उधर खामेनेई के जनाजे की तैयारी… इधर इजरायल ने मोजतबा को दे डाली धमकी, रक्षा मंत्री बोले- वैसा ही करेंगे हाल
Khamenei Funeral: तेहरान में अयातुल्लाह अली खामेनेई के जनाजे के बीच इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज के विवादास्पद बयान और चेतावनी से ईरान और इजरायल के बीच तनाव फिर चरम पर पहुंच गया है।
- Written By: अक्षय साहू
इजरायली रक्षा मंत्री ने मोजतबा खामेनेई को धमकी दी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान में इस समय पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की रश्में निभाई जा रही हैं। सोमवार को ईरान की राजधानी तेहरान में खामेनेई का जनाजा निकाला गया, ताकि लोग अपने चहेते नेता को श्रद्धांजलि दे सके। इसी बची इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने एक विवाद बयान दिया है। जिससे दोनों देशों में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है।
इजरायली रक्षा मंत्री ने ईरानी नेताओं को चेतावनी दी है कि अगर उनके देश को कोई भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई, तो उसे नहीं छोड़ा जाएगा। इजरायली मीडिया के मुताबिक, इजरायल काट्ज की इशारा ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और बाकी के शीर्ष नेतृत्व की ओर था।
इजरायल को मिटाने की योजना बना रहे थे खामेनेई
काट्ज ने मीडिया से बात करते हुए दावा किया कि, अली खामेनेई इजरायल को मिटाने की योजना पर काम कर रहे थे, इसी वजह से इजरायल ने उन्हें निशाना बनाया। इजरायली रक्षा मंत्री ने कहा कि हम देश की रक्षा और हर खतरे से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहते है। काट्स ने इससे पहले मोजतबा खामेनेई को इजरायल के निशाने पर होने की बात कही थी। उनके इस बयान पर ईरान ने कड़ी आपत्ति जताई थी।
सम्बंधित ख़बरें
प्रशांत महासागर में चीन का शक्ति प्रदर्शन, परमाणु मिसाइल का किया सफल परीक्षण; ऑस्ट्रेलिया ने बताया खतरनाक
बांग्लादेश में खसरे का कहर, 24 घंटे में 7 बच्चों की मौत, कुल आंकड़ा 738 पहुंचा
NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, कीव में बरसीं बैलिस्टिक मिसाइलें; 8 की मौत
तीन देशों के दौरे पर निकले PM मोदी, एशिया-प्रशांत में भारत की नई रणनीति पर रहेगी दुनिया की नजर
Massive crowds flood Azadi Square for Khamenei’s funeral procession. pic.twitter.com/W0gZUA0eET — علمدار🚩 (@Allamdar110) July 6, 2026
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची काट्स के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि अगर सुप्रीम लीडर पर किसी भी प्रकार का कोई हमला होता है, तो ईरान इजरायल को किसी भी स्थिति में नहीं छोड़ेगा।
कड़े इंजताम के बीच अंतिम संस्कार
ईरान सरकार कड़े इंतजाम के बीच पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई का अंतिम संस्कार कर रही है। इस दैरान पूरे तेहरान को किले में तब्दील कर दिया गया है। ईरानी सरकार के मुताबिक जब खामेनेई का जनाजा निकाला गया, तब सड़कों पर लाखों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि सरकार ने इस स्थिति से निपटने और किसी प्रकार के हादसे को टालने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं।
यह भी पढ़ें- बांग्लादेश में खसरे का कहर, 24 घंटे में 7 बच्चों की मौत, कुल आंकड़ा 738 पहुंचा
मिडिल ईस्ट में कम नहीं हो रहा तनाव
ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध अब खत्म हो चुका है, लेकिन इसके बाद भी मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। एक ओर जहां ईरान में अली खामेनेई का अंतिम संस्कार हो रहा है, वहीं इजरायल लगातार दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह को निशाना बनाने के नाम पर मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहा है। जिसमें अब तक सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है।
