-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Kuwait Overnight Cancels Citizenship Of Thousands Of Muslim Women
शादीशुदा महिलाओं के साथ मुस्लिम देश में ‘कांड’, रातोंरात खत्म हो गया सबकुछ; मचा हड़कंप
- Written By: अमन उपाध्याय
कुवैत के नए अमीर ने यह संकल्प लिया था कि देश में केवल असली कुवैतियों को ही बसने दिया जाएगा। इसके चलते, रातों-रात बड़ी संख्या में लोगों की नागरिकता रद्द कर दी गई, जिनमें अधिकांश महिलाएं थीं।

मुस्लिम महिलाएं, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
कुवैत सिटी: कुवैत सरकार ने एक ही रात में हजारों लोगों की नागरिकता रद्द कर दी। इस सूची में ज्यादातर महिलाएं शामिल थीं। लोग जब सुबह उठे तो किसी का बैंक खाता बंद मिला, तो किसी की सरकारी सुविधाएं ठप हो गईं। जब उन्होंने इसकी वजह जाननी चाही, तो पता चला कि उनकी नागरिकता ही खत्म कर दी गई है। कुवैत में हाल के महीनों में करीब 42,000 लोगों की नागरिकता रद्द कर दी गई है।
यह कदम दिसंबर 2023 में सत्ता संभालने वाले 84 वर्षीय नए अमीर, मिशाल अल-अहमद अल-जाबेर अल-सबाह के नेतृत्व में उठाया गया। सरकार का कहना है कि केवल वही लोग कुवैती रह पाएंगे, जिनका वंशज संबंध कुवैत से है। यह नीति खासतौर पर उन विदेशियों को प्रभावित कर रही है, जिन्होंने अवैध तरीके से कुवैती नागरिकता प्राप्त की थी।
शादी करने के बाद प्राप्त की थी नागरिकता
इस फैसले का सबसे बड़ा असर उन महिलाओं पर पड़ा है, जिन्होंने कुवैती पुरुषों से शादी करने के बाद नागरिकता प्राप्त की थी। इस कार्रवाई का मुख्य लक्ष्य भी यही महिलाएं बनी हैं। नागरिकता छिन जाने के बाद ये लोग किसी भी देश के नागरिक नहीं रह जाते, जिससे इन्हें कई अधिकारों से वंचित कर दिया जाता है। इनमें सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाना, बच्चों की स्कूल फीस देना, जमीन खरीदना, या किसी कंपनी में हिस्सेदारी लेना जैसे अधिकार शामिल हैं। इसके अलावा, कुछ लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द कर दिए गए और उनके बैंक खातों तक पहुंच भी सीमित कर दी गई। इन महिलाओं ने जब अपने खातों से भुगतान करना चाहा, तो पाया कि उनके खाते फ्रीज कर दिए गए थे।
सम्बंधित ख़बरें
ब्राजील की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग! जोरदार धमाकों के बाद अफरा-तफरी का माहौल
दुबई में 20 मिनट के भीतर 7 धमाके, आसमान में छाया धुएं का गुबार; 2 आरोपी गिरफ्तार
गाजा से तब तक नहीं हटेगी सेना जब तक… PM नेतन्याहू ने शांति समझौते पर फिर अड़ाई टांग, ट्रंप के प्लान को नकारा
दुनिया को बड़ी राहत: अमेरिका, ईरान और ओमान के बीच होर्मुज खोलने पर डील आज, जानें क्या हैं इसकी शर्तें
26 हजार महिलाओं की नागरिकता गई
कुवैत के अमीर ने एक भाषण में कहा कि देश की 50 लाख की आबादी में सिर्फ एक-तिहाई लोग ही असली कुवैती नागरिक हैं। बाकी लोग प्रवासी या दूसरे देशों के निवासी हैं। इसके बाद से, अगस्त से अब तक हजारों लोगों की नागरिकता रद्द कर दी गई है। इसमें 26 हजार महिलाएं शामिल हैं, जिन्होंने शादी के बाद कुवैती नागरिकता ली थी।
यह भी पढे़ं- बौखला गया सनकी तानाशाह, विध्वंसक पोत के क्षतिग्रस्त पर 3 अधिकारियों को देगा दर्दनाक सजा!
यह संख्या सरकार की आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक है, लेकिन माना जा रहा है कि असल आंकड़ा इससे कहीं ज्यादा हो सकता है। दिसंबर 2023 में अमीर बनने के बाद, शेख मेशाल अल अहमद अल सबाह ने संसद को भंग कर दिया और संविधान के कुछ हिस्सों को निलंबित कर दिया था।
इन सुविधाओं से लोग होते हैं वंचित
कुवैत में पहले से ही ऐसे बहुत से लोग रहते हैं, जिनके पास वहां की नागरिकता नहीं है। 1961 में जब कुवैत ने ब्रिटिश सुरक्षा से स्वतंत्रता प्राप्त की, तब करीब 1 लाख लोगों को नागरिकता नहीं मिल सकी थी। वहां जिनके पास कुवैत की नागरिकता नहीं होती, उन्हें बैंकिंग सेवाओं, शिक्षा, सरकारी नौकरियों और अन्य जरूरी सुविधाओं तक पहुंच नहीं मिलती।
Kuwait overnight cancels citizenship of thousands of muslim women
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
घर से भागी बेटी को वापस लाने मां ने रची साजिश, छोटी बेटी के जरिए अपहरण की दर्ज कराई झूठी शिकायत, ऐसे खुला राज
Aug 05, 2026 | 03:09 PMब्राजील की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग! जोरदार धमाकों के बाद अफरा-तफरी का माहौल
Aug 05, 2026 | 03:02 PM6 August 2026 Panchang: अष्टमी तिथि पर बन रहे हैं कई शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूजा का सही समय
Aug 05, 2026 | 03:02 PMआम्रपाली दुबे की अनोखी ख्वाहिश, शादी से पहले बच्चा गोद लेने की इच्छा पर निरहुआ का रिएक्शन वायरल
Aug 05, 2026 | 03:01 PMAkola News: हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिला परिषदों में जवाबदेही बढ़ी, 7 दिन में निपटेंगे लंबित आवेदन
Aug 05, 2026 | 02:51 PMदिल्ली में हाई-लेवल समीक्षा के बाद एमपी कांग्रेस में बड़ी सर्जरी, सभी प्रकोष्ठ, कमेटियां और विभाग भंग
Aug 05, 2026 | 02:35 PMMHADA Lottery Result: इंतजार हुआ खत्म, मुंबई म्हाडा लॉटरी 2026, कल निकलेगा रिजल्ट
Aug 05, 2026 | 02:33 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM













