Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 6 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, कीव में बरसीं बैलिस्टिक मिसाइलें; 8 की मौत

Russia Ballistic Missile Attack: नाटो शिखर सम्मेलन से ठीक पहले रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से भीषण हमला किया है। इस हमले में 8 लोगों की मौत हुई है।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Jul 06, 2026 | 11:50 AM

यूक्रेन पर हमले की तस्वीर, सो. AI डिजाइन

Follow Us
Follow Us:

Russia Ballistic Missile Attack Ukraine: तुर्की की राजधानी अंकारा में होने वाले NATO शिखर सम्मेलन से ठीक एक दिन पहले रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर भीषण बैलिस्टिक हमला किया है। सोमवार सुबह हुए इस मिसाइल और ड्रोन हमले में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 34 अन्य घायल हुए हैं। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, रूसी सेना ने सोमवार रात और सुबह के समय रिहाइशी इलाकों को निशाना बनाया, जिससे शहर के कई हिस्सों में भारी तबाही हुई है।

रिहाइशी इलाकों में मची तबाही

कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने बताया कि बचाव दल रात भर क्षतिग्रस्त इमारतों से लोगों को निकालने के अभियान में जुटे रहे। सैन्य प्रशासन के प्रमुख तिमुर तकाचेंको के अनुसार, पोडिल्स्की जिले में एक रिहायशी इमारत का हिस्सा पूरी तरह ढह गया, जबकि डार्नित्सिया जिले में कई बहुमंजिला इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है ।

आशंका यह भी जताई जा रही है कि अभी भी कई लोग मलबे के नीचे फंसे हो सकते हैं। वहीं,  स्थानीय प्रशासन ने बताया कि 8 लोगों में से 7 की मौत कीव में हुई है, बाकि एक व्यक्ति की मौत उत्तर-पश्चिम के बुचा जिले में हुई है। हमले के दौरान शहर भर में सायरन और धमाकों की आवाजें गूंजती रहीं, जिसके कारण आम नागरिकों को अपनी जान बचाने के लिए मेट्रो स्टेशनों और भूमिगत शेल्टरों में शरण लेनी पड़ी।

सम्बंधित ख़बरें

तीन देशों के दौरे पर निकले PM मोदी, एशिया-प्रशांत में भारत की नई रणनीति पर रहेगी दुनिया की नजर

अली खामेनेई की अंतिम यात्रा को लेकर क्यों सहमा ईरान? 1989 की वो घटना जिसने तेहरान को फिर कर दिया सतर्क

पाकिस्तान के खिलाफ लंदन में फूटा कश्मीरियों का गुस्सा, ‘PoK की आजादी’ के नारों से गूंजा मिलियन मार्च

जेडी वेंस के ‘अकेले इजरायल’ वाले दावे पर नेतन्याहू का जवाब, भारत को बताया अपना सबसे ताकतवर दोस्त

Russia launched high-precision, long-range strikes on military industrial enterprises in Kiev, Poltava, Cherkаssy, Chernigov & Dnepropetrovsk — Russian MoD pic.twitter.com/MmUrBeEDe5 — RT (@RT_com) July 6, 2026

जेलेंस्की ने जताई थी बड़े हमले की आशंका

यह हमला राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की की उस चेतावनी के कुछ घंटों बाद हुआ है, जिसमें उन्होंने रूस द्वारा बड़े हमले की आशंका जताई थी। जेलेंस्की ने एक बार फिर पश्चिमी सहयोगियों से यूक्रेन की हवाई सुरक्षा को मजबूत करने और ‘पैट्रियट’ मिसाइलें उपलब्ध कराने की मांग दोहराई है।

यह भी पढ़ें:- तीन देशों के दौरे पर निकले PM मोदी, एशिया-प्रशांत में भारत की नई रणनीति पर रहेगी दुनिया की नजर

उन्होंने कहा है कि सुरक्षा उपकरणों की कमी रूस को युद्ध को और लंबा खींचने का हौसला दे रही है। इसको लेकर कल मंगलवार से अंकारा में शुरू हो रहे नाटो समिट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जेलेंस्की के बीच मुलाकात हो सकती है, जहां युद्ध को समाप्त करने और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की जा सकती है।

Russia ballistic missile attack kyiv nato summit

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 06, 2026 | 11:50 AM

Topics:  

  • Missile Attack
  • Russia-Ukraine War
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.