चैंपियंस, सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे सूर्या और गंभीर, वर्ल्ड कप ट्रॉफी रखकर मत्था टेका
Mar 14, 2026 | 09:41 PMअवसरवादी के साथ ‘पंडित’ का ऑप्शन…दरोगा भर्ती परीक्षा के सवाल पर मचा बवाल, ब्रजेश पाठक बोले- कड़ा एक्शन होगा
Mar 14, 2026 | 09:36 PMयवतमाल में लाल चंदन के पेड़ पर 1 करोड़ मुआवजे का दावा गलत निकला
Mar 14, 2026 | 09:36 PMबगदाद में अमेरिकी दूतावास पर मिसाइल हमला, आसमान में दिखा धुएं का गुबार; तीसरे हफ्ते में और खौफनाक हुई जंग
Mar 14, 2026 | 09:35 PMएआई का बढ़ता असर, एआई को कौशल-वृद्धि का अवसर समझें पत्रकार : बृजेश सिंह
Mar 14, 2026 | 09:10 PMप्रशांत पडोले ने भंडारा के सानगड़ी गांव में किसान के मत्स्य पालन तालाब का किया निरीक्षण
Mar 14, 2026 | 09:10 PMवीडियो गैलरी

‘गैस की कमी नहीं’ या ‘लाइनों में लाठीचार्ज’? हरदीप पुरी के दावे और विपक्ष के तीखे वार से सुलगी सियासत
Mar 14, 2026 | 02:01 PM
तरुण हत्याकांड से दहला दिल्ली: VHP-बजरंग दल का ‘प्रचंड’ प्रदर्शन, विनोद बंसल की पुलिस को दो टूक चेतावनी
Mar 14, 2026 | 01:44 PM
ट्रेन में मां-बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा! सीट के लिए यात्री को पीटा, फिर स्टेशन पर परिवार बुलाकर रुकवाई ट्रेन
Mar 13, 2026 | 09:48 PM
पेट्रोलियम मंत्री पर राहुल गांधी के संगीन आरोप, एपस्टीन फाइल और जॉर्ज सोरोस का जिक्र कर सरकार को घेरा- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:28 PM
हैदराबाद में पोस्टर पॉलिटिक्स, माधवी लता ने फाड़े ओवैसी की इफ्तार पार्टी के बैनर; शुरू हुआ घमासान- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:22 PM
जंग के बीच क्यों चर्चा में है ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’? जानें दुनिया की इस लाइफलाइन का पूरा इतिहास- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:16 PM












