- Hindi News »
- World »
- Now Bangladesh Response To India Statement On Chinmay Krishna Das Arrest
चिन्मय की गिरफ्तारी पर भारत के बयान के बाद बांग्लादेश का आया जवाब, लगाया ये बड़ा आरोप
बांग्लादेश में इस्कॉन से जुड़े चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी पर भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से आज शाम को बयान जारी किया गया। उसके थोड़ी ही देर बाद भारत की ओर से जारी बयान पर बांग्लादेश का जवाब आया है।
- Written By: साक्षी सिंह

चिन्मय कृष्ण दास
ढाका: बांग्लादेश में इस्कॉन से जुड़े चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी पर भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से आज शाम को बयान जारी किया गया। उसके थोड़ी ही देर बाद भारत की ओर से जारी बयान पर बांग्लादेश का जवाब आया है। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा है कि बांग्लादेश सरकार ने ध्यान दिया है कि आज भारतीय विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश सरकार के आंतरिक मामलों से संबंधित एक बयान मीडिया में जारी किया है।
ये बेहद निराशाजनक और गहरी पीड़ा की बात है कि बांग्लादेश सरकार ने पाया है कि श्री चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी को कुछ लोगों ने गलत तरीके से पेश किया है।क्योंकि श्री चिन्मय कृष्ण दास को विशिष्ट आरोपों के तहत गिरफ्तार किया गया है।
बांग्लादेश ने धर्मों का दिया हवाला
सम्बंधित ख़बरें
बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या, पहाड़ी पर पेड़ से लटका मिला पुजारी का शव, 3 दिन पहले हुआ था लापता
Bangladesh को न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के बाद भी लगा झटका, ICC ने पूरी टीम पर लगाया जुर्माना
BAN vs NZ: नाहिद की घातक गेंदबाजी, शांतो-तंजीम की फिफ्टी; बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया
BAN vs NZ: नाहिद राणा के पंजे से न्यूजीलैंड ढेर, बांग्लादेश को मिला 199 रनों का टारगेट
बांग्लादेश सरकार का कहना है कि इस तरह के बेबुनियाद बयान न केवल तथ्यों को गलत तरीके से पेश करते हैं, बल्कि दोनों पड़ोसी देशों के बीच दोस्ती और आपसी समझ की भावना के भी विपरीत हैं। ये बयान सभी धर्मों के लोगों के बीच आपसी सद्भाव और इस संबंध में सरकार और लोगों की प्रतिबद्धता और कोशिशों को भी नहीं दिखाता है। ये पूरी तरह से इस बात की अनदेखी है कि बांग्लादेश की सरकार बांग्लादेश के लोगों के खिलाफ हो रहे मानवाधिकार उल्लंघन के अपराधियों को खुली छूट दे रही है।
बांग्लादेश सरकार ने न्यायपालिका के कामों में दखल न देने का किया फैसला
बांग्लादेश सरकार ये फिर से दोहराना चाहेगी कि देश की न्यायपालिका पूरी तरह से स्वतंत्र है और वो न्यायपालिका के कामों में दखल नहीं देती है। जिस मामले पर सवाल उठाए गए हैं उसका मामला कानून की अदालत में है। बांग्लादेश सरकार देश में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने को लेकर प्रतिबद्ध है। बांग्लादेश सरकार चटगांव में वकील सैफुल इस्लाम अलिफ की बेरहमी से की गई हत्या को लेकर चिंतित है। प्रशासन ने बंदरगाह शहर में सुरक्षा बढ़ा दी है ताकि किसी भी कीमत पर धार्मिक सहिष्णुता बनी रहे।
भारतीय विदेश मंत्रालय का क्या था बयान
चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी भारत सरकार ने नारजगी जाहिर की है। भारत के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी से हम चिंतित हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं, लेकिन शांतिपूर्ण सभाओं के जरिए सही मांगें करने वाले धार्मिक नेता के खिलाफ मुकदमे चल रहे हैं।
Now bangladesh response to india statement on chinmay krishna das arrest
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
500 टन कबाड़ से बना ‘जंगल ट्रेल’, बच्चों को घुमाने के लिए दिल्ली की सबसे अनोखी और चर्चा में रहने वाली जगहें
Apr 23, 2026 | 10:18 PM‘इतनी दिक्कत है तो दे दो हमें टिकट..’, रैली में ले जाने पर छात्राओं ने कॉलेज-RSS को किया रोस्ट; VIDEO वायरल
Apr 23, 2026 | 10:17 PMट्रंप की नाकेबंदी नीति ईरान में फेल? जानें क्यों तेहरान में वेनेजुएला जैसा जादू नहीं दिखा पा रहे US राष्ट्रपति
Apr 23, 2026 | 10:14 PMMI vs CSK: अब संजू ही हैं असली हिटमैन? शतक लगाकर रोहित के क्लब में हुए शामिल, T20 में हासिल की ये बड़ी उपलब्धि
Apr 23, 2026 | 10:12 PMजो गाय को खाते है, वो सुअर का दुध…गोरखपुर में CM योगी आदित्यनाथ ने पूछा तीखा सवाल, VIDEO वायरल
Apr 23, 2026 | 10:03 PMIPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स में हुई पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी की एंट्री; जानें कौन है ये मिस्ट्री प्लेयर
Apr 23, 2026 | 09:58 PMअब मसूरी जाना होगा आसान: दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर में नए ग्रीनफील्ड बाईपास का निर्माण कार्य हुआ तेज
Apr 23, 2026 | 09:55 PMवीडियो गैलरी

West Bengal Election: 92.25% वोटिंग ने बदला खेल! TMC दिग्गजों को क्यों है ‘क्लीन स्वीप’ का भरोसा? देखें VIDEO
Apr 23, 2026 | 09:46 PM
The Leader: SIR से लेकर चुनाव सुधारों पर क्या बोले पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त, देखिए कल शाम 4 बजे नवभारत पर
Apr 23, 2026 | 05:49 PM
धौलपुर से आ रहा था मौत का सामान! UP में मिलावटी मावे की बड़ी खेप बरामद, शादियों के सीजन में FSDA का बड़ा एक्शन
Apr 23, 2026 | 02:28 PM
तमिलनाडु चुनाव 2026: मतदान केंद्रों पर उमड़ा सितारों का मेला! रजनीकांत से लेकर कमल हासन ने किया मतदान
Apr 23, 2026 | 02:09 PM
रक्तरंजित हुआ मुर्शिदाबाद…वोटिंग के दौरान TMC और हुमायूं कबीर के समर्थकों में हिंसक झड़प, इलाके में तनाव
Apr 23, 2026 | 01:54 PM
‘मेरे दुश्मनों के साथ भी ऐसा न हो’, पहलगाम हमले की बरसी पर शुभम की पत्नी की बातें झकझोर देंगी
Apr 22, 2026 | 10:56 PM














