-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Amitabh Bachchan Bhojpuri Cinema Ganga Film Story Kbc 18 Episode
अमिताभ बच्चन ने खोला भोजपुरी फिल्मों का राज, मेकअप आर्टिस्ट के साथ की थीं दो फिल्में, KBC में सुनाया किस्सा
- Written By: सोनाली झा
Amitabh Bachchan KBC 18 Episode: 'कौन बनेगा करोड़पति 18' के दौरान अमिताभ बच्चन ने भोजपुरी फिल्मों में काम करने का दिलचस्प अनुभव साझा किया। 'केबीसी अंकल' वाली बातचीत ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

अमिताभ बच्चन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Amitabh Bachchan Bhojpuri Film: महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर अपने लोकप्रिय क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के साथ दर्शकों के बीच लौट आए हैं। शो के नए सीजन की शुरुआत से पहले सामने आए एक प्रोमो में अमिताभ बच्चन ने कंटेस्टेंट के साथ बातचीत के दौरान भोजपुरी सिनेमा से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। उनकी यह बातचीत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।
प्रोमो में एक कंटेस्टेंट अमिताभ बच्चन से कहता है कि बिहार के लोग उन्हें बेहद प्यार करते हैं और चाहते हैं कि वह आगे भी भोजपुरी फिल्मों में काम करें। इस पर बिग बी जवाब देते हैं कि सर, हमारे मेकअप मैन का नाम दीपक है। जब मैंने भोजपुरी फिल्में की थीं, तो ये हमारे साथ थे। आपने अब तक नहीं देखी क्या? कंटेस्टेंट ने जवाब दिया कि उन्होंने उनकी फिल्म ‘गंगा’ देखी है, लेकिन अब वह चाहते हैं कि अमिताभ बच्चन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी भोजपुरी कंटेंट करें।
केबीसी अंकल नाम सुनकर हंसे अमिताभ
बातचीत के दौरान कंटेस्टेंट ने एक और दिलचस्प किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि उनका छोटा बेटा अमिताभ बच्चन को उनके असली नाम से नहीं, बल्कि ‘केबीसी अंकल’ कहकर बुलाता है। उन्होंने कहा कि जब भी वह कहीं जाते हैं और केबीसी का पोस्टर देखते हैं तो उनका बेटा खुशी से कहता है कि देखो पापा, केबीसी अंकल। यह सुनते ही अमिताभ बच्चन जोर से हंस पड़े और मजाक में बोले, “सर, पचपन साल से हम फिल्मों में काम कर रहे हैं, वो सब मिट गया है।
सम्बंधित ख़बरें
पापा सनी देओल के इशारे से ही थर्रा जाते थे करण देओल, बोले- पिटाई नहीं हुई डर के लिए इशारा ही काफी
क्या फिर एक बार कानूनी पचड़े में फंसेगें Salman Khan, 3 करोड़ रुपये के निवेश विवाद में कोर्ट का नोटिस
Salman Khan ने रिलीज किया बिग बॉस 20 का प्रोमो, जानें किस और इशारा कर रहा है सलमान का तथास्तु
पिता ने धारदार हथियार से किया था हमला, बेटे की बात ने तोड़ा दिल, जानें 80 साल की उषा नाडकर्णी की दर्दभरी कहानी
भोजपुरी सिनेमा से भी जुड़ा रहा है बिग बी का सफर
अमिताभ बच्चन ने अपने लंबे फिल्मी करियर में हिंदी सिनेमा के अलावा भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने ‘गंगा’ और ‘गंगोत्री’ जैसी फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी। इन फिल्मों को भोजपुरी दर्शकों ने काफी पसंद किया और बिग बी के अभिनय की जमकर सराहना हुई।
10 अगस्त से शुरू होगा KBC 18
‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 18वां सीजन 10 अगस्त से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और Sony LIV पर प्रसारित होगा। यह शो सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे दर्शकों का मनोरंजन करेगा। एक बार फिर अमिताभ बच्चन अपनी दमदार मेजबानी, मजेदार किस्सों और प्रेरणादायक बातचीत के साथ दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं।
Amitabh bachchan bhojpuri cinema ganga film story kbc 18 episode
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
निर्मल पुर्जा समेत 5 पर्वतारोहियों के शव एयरलिफ्ट करके स्कार्दू लाए गए, सर्च ऑपरेशन आठवें दिन भी जारी
Aug 06, 2026 | 07:53 PMअमिताभ बच्चन ने खोला भोजपुरी फिल्मों का राज, मेकअप आर्टिस्ट के साथ की थीं दो फिल्में, KBC में सुनाया किस्सा
Aug 06, 2026 | 07:51 PMपापा सनी देओल के इशारे से ही थर्रा जाते थे करण देओल, बोले- पिटाई नहीं हुई डर के लिए इशारा ही काफी
Aug 06, 2026 | 07:48 PMपुणे रेलवे स्टेशन पर ट्रेन छूटते ही बिछड़ा 5 साल का मासूम, TTE और RPF ने 10 मिनट में ढूंढ निकाला
Aug 06, 2026 | 07:45 PMक्या फिर एक बार कानूनी पचड़े में फंसेगें Salman Khan, 3 करोड़ रुपये के निवेश विवाद में कोर्ट का नोटिस
Aug 06, 2026 | 07:43 PMGoogle के 27 साल पुराने दिग्गज इंजीनियर समेत 4 AI एक्सपर्ट्स ने छोड़ी कंपनी, अब बनाएंगे नया AI स्टार्टअप
Aug 06, 2026 | 07:37 PMठाणे में गूंजी कजरी की धुन: संजोली पांडेय के सुरों ने बांधा समां, स्त्री शक्ति से सम्मानित हुईं 2 हस्तियां
Aug 06, 2026 | 07:35 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM












