- Hindi News »
- World »
- Nikki Haley Advises India To Take Trump Seriously On Russian Oil Matter
ट्रंप का नाम, हेली का पैगाम…देर हुई तो मुश्किल होगी! रूसी तेल पर निक्की की भारत को चेतावनी
- Written By: सौरभ शर्मा
Nikki Haley: निमारता निक्की रंधावा हेली ने भारत को रूसी तेल पर ट्रंप की बात को गंभीरता से लेना चाहिए और व्हाइट हाउस के साथ मिलकर इसका समाधान निकालना चाहिए। यह जितनी जल्दी हो सके, उतना अच्छा होगा।

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत रहीं निमारता निक्की रंधावा हेली
Nikki Haley on India-US relations: भारत और अमेरिका के बीच व्यापार को लेकर तनाव गहराता जा रहा है। इसी बीच, संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली ने भारत को एक महत्वपूर्ण सलाह दी है। उन्होंने रविवार को नई दिल्ली से कहा कि वह रूसी तेल के आयात पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चिंताओं को गंभीरता से ले और इस मुद्दे को जल्द से जल्द सुलझाने की कोशिश करे। हेली का यह बयान ऐसे समय में आया है जब दोनों देशों के रिश्ते नाजुक दौर से गुजर रहे हैं, जिससे भविष्य की रणनीतिक साझेदारी पर भी सवाल उठने लगे हैं।
मौजूदा तनाव की मुख्य वजह रूस से तेल खरीदना जारी रखने पर ट्रंप प्रशासन द्वारा भारत पर लगाए गए कड़े दोहरे टैरिफ हैं। इन शुल्कों के कारण भारतीय निर्यातों पर लगने वाला शुल्क 50 प्रतिशत तक बढ़ गया है, जिसे ट्रंप द्वारा घोषित सबसे कठोर व्यापारिक कार्रवाइयों में से एक माना जा रहा है। इसके अलावा, जब भारत ने पाकिस्तान के साथ विवाद में मध्यस्थता करने के ट्रंप के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया, तो इससे भी दोनों देशों के बीच दूरियां बढ़ीं। इन घटनाओं ने दशकों पुरानी दोस्ती पर एक प्रश्नचिह्न लगा दिया है।
India must take Trump’s point over Russian oil seriously, and work with the White House to find a solution. The sooner the better. Decades of friendship and good will between the world’s two largest democracies provide a solid basis to move past the current turbulence.… — Nikki Haley (@NikkiHaley) August 23, 2025
दोस्ती और साझा लक्ष्य की दिलाई याद
निक्की हेली, जो ट्रंप के कार्यकाल में संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत रह चुकी हैं, ने इस विवाद को सुलझाने के लिए दोनों देशों के साझा हितों की याद दिलाई। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में अपनी बात रखी।
उन्होंने लिखा, “भारत को रूसी तेल पर ट्रंप की बात को गंभीरता से लेना चाहिए और व्हाइट हाउस के साथ मिलकर इसका समाधान निकालना चाहिए। जितनी जल्दी हो सके, उतना अच्छा है। दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच दशकों पुरानी दोस्ती और सद्भावना मौजूदा उथल-पुथल से उबरने का एक ठोस आधार प्रदान करती है। व्यापारिक मतभेदों और रूसी तेल आयात जैसे मुद्दों को सुलझाने के लिए कठोर बातचीत की जरूरत है। लेकिन, हमें उस चीज को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए जो सबसे ज़्यादा मायने रखती है- हमारे साझा लक्ष्य। चीन का सामना करने के लिए, अमेरिका के पास भारत के रूप में एक दोस्त होना जरूरी है।”
सम्बंधित ख़बरें
G7 शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलेंगे पीएम मोदी, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का बड़ा दावा, 24 घंटे में ईरान-अमेरिका युद्ध होगा खत्म!
‘नेहरू से बहुत आगे निकले PM मोदी’, चंद्रकांत पाटिल ने शरद पवार की गुगली का दिया करारा जवाब
फ्रांस-स्लोवाकिया के दौरे पर निकले PM मोदी, G-7 शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा; रक्षा साझेदारी पर रहेगा फोकस
यह भी पढ़ें: 80 गवाह, सैकड़ों पन्ने और फिर एक रिपोर्ट…कोलकाता गैंगरेप केस में 2 महीने बाद आरोप पत्र दाखिल
भारत का कड़ा रुख
हालांकि, अमेरिका की इस कार्रवाई पर भारत ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। नई दिल्ली ने इन उपायों को “अनुचित और अविवेकपूर्ण” बताते हुए इनकी आलोचना की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मामले पर एक मजबूत रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया था कि वे भारत के अपने किसानों और मछुआरों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं करेगा। उन्होंने कहा, “मुझे पता है कि मुझे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी, लेकिन मैं किसानों के लिए ऐसा करने को तैयार हूं।” यह बयान दर्शाता है कि भारत अमेरिकी दबाव के आगे आसानी से झुकने वाला नहीं है।
Nikki haley advises india to take trump seriously on russian oil matter
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 14 June 2026: धनु राशि वालों को मिलेगा व्यापार में बड़ा धन, मिथुन जातकों की चमकेगी किस्मत, जान
Jun 14, 2026 | 12:10 AMसिर्फ 12 घंटे में दिल्ली से मुंबई, 20 जून बाद पूरी तरह खुल सकता है एक्सप्रेसवे
Jun 13, 2026 | 11:21 PMबेटी पर टिप्पणी को लेकर यूपी में गरमाई सियासत, दोनों पक्ष आए आमने-सामने, देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 11:03 PMJharkhand: बंद खदान में 4 की दर्दनाक मौत, रामगढ़ में कैसे जहरीली गैस बनी काल? अवैध खनन के लिए गए थे युवक
Jun 13, 2026 | 11:02 PMगंगा में डूब रहे पर्यटक के लिए फरिश्ता बना राफ्टिंग गाइड, जान बचाने के लिए खुद भी पानी में गिरा
Jun 13, 2026 | 11:00 PMNipah Virus Alert: केरल-तमिलनाडु सीमा पर बढ़ाई गई निगरानी, निपाह वायरस के संदिग्ध मामले से मचा हड़कंप
Jun 13, 2026 | 10:56 PMगिल की धमाकेदार पारी के आगे गुरबाज की सेंचुरी बेकार, भारत ने 22.5 ओवर में चेज किया 195 का टारगेट
Jun 13, 2026 | 10:52 PMवीडियो गैलरी

वायुसेना के विमान में तकनीकी खराबी या कुछ और? कैसे हुआ IAF का AN-32 प्लेन क्रैश!
Jun 13, 2026 | 08:15 PM
असम का ‘डेंजर जोन’ कनेक्शन! 2026 में यहीं क्रैश हुआ था सुखोई, अब AN-32 विमान दो टुकड़ों में बंटा- VIDEO
Jun 13, 2026 | 07:16 PM
Europe Mission पर PM Modi! क्यों बढ़ी दुनिया की नजर? क्या है भारत का सीक्रेट प्लान?
Jun 13, 2026 | 05:11 PM
घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:51 PM
गाजियाबाद में ‘जिम-जिहाद’ पर प्रशासन सख्त, पहचान छुपाने वाले ट्रेनरों में हड़कंप; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:37 PM
MP में UCC पर आया नया अपडेट, CM मोहन यादव ने बैठक में लिया बड़ा फैसला; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:19 PM














