-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Nirmal Purja Broad Peak Avalanche Bodies Airlifted Skardu Pakistan
निर्मल पुर्जा समेत 5 पर्वतारोहियों के शव एयरलिफ्ट करके स्कार्दू लाए गए, सर्च ऑपरेशन आठवें दिन भी जारी
- Written By: अमन मौर्या
Skardu Pakistan News: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन में मारे गए निर्मल पुर्जा समेत 5 पर्वतारोहियों के शव स्कार्दू एयरलिफ्ट किए गए। सात शव बरामद, दो अब भी लापता हैं।

मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा समेत 5 अन्य पर्वतारोही एयरलिफ्ट (सोर्स- IANS)
Broad Peak Avalanche Update: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले जाया गया है। स्थानीय मीडिया ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। दुनिया की 12वीं सबसे ऊंची चोटियों में से एक ब्रॉड पीक पर 43 साल के पुर्जा की अगुवाई में 10 लोगों का दल पर्वतारोहण के लिए निकला था।
30 जुलाई को ब्रॉड पीक पर चढ़ाई के दौरान 6,600 मीटर की ऊंचाई पर (कैंप-2 से कैंप-3 के रास्ते में) एक भयानक हिमस्खलन (बर्फीले तूफान) में पर्वतारोहियों की दुखद मौत हो गई।
हॉस्पिटल पहुंचाया गया पर्वतारोहियों के शव
पाकिस्तान के जाने-माने दैनिक डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, एल्पाइन क्लब ऑफ पाकिस्तान (एसीपी) ने एक बयान में कहा कि ब्रॉड पीक पर सबसे मुश्किल रिकवरी ऑपरेशन के बाद एल्पाइन क्लब ऑफ पाकिस्तान निर्मल पुर्जा, वांग झोंग, नीमा शेरपा, ग्यालू शेरपा और किल्ली पेम्बा ‘किलू’ शेरपा के शवों को हेलीकॉप्टर से स्कार्दू सीएमएच हॉस्पिटल पहुंचाने की पुष्टि करता है।
सम्बंधित ख़बरें
Taiwan Drills: चीन से जंग की आहट! सायरन बजते ही बुलेटप्रूफ गाड़ी से बंकर में छिपे देश के राष्ट्रपति
‘Mojtaba Khamenei से बात करना बेहद मुश्किल’, सुप्रीम लीडर से मुलाकात के बाद बोले पेजेश्कियान
Imran Khan Release: इमरान खान की रिहाई के लिए PTI ने दी इस्लामाबाद को घेरने की चेतावनी
Trump Helicopter: अमेरिकी आसमान में ट्रंप का हेलीकॉप्टर पैसेंजर विमान के बेहद करीब पहुंचा, जांच शुरू
इसमें आगे कहा गया है कि जरूरी प्रक्रिया और डॉक्यूमेंटेशन के बाद, उन्हें इस्लामाबाद ट्रांसफर कर दिया जाएगा और ये भी बताया गया कि शवों को उनके देश वापस भेजने की तैयारी पूरी कर ली गई है।
अब तक सात शव बरामद
एसीपी के महासचिव अयाज शिगरी ने डॉन को बताया कि सात शव बरामद कर लिए गए हैं और उन्हें एयरलिफ्ट करके स्कार्दू ले जाया गया है, जबकि सर्च ऑपरेशन आठवें दिन भी जारी है। पाकिस्तानी सोहेल साखी और अमेरिकन पर्वतारोही सारा मैलोरी गीस अभी भी लापता हैं। एसीपी की नैला कियानी ने डॉन को बताया कि नवांग थिंडू शेरपा का शव देखा गया था, लेकिन ऊंचा इलाका होने की वजह से उसे बरामद नहीं किया जा सका।
पीड़ित परिवार के लिए फंड रेजिंग कैंपेन शुरू
पुर्जा की बनाई चैरिटी संस्था निम्सदाई फाउंडेशन ने ब्रॉड पीक हिमस्खलन में जान गंवाने वाले माउंटेन गाइड्स के परिवारों की मदद के लिए वैश्विक तौर पर फंड रेजिंग कैंपेन शुरू किया है। चैरिटी ने इस आपदा में मारे गए माउंटेन गाइड्स के परिवारों को वित्तीय मदद देने के लिए ब्रॉड पीक गाइड्स फैमिली सपोर्ट फंड शुरू किया है।
निर्मल पुर्जा ने बनाया रिकॉर्ड
पुर्जा, जो पहले ब्रिटिश गोरखा सैनिक थे, 2019 में दुनिया भर में मशहूर हुए जब उन्होंने अपने ‘प्रोजेक्ट पॉसिबल’ के तहत सिर्फ छह महीने में दुनिया की सभी 14 8,000 मीटर की चोटियों पर चढ़ाई की और लगभग आठ साल का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया।
ये भी पढे़ं- Taiwan Drills: चीन से जंग की आहट! सायरन बजते ही बुलेटप्रूफ गाड़ी से बंकर में छिपे देश के राष्ट्रपति
ब्रॉड पीक पर चढ़कर उन्हें उम्मीद थी कि वे इतिहास में सभी 14 आठ-हजार ऊंची चोटियों पर दो बार चढ़ने वाले पहले व्यक्ति बनेंगे। इस लक्ष्य ने उन्हें पहाड़ पर चढ़ने की कोशिश करने के लिए उत्साहित किया, लेकिन इस अभियान का अंत दुखद रहा और उनकी जान चली गई।
एजेंसी इनपुट के साथ…
Nirmal purja broad peak avalanche bodies airlifted skardu pakistan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
निर्मल पुर्जा समेत 5 पर्वतारोहियों के शव एयरलिफ्ट करके स्कार्दू लाए गए, सर्च ऑपरेशन आठवें दिन भी जारी
Aug 06, 2026 | 07:53 PMअमिताभ बच्चन ने खोला भोजपुरी फिल्मों का राज, मेकअप आर्टिस्ट के साथ की थीं दो फिल्में, KBC में सुनाया किस्सा
Aug 06, 2026 | 07:51 PMपापा सनी देओल के इशारे से ही थर्रा जाते थे करण देओल, बोले- पिटाई नहीं हुई डर के लिए इशारा ही काफी
Aug 06, 2026 | 07:48 PMपुणे रेलवे स्टेशन पर ट्रेन छूटते ही बिछड़ा 5 साल का मासूम, TTE और RPF ने 10 मिनट में ढूंढ निकाला
Aug 06, 2026 | 07:45 PMक्या फिर एक बार कानूनी पचड़े में फंसेगें Salman Khan, 3 करोड़ रुपये के निवेश विवाद में कोर्ट का नोटिस
Aug 06, 2026 | 07:43 PMGoogle के 27 साल पुराने दिग्गज इंजीनियर समेत 4 AI एक्सपर्ट्स ने छोड़ी कंपनी, अब बनाएंगे नया AI स्टार्टअप
Aug 06, 2026 | 07:37 PMठाणे में गूंजी कजरी की धुन: संजोली पांडेय के सुरों ने बांधा समां, स्त्री शक्ति से सम्मानित हुईं 2 हस्तियां
Aug 06, 2026 | 07:35 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














