ख्वाजा आसिफ, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

'दिल्ली कंट्रोल कर रही काबुल सरकार...', अफगानिस्तान से समझौता टूटने पर भड़के ख्वाजा आसिफ

Pakistan Afghanistan Tension: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली काबुल को कंट्रोल कर रही है।

अमन उपाध्याय

Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चल रही कूटनीतिक और सीमा संबंधी उठापटक एक बार फिर गहराती नजर आ रही है। हाल ही में तुर्की के इस्तांबुल में दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत का दूसरा दौर हुआ, लेकिन इस बार भी किसी ठोस समझौते पर मुहर नहीं लग पाई। इस वार्ता के बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अफगानिस्तान को लेकर तीखा बयान दिया है और भारत पर इस पूरे विवाद को प्रभावित करने का आरोप लगाया है।

Geo News के कार्यक्रम में बोलते हुए ख्वाजा आसिफ ने कहा कि अफगान वार्ताकारों ने चार से पांच बार समझौते से पीछे हटने का फैसला काबुल से मिले निर्देशों के बाद ही लिया। उनका दावा है कि जब भी बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ती है, तभी काबुल से फोन आता है और अफगान प्रतिनिधि अपने रुख में बदलाव कर लेते हैं।

काबुल की सरकार नहीं लेती फैसले

आसिफ ने कहा कि हम कई बार समझौते के बेहद करीब पहुंचे। पिछले सप्ताह भी लगभग सब कुछ तय हो गया था, लेकिन जैसे ही वार्ताकारों ने काबुल को रिपोर्ट किया, वहां से हस्तक्षेप हुआ और समझौता वापस ले लिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि काबुल में बैठे वे लोग जो वास्तव में फैसले लेते हैं, दिल्ली के नियंत्रण में हैं। आसिफ ने आगे कहा कि काबुल की सरकार अब खुद फैसले नहीं लेती। भारत वहां से डोर खींच रहा है और कठपुतली शो चला रहा है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि भारत, अफगानिस्तान को इस्लामाबाद के खिलाफ 'प्रॉक्सी वॉर' का मंच बना रहा है। उनके मुताबिक कि भारत अपने पश्चिमी बॉर्डर पर हार की भरपाई काबुल के जरिए कर रहा है। वहां के कई अफगान नेता भारत की यात्रा कर चुके हैं और उसके प्रभाव में हैं।

पाकिस्तान में आतंकवाद को बढ़ावा

ख्वाजा आसिफ ने कहा कि अगर अफगानिस्तान इस्लामाबाद के खिलाफ कोई कार्रवाई करने की कोशिश करता है, तो पाकिस्तान 50 गुना मजबूत जवाब देगा। उन्होंने कहा कि काबुल पाकिस्तान में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है और भारत के हाथों में खेल रहा है।य

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों का मानना है कि तालिबान की हठधर्मिता के बावजूद बातचीत के जरिए किसी समझौते की आखिरी कोशिश जारी है। सूत्रों ने बताया कि बंद दरवाजों के पीछे अधिकांश बिंदुओं पर सहमति बन चुकी है, लेकिन कुछ राजनीतिक अड़चनें अब भी बनी हुई हैं।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें