-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Now To Become Prime Minister You Will Have To Loosen Your Purse Strings Canada Country Has Increased The Rates
अब प्रधानमंत्री बनने के लिए करनी होगी जेब ढीली, विश्व में बढ़ती महंगाई को देखते हुए इस देश ने रेट बढ़ाया
- Written By: अमन उपाध्याय
कनाडा ने पीएम पद के उम्मीदवारों के लिए एंट्री फीस बढ़ा दी है। पहले यह 75,000 डॉलर थी, जो अब बढ़कर 350,000 डॉलर (लगभग 3 करोड़ रुपये) हो गई है। इस फैसले के बाद, उम्मीदवारी के लिए उम्मीदवारों को ज्यादा खर्च करना होगा।

कनाडा में पीएंम पद की रेस फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
ओटावा: कनाडा में जस्टिन ट्रूडो के प्रधानमंत्री पद छोड़ने के बाद, अब देश को नया प्रधानमंत्री मिलने का इंतजार है। वहीं, सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी ने 9 मार्च को इसको लेकर नेशनल काउंसिल की बैठक बुलाई है, जिसमें नए नेता का चुनाव किया जाएगा।
पार्टी का नया नेता ही देश का अगला प्रधानमंत्री बनेगा। पीएम पद की इस रेस में भारतीय मूल के दो नेताओं समेत कई अन्य नेता इसके लिए अपना दावा पेश कर रहे हैं।
पीएम बनने के लिए 3 करोड़ की फीस
आप सभी लोगों को पता है कि विश्व में हर जगह महंगाई अपना पैर तेजी से फैला रही है। इसी को लेकर कनाडा में प्रधानमंत्री बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए लिबरल पार्टी ने एक बड़ी घोषणा की है। अब बढ़ती रेस को देखते हुए पार्टी ने भी अपनी जेब भरने की सोच ली है।सूत्रों के अनुसार, इसी को लेकर पार्टी ने उम्मीदवारों के लिए एंट्री फीस को बढ़ा दिया है। पहले यह फीस 75,000 डॉलर थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 350,000 डॉलर (लगभग 3 करोड़ रुपये) कर दिया गया है। इससे प्रधानमंत्री बनने की चाह रखने वालों को इस बार ज्यादा खर्चा करना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
भूकंप ने उजाड़ दिया पूरा इलाका, वेनेजुएला में मरने वालों की संख्या 4,118 हुई; बचाव अभियान अब भी जारी
Trump Iran Warning: सीजफायर खत्म हुआ लेकिन बातचीत रहेगी जारी, ट्रंप की ईरान को चेतावनी
UPI New Zealand: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, अब न्यूज़ीलैंड में भी चलेगा भारत का अपना UPI पेमेंट
‘भारत और हमारा DNA एक…’, अफगान के मंत्री का बड़ा बयान; पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
उम्मीदवारों को 23 जनवरी तक करना होगा ऐलान
पार्टी ने यह ऐलान किया है कि जो नेता प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनना चाहते हैं, उन्हें 23 जनवरी तक अपनी मंशा जाहिर करनी होगी और साथ ही एंट्री फीस भी चुकानी होगी। इसके बाद, 27 जनवरी तक इन नेताओं को पार्टी के नेतृत्व के लिए वोटिंग में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
पीएम पद की रेस में भारतीय मूल के 2 नेता
कनाडा के प्रधानमंत्री (PM) पद के लिए भारतीय मूल के दो नेता अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं। पहले अनीता आनंद ने PM पद के लिए आवेदन किया, अब सांसद चंद्र आर्य ने भी अपनी उम्मीदवारी ज़ाहिर की है। चंद्र आर्य ओटावा से 2 बार सांसद बन चुके हैं और पार्टी के नेता भी हैं।
विदेश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इसके अलावा, कनाडा के विदेश मंत्री मेलानी जोली, इनोवेशन मंत्री फ्रांकोइस-फिलिप शैम्पेन, नेचुरल रिसोर्सेज मंत्री जोनाथन विल्किंसन और रोजगार मंत्री स्टीवन मैककिनन समेत कई अन्य कैबिनेट मंत्री भी पीएम पद के लिए अपनी उम्मीदवारी का विचार कर रहे हैं। हालांकि, इन नेताओं का कहना है कि वे पहले इस पद से संबंधित नियमों को देखना चाहते हैं।
कौन कर सकता है इसमें वोट
लिबरल पार्टी ने अपनी नेशनल काउंसिल की बैठक में लीडरशिप चुनाव के लिए वोटिंग की शर्तें तय की हैं। अब सिर्फ कनाडाई नागरिक और स्थायी निवासी, जो 14 साल से अधिक उम्र के हों, ही वोट कर सकेंगे। पहले, विदेशी निवासी भी पार्टी के राइडिंग नॉमिनेशन और लीडरशिप रेस में वोट डाल सकते थे, जिसे “प्रवेश द्वार” कहा जाता था।
हालांकि, कुछ लिबरल सांसदों ने इस पर सवाल उठाए थे और पार्टी कार्यकारिणी से चेतावनियों का ध्यान रखने की अपील की थी। जिसके बाद से यह बदलाव पार्टी की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और सुरक्षा बढ़ाने की दिशा में कदम माना जा रहा है।
पद से देना होगा इस्तीफा
कनाडा में जस्टिन ट्रूडो के प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद कई नेता उनके पद के लिए रेस में शामिल हो गए हैं। हालांकि, पार्टी कार्यकारिणी ने यह नहीं बताया कि अगर कोई कैबिनेट मंत्री इस रेस में शामिल होना चाहता है तो उसे अपने पद से इस्तीफा देना होगा या नहीं।
Now to become prime minister you will have to loosen your purse strings canada country has increased the rates
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
राजस्थान में प्रसूताओं की मौत से मचा हड़कंप, भीलवाड़ा-बांसवाड़ा मामले में अशोक गहलोत ने मांगी केंद्रीय जांच
Jul 11, 2026 | 03:21 PMमहाज्योति को 1500 करोड़ का बजट मिले, विधान परिषद में परिणय फुके की जोरदार मांग
Jul 11, 2026 | 03:20 PMMumbai Railway: 17 साल बाद रफ्तार पकड़ी CSMT-कुर्ला 5वीं-6वीं रेल लाइन परियोजना, 27.43 करोड़ का टेंडर जारी
Jul 11, 2026 | 03:20 PMसीताबर्डी महाजन प्लाजा अवैध निर्माण: नागपुर हाई कोर्ट ने मनपा को दिया 6 हफ्ते में कार्रवाई का अल्टीमेटम
Jul 11, 2026 | 03:13 PMयूपी पंचायत चुनाव: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, अब ब्लॉक प्रमुखों को भी मिल सकती है जिम्मेदारी
Jul 11, 2026 | 03:12 PMApple vs OpenAI: AI की दुनिया में छिड़ी सबसे बड़ी जंग, कोर्ट पहुंचा मामला, iPhone के भविष्य पर भी मंडराया खतरा
Jul 11, 2026 | 03:07 PMLock Upp 2: तलाक की अफवाहों के बीच बदले गोविंदा के सुर, पत्नी सुनीता पर लुटाया प्यार, पैचअप की चर्चाएं तेज
Jul 11, 2026 | 03:03 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM














