Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 6 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हमारे पास भारत…US-इजरायल के बीच बढ़ा तनाव, नेतन्याहू ने वेंस को दिया करारा जवाब, इंडिया को बताया खास दोस्त

Netanyahu Reacts JD Vance Only Ally Remark: जेडी वेंस के बयान पर पलटवार करते हुए इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत को अपना पक्का दोस्त बताया और कहा कि इजरायल को भारत से जबरदस्त समर्थन मिलता है।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Jul 06, 2026 | 08:43 PM

नेतन्याहू ने भारत को बताया सच्चा दोस्त (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Netanyahu Says India is True Friend of Israel: अमेरिका उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने हाल ही में कहा था कि अमेरिका अकेला इजरायल का सबसे शक्तिशाली सहयोगी है, ऐसे में उसे अमेरिका की आलोचना करने से बचना चाहिए। वेंस के इस बयान का इजरायली नेताओं ने जमकर विरोध किया है। इसी बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने जेडी वेंस के जवाब देते हुए कहा है कि इजरायल के पास भारत जैसा पक्का दोस्त है।

जानकारी के मुताबिक, नेतन्याहू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं जेडी वेंस का सम्मान करता हूं, हमारे उनसे काफी अच्छे संबंध हैं। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि मैं उनकी हर बात से समहत हूं। डोनाल्ड ट्रंप मेरे अच्छे दोस्त है और मैं अपनी बात पर पूरी तरह से कायम हूं। लेकिन हमारे अमेरिका के अलावा भी भारत जैसे पक्के दोस्त हैं।

नेतन्याहू ने भारत को बताया पक्का दोस्त

बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि अमेरिका हमारा अच्छा दोस्त हैं, लेकिन अमेरिका के अलावा भी हमारे कुछ और दोस्त देश भी हैं, जैसे भारत नाम का एक छोटा सा देश। दुनिया पता है कि वहां करीब 1.4 अरब लोग रहते हैं, सच कहूं तो हमें वहां से जबरदस्त समर्थन मिलता है। आप जानते हैं, फेसबुक पर मेरा एक पेज है, जिसमें भारत के मुझे जबरदस्क समथर्न मिलता है।

सम्बंधित ख़बरें

उधर खामेनेई के जनाजे की तैयारी… इधर इजरायल ने मोजतबा को दे डाली धमकी, रक्षा मंत्री बोले- वैसा ही करेंगे हाल

प्रशांत महासागर में चीन का शक्ति प्रदर्शन, परमाणु मिसाइल का किया सफल परीक्षण; ऑस्ट्रेलिया ने बताया खतरनाक

बांग्लादेश में खसरे का कहर, 24 घंटे में 7 बच्चों की मौत, कुल आंकड़ा 738 पहुंचा

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, कीव में बरसीं बैलिस्टिक मिसाइलें; 8 की मौत

नेतन्याहू आगे कहा कि सोशल मीडिया और कुछ अंतरराष्ट्रीय मीडिया में हो रही आलोचना के बावजूद इजरायल को कई देशों का समर्थन प्राप्त है। नेतन्याहू ने कहा  कई देशों के नेता उनसे निजी तौर पर संपर्क करते हैं और कहते हैं, हमें अपने देशों में जनमत को लेकर कुछ चुनौतियां हैं, लेकिन हम आपका सम्मान करते हैं। हम आपके साथ समझौते करना चाहते हैं। साथ ही, हम आपकी सैन्य तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में मौजूद विशेषज्ञता से भी सीखना चाहते हैं। नेतन्याहू के बयान को जेडी वेंस के बयान का जवाब मांगा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- FIFA वर्ल्ड कप में बेईमानी पर उतरे ट्रंप! रेड कॉर्ड मिले खिलाड़ी का सस्पेंशन रद्द, UEFA ने जताया विरोध

जेडी वेंस ने क्या कहा था?

जेडी वेंस ने पिछले महीने व्हाइट हाउस की ब्रीफिंग के बाद मीडिया से बात की थी। इस दौरान उन्होंने इजरायल से अमेरिका और ईरान के बीच चल रही वार्ता का सम्मान करने के लिए कहा थी। वेंस ने इस दौरान नाखुश होने पर ट्रंप के खिलाफ बयान देने वाले इजरायली नेताओं को लेकर कहा कि अगर मैं इजरायल की कैबिनेट में होता, तो दुनिया में बचे अपने एकलौते महाशक्तिशाली देश पर इस प्रकार का बयान देने से बचता। उनके इस बयान को लेकर इजरायली नेता काफी नाराज हुए थे।

Netanyahu says 1 4 billion indians support israel responds to vance us remark

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 06, 2026 | 08:43 PM

Topics:  

  • Benjamin Netanyahu
  • India
  • Israel
  • JD Vance
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.