Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इतिहास का सबसे बड़ा ड्रग माफिया पाब्लो एस्कोबार, जिसके करोड़ो रुपये खा जाते थे चूहे

  • By मनोज पांडे
Updated On: Dec 22, 2023 | 03:44 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डिजिटल डेस्क: पूरी दुनिया में ड्रग्स का कारोबार फलफूल रहा है। इस पर लगाम लगाने के लिए दुनियाभर में स्पेशल टीमें बनाई गई हैं। जो इस कारोबार को रोकने के लिए पूरी कोशिश करती रहती है। इसकी तस्करी विमान से लेकर छोटी-छोटी गाड़ियों से की जाती है। ऐसे कई तस्करों को पकड़ा गया है जिनके पास करोड़ों का ड्रग्स मिला है। लेकिन उसके बावजूद ड्रग्स तस्करी का काम चलता रहता है। ड्रग्स डीलर की बात उठी है तो चलिए उस शातिर अपराधी के बारे में बताते हैं जो कोकीन की दुनिया के बादशाह माना जाता था। कोकीन की तस्करी से उसने इतना पैसा कमा लिया था कि हर साल उसके करोड़ो रुपये चूहे कुतर देते थे।

पाब्लो एस्कोबार (Pablo Escobar) 
पाब्लो एस्कोबार एक ऐसा शख्स जिसका वसूल था रिश्वत लो या फिर गोली खाओ, पाब्लो ने अपने अवैध कारोबार की शुरुआत 1970 में की थी। बेहद कम समय में उसकी चर्चा पूरे कोलंबिया में होने लगी। उसके भाई रॉबर्टो एस्कोबार ने पाब्लो का जिक्र करते हुए अपनी पुस्तक द अकाउंटेंट स्टोरी- इनसाइड द वायलेंट वर्ल्ड में लिखा कि उसके पास पैसों की कोई कमी नहीं थी। अपराध की दुनिया में किंग ऑफ कोकीन के नाम से पाब्लो एस्कोबार मशहूर था। एक ऐसा अपराधी जो दुनिया में अमीरी के मामले पर सातवें नंबर पर था। साल 1989 में फोर्ब्स पत्रिका ने इस अपराधी पाब्लो एस्कोबार को वर्ल्ड सातवां सबसे रईस आदमी घोषित किया था। उसके पास 800 आलीशान मकान और लग्जरी गाड़ियों का भंडार था।

पैसों को समझता था कचरा
पाब्लो एस्कोबार के पास पैसों की कोई कमी नहीं थी। बढ़ते रसूख और कामयाबी ने उसे अंधा बना दिया था। उसके पास इतने पैसे थे कि उन्हें रखने के लिए जगह नहीं होती थी। इसलिए हर साल उसके करोड़ो रुपये दीमक या फिर चूहे चट कर जाते। रुपयों की गड्डी बनाने के लिए हर हफ्ते 70 से 80 हजार रुपयों का रबर बैंड खरीदना पड़ता था। पाब्लो के बेटे जुआन ने साल 2009 में Don Juan को इंटरव्यू में बताया था कि एक बार ठंड लगने पर उसके पिता पाब्लो ने 2 मिलियन यानी कि 15 करोड़ रुपये कैश जला दिया और उसकी आंच से गर्मी का आनंद लेने को कहा था। उसने अपने लिए एक जेल भी बनाया था और कोलंबिया की सरकार से  कहा था कि अगर वो पकड़ा जाता है तो उसे इसी जेल में रखा जाए। दरअसल उसकी इस मोटी कमाई के पीछे कोकीन की तस्करी थी। दुनियाभर 80 फीसदी कोकीन सप्लाई उसके ही लोग करते थे।

मेडेलिन के लोग मानते थे रॉबिनहुड (Robin Hood of Medellin)
पाब्लो एस्कोबार की कोकीन तस्करी अमेरिका और कोलंबिया के लिए सिरदर्द बन गई थी। उसे खत्म करने के लिए कई कोशिश की जाती थी। लेकिन अपनी चालाकी से वो बच निकलता था। एक तरफ पुलिस जहां उसे अपराधी मानती थी, वहीं मेडेलिन के लोग उसे अपना रॉबिनहुड मानते थे। उसकी एक वजह थी कि उन पर पाब्लो खूब पैसे लुटता था। उनकी जरूरतों का ध्यान रखता था। लेकिन उसने जो राह चुनी थी उसका अंत भी आखिर होना था। दुनिया के सबसे बड़े ड्रग्स डीलर पाब्लो एस्कोबार को 2 दिसंबर 1993 के दिन एक एनकाउंटर मार दिया गया। इसके साथ ही एक अपराधी का अंत हुआ। अपराधी जब कामयाबी पर होता है तो उसे ये आभास नहीं होता है कि हर गुन्हेगार के लिए सजा तय होती है और उसे वो भुगतनी ही पड़ती है।  

Pablo escobar the biggest drug mafia whose millions of rupees were eaten by rats

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 22, 2023 | 03:44 PM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

ऑटो सेक्टर के लिए बड़ा बदलाव: GST दरों में कटौती से बढ़ेगी रफ्तार

2

वो खिलाड़ी जिसने 4 टेस्ट में जड़े 2 अर्धशतक, फिर भी टीम से हुए बाहर, ऐसी है इस क्रिकेटर की कहानी

3

LIC दे रहा इन छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, ऐसे करें आवेदन

4

कॉल ड्रॉप और स्लो इंटरनेट से मिलेगी राहत, DOT ने बनाई सख्त प्लानिंग

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.