-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Netanyahu Claims On Hostages Amid Heavy Destruction In Gaza
जिंदा या मुर्दा…गाजा में मौत और तबाही के बीच पीएम नेतन्याहू का बड़ा दावा
- Written By: अमन उपाध्याय
गाजा में मची भीषण तबाही के बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि वे हर हाल में, चाहे जिंदा हों या मृत, सभी बंधकों को छुड़ाकर ही रहेंगे।

बेंजामिन नेतन्याहू, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
तेल अवीव: गाजा में बड़े पैमाने पर तबाही के बीच, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि वे अपने सभी बंधकों को वापस लाने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी बंधकों को लौटाया जाएगा चाहे वे जीवित हों या मृत। सोमवार को इजरायल के हवाई हमलों में गाजा में कम से कम 52 लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक स्कूल में छिपे हुए 36 लोग भी शामिल थे। इस हमले में कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि हमले के वक्त सभी लोग सो रहे थे।
बेंजामिन नेतन्याहू का यह बयान ऐसे समय में आया है जब 10 इजरायली बंधकों की रिहाई को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। हाल ही में इजरायल ने गाजा पर अपने हमलों की गति बढ़ा दी है। साथ ही, इजरायल ने गाजा में राहत सामग्री पहुंचाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। इन कदमों के कारण नेतन्याहू को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
नेतन्याहू ने कहा कि चाहे आज हो या कल, हमें सभी बंधकों को वापस लाना ही होगा। हम हार नहीं मानेंगे। हमारा मकसद है कि सभी बंधकों को, चाहे वे जिंदा हों या मरे हुए, लौटाया जाए। अक्टूबर 2023 में हुए हमले में हमास के आतंकवादियों ने कम से कम 251 लोगों को बंधक बना लिया था। इजरायली सेना के अनुसार, इनमें से कम से कम 34 की मौत हो चुकी है, जबकि अभी भी 57 बंधक गाजा में बंद हैं।
सम्बंधित ख़बरें
11 साल बाद सेशेल्स जाएंगे PM मोदी, 27 से 29 जून तक रहेंगे, अफ्रीका के छोटे देश से कैसे फेल होगा चीन का प्लान?
वेनेजुएला में भूकंप से अब तक 32 लोगों की मौत, 700 से अधिक घायल; राहत और बचाव कार्य जारी
वेनेजुएला के भीषण भूकंप में भारत का “Operation Dost” राहत के लिए जाएगी NDRF की टीम
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप से भारी तबाही, 1 लाख लोगों की मौत की आशंका
सीजफायर को लेकर मतभेद
सोमवार को हमास ने बताया कि उसने अमेरिकी राजदूत स्टीव विटकॉफ द्वारा प्रस्तावित सीजफायर को स्वीकार कर लिया है। लेकिन बाद में विटकॉफ के ही एक प्रवक्ता ने कहा कि फिलिस्तीनी पक्ष इस प्रस्ताव को मानने के लिए तैयार नहीं है। अमेरिकी राजदूत ने कहा कि हमास ने उन्हें निराश किया है और वह इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं कर रहा है।
खबरों के मुताबिक इस हमले में करीब 33 लोग मारे गए और कई बच्चे घायल हो गए। इजरायली सेना का कहना है कि वहां कई हमास के आतंकवादी छिपे हुए थे और उन्होंने ऑपरेशन ऐसा किया कि आम लोगों को कम से कम नुकसान पहुंचे।
युद्धविराम की घोषणा नहीं
इसी दौरान शिफा अस्पताल ने जानकारी दी कि सोमवार को एक मकान पर हुए हमले में एक ही परिवार के 15 लोग मारे गए, जिनमें पांच महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। स्पेन में जुटे यूरोपीय और अरब देशों के नेताओं ने कहा कि यह युद्ध अब बंद होना चाहिए क्योंकि यह पूरी तरह अमानवीय है। दूसरी ओर, इजरायल ने स्पष्ट किया कि जब तक हमास का पूरी तरह सफाया नहीं हो जाता और सभी बंधक वापस नहीं आ जाते, तब तक युद्धविराम की घोषणा नहीं की जाएगी।
Netanyahu claims on hostages amid heavy destruction in gaza
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Welcome To The Jungle Movie Review: हंसाने के साथ रुलाती भी है अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी की ये फैमिली एंटरटेनर
Jun 26, 2026 | 12:03 AMमहाराष्ट्र कौशल विकास योजना के तहत ₹7,000 करोड़ के महाप्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, TATA ग्रुप संवारेगा ITI
Jun 25, 2026 | 11:01 PMउज्जैन में मोहर्रम पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी; सैकड़ों पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
Jun 25, 2026 | 11:00 PMलोकेशन छिपाकर वायरल हुई ट्रैवल व्लॉगर, बोलीं- जगह बताऊंगी तो लोग फैला देंगे कचरा
Jun 25, 2026 | 10:59 PMभूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PMरतलाम मंदिर चोरी में बड़ा खुलासा; सूखेड़ा मंदिर का पुजारी विशाल बैरागी ही निकला महा-षड्यंत्रकारी
Jun 25, 2026 | 10:47 PMचुनावी साल में यूपी भाजपा को नए चेहरों का सहारा, घोषित कार्यकारिणी में वर्षों से जमे जमाए चेहरे नदारद
Jun 25, 2026 | 10:42 PMवीडियो गैलरी

ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM














