-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Salman Khan Being Human Jewellery Court Summons Case Update
क्या फिर एक बार कानूनी पचड़े में फंसेगें Salman Khan, 3 करोड़ रुपये के निवेश विवाद में कोर्ट का नोटिस
- Written By: अपूर्वा नायक
Salman Khan News: बिग बॉस 20 के प्रमोशन के बीच सलमान खान के लिए मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। बिजनेसमैन अरुण गुप्ता ने सलमान खान और उनकी बहन अलविरा पर 3 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

सलमान खान और अलविरा खान (सौ. डिजाइन फोटो)
Salman Khan Being Human Jewellery Court Summons: बिग बॉस 20 के चलते चर्चा का विषय बने सलमान खान की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। दरअसल, सलमान खान एक कानूनी विवाद के चलते सुर्खियों में बने हुए है।
गौरतलब है कि चंडीगढ़ के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी से जुड़े एक निवेश विवाद के चलते एक्टर सलमान खान और उनकी अलवीरा खान को समन जारी किया गया है। ये मामला एक बिजनेसमैन की शिकायत के आधार पर कोर्ट की दहलीज तक पहुंचा है।
क्या है पूरा मामला?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कारोबारी अरुण गुप्ता ने साल 2021 में शिकायत दर्ज करायी थी। उनका आरोप है कि बिग बॉस के सेट पर सलमान खान से मुलाकात के दौरान उन्हें बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी का शोरूम खोलने के लिए प्रेरित किया गया था। इसके बाद उन्होंने संबंधित कंपनी के साथ कॉन्ट्रेक्ट कर बिजनेस शुरू किया था।
सम्बंधित ख़बरें
Salman Khan ने रिलीज किया बिग बॉस 20 का प्रोमो, जानें किस और इशारा कर रहा है सलमान का तथास्तु
पिता ने धारदार हथियार से किया था हमला, बेटे की बात ने तोड़ा दिल, जानें 80 साल की उषा नाडकर्णी की दर्दभरी कहानी
क्या फिर एक बार मां बनेगी लाफ्टर क्वीन भारती सिंह?, बेबी बंप दिखाकर उड़ाए सबके होश
शबाना आजमी की दमदार एंट्री, दिशा पाटनी की झलक और इमरान हाशमी का ताबड़तोड़ एक्शन, आवारापन 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज
3 करोड़ रुपये के इंवेस्टमेंट का दावा
शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट में करीब 3 करोड़ रुपये का इंवेस्टमेंट किया। अरुण गुप्ता के अनुसार, मार्केटिंग लाइसेंस मिलने के बाद उन्हें उम्मीद के अनुसार सहयोग नहीं मिला, जिसके चलते कारोबार सफल नहीं हो सका और शोरूम बंद करना पड़ा। उन्होंने इस पूरे मामले में लगभग 3 करोड़ का आर्थिक नुकसान होने का दावा किया है।
अदालत ने जारी किया समन
शिकायत पर प्रारंभिक सुनवाई के बाद चंडीगढ़ की जिला अदालत ने सलमान खान और उनकी बहन अलवीरा को समन जारी कर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं। समन जारी होना न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा है और इसे आरोप सिद्ध होने के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। मामले की सुनवाई अभी जारी है।
Bigg Boss 20 के बीच बढ़ी चर्चा
एक ओर सलमान खान जल्द शुरू होने वाले बिग बॉस 20 की तैयारियों और प्रमोशन में व्यस्त हैं, वहीं दूसरी ओर यह कानूनी मामला भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
ये भी पढ़ें :- Salman Khan ने रिलीज किया बिग बॉस 20 का प्रोमो, जानें किस और इशारा कर रहा है सलमान का तथास्तु
फीस और स्टारडम को लेकर दावों की पुष्टि नहीं
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि सलमान खान ने इस बार ‘बिग बॉस 20’ के लिए अपनी फीस घटा दी है। हालांकि, इस संबंध में न तो एक्टर और न ही शो के मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि की गई है। इसी तरह उनके स्टारडम को लेकर की जा रही टिप्पणियां भी केवल अटकलें हैं, जिनकी पुष्टि नहीं हुई है।
Salman khan being human jewellery court summons case update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्या फिर एक बार कानूनी पचड़े में फंसेगें Salman Khan, 3 करोड़ रुपये के निवेश विवाद में कोर्ट का नोटिस
Aug 06, 2026 | 07:43 PMGoogle के 27 साल पुराने दिग्गज इंजीनियर समेत 4 AI एक्सपर्ट्स ने छोड़ी कंपनी, अब बनाएंगे नया AI स्टार्टअप
Aug 06, 2026 | 07:37 PMठाणे में गूंजी कजरी की धुन: संजोली पांडेय के सुरों ने बांधा समां, स्त्री शक्ति से सम्मानित हुईं 2 हस्तियां
Aug 06, 2026 | 07:35 PM‘हम ऐसा फैसला देंगे जो भविष्य के लिए मिसाल बनेगा’, शिवसेना सिंबल विवाद में सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Aug 06, 2026 | 07:08 PMकॉकरोच जनता पार्टी ने जारी की नेशनल वर्किंग कमेटी, जानें किसको मिली कौन-सी जिम्मेदारी?
Aug 06, 2026 | 07:07 PMबॉम्बे HC के आदेश के बाद डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, पर विराेध प्रदर्शन रहेगा जारी, जानें क्या बोले MARD अध्यक्ष
Aug 06, 2026 | 07:01 PMदहीहंडी उत्सव 2026: राज्य सरकार देगी 1.60 लाख गोविंदाओं को बीमा सुरक्षा; पूर्वेश सरनाईक के प्रयास रंग लाए
Aug 06, 2026 | 06:56 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














