LIC दे रहा इन छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, ऐसे करें आवेदन
LIC Scholarship: इस स्कॉलरशिप के जरिए एलआईसी गरीब वर्ग के मेधावी छात्रों को पढ़ाई में मदद करना चाहता है। इस स्कॉलरशिप को ऑनलाइन अप्लाई करने की अंतिम तिथि 22 सितंबर 2025 तय की गई है।
- Written By: प्रीति शर्मा
एलआईसी स्कॉलरशिप 2025 (सौ. सोशल मीडिया)
LIC Scholarship 2025: लाइफ इंश्योरेंस कॉपोरेशन (LIC) ने एलआईसी गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप स्कीम 2025 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस स्कॉलरशिप के जरिए गरीब परिवारों के बच्चों को हायर स्टडीज में मदद के लिए दी जाएगी। आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को भारत के सरकारी और निजी कॉलेजों में मेडिकल व इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए सहायता प्रदान की जाएगी।
किसे मिलेगी स्कॉलरशिप
एलआईसी की ये स्कॉलशिप मेडिकल, इंजीनियरिंग, किसी भी विषय के अंडरग्रेजुएट कोर्स, डिप्लोमा या आईटीआई जैसे डिप्लोमा या आईटीआई कोर्स करने वाले स्टूडेंट्स को मिलेगी।
इसके अलावा जो 11वीं-12वीं या 10वीं के बाद किसी भी फिल्ड में दो साल का डिप्लोमा कर रही हों, उन लड़कियों को स्कॉलरशिप मिल सकती है। यह स्कॉलरशिप आज के समय में आर्थिक रुप से कमजोर बच्चों को पढ़ाई और जीवन में आगे बढ़ने का मौका देगी।
सम्बंधित ख़बरें
UPPSC ने UP PET और असिस्टेंट प्रोफेसर समेत कई बड़ी भर्ती परीक्षाओं की तारीखें जारी की, देखें पूरी लिस्ट
NCL Recruitment 2026: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में 259 पदों पर भर्ती, 5 अगस्त तक करें आवेदन
Nalanda University Recruitment: नालंदा विश्वविद्यालय में नॉन-टीचिंग के 9 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया
MPESB Group 2 Recruitment 2026: 2106 पदों पर भर्ती, पटवारी समेत कई विभागों में आवेदन शुरू
एलआईसी की इस स्कॉलरशिप लाभ वे छात्र उठा सकेंगे जिनके परिवार की वार्षिक आय 4,50,000 रुपए से कम है। हालांकि यह सुविधा पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों को नहीं मिलेगी।
कब तक करें आवेदन
एलआईसी ने आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन की है। इसमें इच्छुक छात्र-छात्राएं एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य विद्यार्थी 22 सितंबर 2025 तक इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इस स्कॉलरशिप के अंतर्गत विद्यार्थियों को उनके कोर्स की अवधि तक आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। स्पेशल गर्ल स्कॉलरशिप के तहत दो साल तक की राशि दी जाएगी। लेकिन कोर्स पूरा होने से पहले ही किसी छात्र को इंटर्नशिप या स्टाइपेंड मिलना शुरू हो जाता है तो उसकी स्कॉलरशिप बंद कर दी जाएगी।
यह भी पढ़ें:- रेलवे में पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, यहां जानें आवेदन का तरीका
कैसे कर सकते हैं आवेदन
सबसे पहले आपको LIC की ऑफिशियल वेबसाइट licindia.in पर विजिट करना होगा।
अब होम पेज पर गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप स्कीम 2025 पर क्लिक करें।
अब अप्लाई करते हुए मांगी गई जरूरी जानकारी को भरकर फॉर्म सबमिट करें।
आवेदन के बाद उम्मीदवार को ईमेल के जरिए कंफर्मेशन आएगा।
चयनित छात्र के बैंक खाते में स्कॉलरशिप की राशि एनईएफटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी। अगर आप चयनित होते हैं तो छात्रवृत्ति के लिए बैंक खाते की जानकारी, आईएफएससी कोर्ड, लाभार्थी के नाम वाला कैंसिल चेक की एक कॉपी देनी होगी।
