-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- North Korea Symptoms Of Fever In 220000 More People In The Last 24 Hours More Than 60 People Died Know What Is The Reason
उत्तर कोरिया: पिछले 24 घंटे में 2,20,000 और लोगों में बुखार के लक्षण, 60 से ज्यादा लोगों की मौत, जानें क्या है वजह
- Written By: वैष्णवी वंजारी

सियोल: उत्तर कोरिया ने शनिवार को कहा कि करीब 2,20,000 और लोगों में बुखार के लक्षण पाए गए हैं। वहीं, उसके नेता किम जोंग उन ने कोविड-19 के प्रसार को धीमा करने में प्रगति होने का दावा किया है। देश की 2.6 करोड़ की आबादी ने कोविड-19 रोधी टीके की खुराक नहीं ली है। कोरोना वायरस के इस प्रसार ने दुनिया की सबसे खराब स्वास्थ्य प्रणाली वाले गरीब और अलग-थलग पड़े देश में गंभीर स्थिति को लेकर चिंता पैदा कर दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर कोरिया संक्रमण के प्रसार के सही पैमाने को कमतर कर रहा है।
उत्तर कोरिया की सेंट्रल न्यूज एजेंसी के अनुसार, शुक्रवार को शाम छह बजे तक 24 घंटे में उत्तर कोरिया के करीब 2,19,030 लोगों में बुखार के लक्षण पाए गए। लगातार पांचवें दिन बुखार के मरीजों में यह करीब 2,00,000 मामलों की वृद्धि है।
सम्बंधित ख़बरें
अब मचेगी कल्पना से परे तबाही! किम जोंग-उन ने उतारा 5,000 टन का खूंखार विध्वंसक, दुश्मनों के छूटेंगे पसीने
शी जिनपिंग के दौरे से पहले किम जोंग उन का बड़ा आदेश, उत्तर कोरिया बनाएगा 10,000 टन का महाविनाशक युद्धपोत
ईरान के हालात देख घबराए किम जोंग उन! अब तानाशाह को कुछ हुआ तो बरसेंगी न्यूक्लियर मिसाइलें, बदल गया संंविधान
ईरान युद्ध की आग के बीच किम जोंग का ‘महा-विनाशक’ दांव, लगातार दूसरे दिन दागी क्लस्टर मिसाइल, US की नींद हराम
उत्तर कोरिया ने कहा कि अप्रैल के अंत से तेजी से फैल रहे अज्ञात बुखार के कारण 24 लाख से अधिक लोग बीमार पड़ गए हैं और 66 लोगों की मौत हो चुकी है। किम ने शहरों के बीच यात्रा पर सख्त पाबंदियां भी लगायी है और राजधानी प्योंगयांग में दवा की दुकानों तक दवाइयों को पहुंचाने में मदद के लिए हजारों सैनिकों को तैनात किया है। राजधानी प्योंगयांग इस संक्रमण का केंद्र है।
किम ने शनिवार को सत्तारूढ़ पार्टी पोलितब्यूरो की बैठक में कहा कि देश में संक्रमण का प्रसार नियंत्रण में है। उन्होंने आर्थिक परेशानियों को कम करने के लिए महामारी संबंधी पाबंदियों में छूट देने का भी संकेत दिया। सरकारी मीडिया द्वारा जारी वीडियो में शनिवार को उत्तर कोरिया के शीर्ष सैन्य अधिकारी ह्योन चोल हेइ के अंतिम संस्कार के दौरान किम को रोते हुए भी देखा गया। ऐसा माना जाता है कि किम जोंग द्वितीय के शासन के दौरान उनके बेटे किम को भविष्य के नेता के तौर पर तैयार करने में चोल हेइ की अहम भूमिका थी। (एजेंसी)
North korea symptoms of fever in 220000 more people in the last 24 hours more than 60 people died know what is the reason
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Xiaomi का नया 20,000mAh Power Bank भारत में लॉन्च, बस 3,499 रुपये में फोन और लैपटॉप दोनों होंगे चार्ज
Jul 24, 2026 | 04:41 AMAaj Ka Rashifal: शुक्रवार को किस राशि को मिलेगी सफलता, किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 24, 2026 | 12:15 AMपन्ना जिले को CM मोहन यादव देंगे बड़ा तोहफा; 204 करोड़ की 22 विकास परियोजनाओं की सौगात
Jul 23, 2026 | 11:41 PMछात्र आंदोलन के बीच शिक्षा मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी हटाए गए, गंगवार को जिम्मेदारी
Jul 23, 2026 | 11:23 PMNMDC Steel Recruitment: एनएमडीसी स्टील में 102 एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती, 1.80 लाख तक मिलेगी सैलरी
Jul 23, 2026 | 11:12 PMदतिया उपचुनाव: निर्वाचन आयोग की बड़ी सफलता, 86 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने घर से डाले वोट
Jul 23, 2026 | 11:12 PMमुंबई मेट्रो 2B का स्टील स्ट्राइक, 70 टन का पहला सेगमेंट फिट, बांद्रा के केबल-स्टे ब्रिज पर निर्माण की शुरुआत
Jul 23, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM














