- Hindi News »
- World »
- Pakistan 48 Bomb Blasts 14 Cities Bla Attacks Kill 80 Mohsin Naqvi Blames India
14 शहर…48 धमाके, BLA के हमलों से दहला पाकिस्तान, 80 से अधिक की मौत; नकवी ने भारत को बताया जिम्मेदार
Pakistan Serial Blasts: बलूचिस्तान में शनिवार को 14 शहरों में 48 धमाके हुए। पाकिस्तानी सेना ने 15 सैनिक और 92 आतंकवादियों की मौत की पुष्टि की। बलूच लिबरेशन आर्मी ने हमलों की जिम्मेदारी ली।
- Written By: अक्षय साहू

पाकिस्तान ने धमाकों के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया (सोर्स- सोशल मीडिया)
Pakistan Blames India for Serial Blasts: पाकिस्तान के सबसे अशांत प्रांत बलूचिस्तान में शनिवार का दिन बेहद भयानक रहा। यहां नौ शहरों में लगातार धमाके हुए। पाकिस्तानी सेना के अनुसार, प्रांत में आतंकवाद रोधी कई अभियानों के दौरान कम से कम 15 सैनिक और 92 आतंकवादी मारे गए। सेना ने कहा कि ये अभियान बलूच विद्रोहियों के हमलों के बाद शुरू किए गए।
सेना ने बताया कि आतंकवादियों ने क्वेटा, मस्तुंग, नुश्की, दलबंदीन, खरान, पंजगुर, तुम्प, ग्वादर और पसनी में शांति भंग करने की कोशिश की। सुरक्षा बलों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने तेजी से कार्रवाई कर उनकी योजना नाकाम कर दी। मारे गए आतंकवादियों में तीन आत्मघाती हमलावर भी शामिल थे।
पाक गृहमंत्री ने भारत पर लगाया आरोप
बलूचिस्तान में पाकिस्तान की नीतियों और ग्वादर आर्थिक कॉरिडोर का विरोध करने वाले लोग अक्सर हिंसक घटनाओं में शामिल रहते हैं। पाकिस्तान सरकार इन घटनाओं के लिए अक्सर भारत को जिम्मेदार ठहराती है। इस बार भी गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने कहा कि यह हमला साधारण नहीं था और इसके पीछे भारत का हाथ है। हमले के बाद क्वेटा पहुंचकर उन्होंने कहा कि भारत ने धमाके योजना बनाई और इसे अंजाम देने वालों की मदद की।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान-अमेरिका में सुलह के संकेत? ट्रंप ने रोका ‘Project Freedom’, समझौते के लिए पीछे खींचे कदम
US Iran War: युद्ध या समझौता? डील की शर्तों के बीच सरेंडर की मांग, ट्रंप बोले- अब सफेद झंडा दिखाए ईरान
ट्रंप के फैसले से हजारों अफगानियों की बढ़ी मुश्किलें! कुवैत में फंसे दाने-दाने को मोहताज हुए हजारों लोग
Hormuz Strait Tension: दुबई पोर्ट के पास जहाजों का जमावड़ा! होर्मुज की खाड़ी से क्यों बनाई दूरी?
🚨 HUGE! Balochistan EXPLODES. BLA hits 48 targets in 14 towns simultaneously, claims 84 Pak Army & police neutralised🤯 Videos show rebels taking over markets in Quetta.
👉🏼Pakistan isn’t facing unrest anymore. This looks like CIVIL WAR. pic.twitter.com/9Q4PKDHTQ0 — The Analyzer (News Updates🗞️) (@Indian_Analyzer) February 1, 2026
सामान्य नागरिकों को भी निशाना बनाया गया
आतंकियों ने आम नागरिकों पर भी हमला किया। इसमें महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और मजदूरों समेत 18 लोगों की मौत हुई। अभियानों और मुठभेड़ों में 15 सैनिक भी शहीद हुए। इसके बाद पंजगुर और हरनाई जिलों में चलाए गए अभियानों में प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के 41 आतंकवादी मारे गए। सेना ने कहा कि पिछले दो दिनों में बलूचिस्तान में चलाए गए अभियानों में मारे गए आतंकवादियों की कुल संख्या 133 हो गई है।
यह भी पढ़ें: हो गया जंग का ऐलान! एक के बाद एक कई धमाकों से दहला ईरान, खामेनेई के खिलाफ इजरायल कर रहा सीक्रेट ऑपरेशन?
बलूच लिबरेशन आर्मी का दावा
बलूच लिबरेशन आर्मी ने हमलों की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि उन्होंने केवल 9 नहीं, बल्कि 14 शहरों की 48 अलग-अलग जगहों पर हमला किया। उन्होंने इस अभियान का नाम “ऑपरेशन हरूफ” रखा। बलूच आर्मी ने दावा किया कि इन हमलों में कई पाकिस्तानी सुरक्षा कर्मी भी पकड़े गए और कई सरकारी संपत्तियों और पोस्टों पर उनका नियंत्रण कायम किया गया। उनका कहना था कि यह अभियान पाकिस्तान के खिलाफ बड़े पैमाने पर रणनीतिक कार्रवाई का हिस्सा था।
Pakistan 48 bomb blasts 14 cities bla attacks kill 80 mohsin naqvi blames india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
25 लाख ठगी और जातिवादी टिप्पणी के आरोपों में फंसे Palash Muchhal, स्मृति मंधाना के दोस्त ने दर्ज कराई FIR
May 06, 2026 | 11:51 AM‘ऑपरेशन टाइगर’ पर संजय शिरसाट का बड़ा दावा, महाराष्ट्र की सियासत में हलचल
May 06, 2026 | 11:47 AMनागपुर में सड़ी सुपारी से बन रहा था जानलेवा खर्रा, क्राइम ब्रांच ने की छापामार कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार
May 06, 2026 | 11:44 AMVasai Virar Water Connection: वसई-विरार में बिना OC घरों को मिलेगा पानी, मनपा का बड़ा फैसला
May 06, 2026 | 11:34 AMप्रेम विवाह का खौफनाक अंत: Wardha में पत्नी की हत्या, शव एमपी की नदी में फेंका; डेढ़ माह बाद खुला राज
May 06, 2026 | 11:34 AMपुणे फिर शर्मसार: सगे नाना ने 9 साल की नातिन के साथ की दरिंदगी की कोशिश; पार्वती इलाके में भारी तनाव
May 06, 2026 | 11:31 AMAmravati Fake Soap Factory: अमरावती में नकली साबुन फैक्ट्री पर छापा, 71 लाख का माल जब्त; 4 आरोपी गिरफ्तार
May 06, 2026 | 11:30 AMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














