Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नेपाल का सबसे महंगा आंदोलन! ‘Gen Z’ प्रोटेस्ट की रिपोर्ट जारी, 85 अरब का नुकसान; कई लोगों की मौत

Gen Z protest Nepal News: सरकारी समिति की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि नेपाल में हुए जेन जी मूवमेंट ने 84.45 अरब नेपाली रुपए की संपत्ति नुकसान पहुंचाया और 77 लोगों की मौत हुई।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Dec 12, 2025 | 10:24 PM

नेपाल ‘Gen Z’ प्रोटेस्ट की रिपोर्ट जारी, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nepal Gen Z Movement: नेपाल में सितंबर में भड़के ‘Gen Z मूवमेंट’ की वास्तविक तस्वीर अब आधिकारिक आंकड़ों के साथ सामने आई है। सरकार द्वारा गठित उच्चस्तरीय समिति ने सिंहदरबार में आयोजित कैबिनेट बैठक के दौरान अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की है जिसमें बताया गया कि इस दो दिवसीय आंदोलन ने देश को 84.45 अरब नेपाली रुपए की भारी आर्थिक क्षति पहुंचाई है। हिंसा में 77 लोगों की मौत और 2,429 से अधिक लोग घायल हुए, जिनमें बड़ी संख्या में युवा शामिल थे।

रिपोर्ट के अनुसार, आंदोलन 8 और 9 सितंबर को चरम पर था, जिसके दौरान केवल दो दिनों में 57 लोगों की जान गई, जबकि बाद के दिनों में 20 और लोगों की मौत हुई। घायलों में 17 बच्चे 13 वर्ष से कम आयु के थे और 1,433 घायलों की उम्र 13 से 28 वर्ष के बीच रही, जो इस आंदोलन में युवाओं की अहम भागीदारी की ओर संकेत करता है।

सभी सात प्रांतों में हिंसा

समिति ने बताया कि हिंसा का असर नेपाल के सभी सात प्रांतों में महसूस किया गया। देश के 77 जिलों में से 54 जिले हिंसा की चपेट में आए, जबकि 262 स्थानीय इकाइयों ने किसी न किसी रूप में नुकसान का सामना किया। सरकारी और सार्वजनिक ढांचों पर सबसे अधिक असर पड़ा, जिनमें कुल 2,168 संस्थान प्रभावित हुए।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2,671 इमारतें क्षतिग्रस्त हुईं, जिनमें सरकारी कार्यालय, स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र से लेकर स्थानीय प्रशासनिक भवन शामिल हैं। केवल भवनों को हुए नुकसान की लागत 39.31 अरब रुपए आंकी गई है। इसके अलावा, 12,659 वाहनों को क्षति पहुंची, जिससे 12.93 अरब रुपए का नुकसान हुआ।

आर्थिक गतिविधियों पर भी बड़ा प्रभाव

क्षति के विभाजन में सरकारी एवं सार्वजनिक क्षेत्र का नुकसान 44.93 अरब रुपए, निजी क्षेत्र का 33.54 अरब रुपए और सामुदायिक क्षेत्र का 5.97 अरब रुपए बताया गया है। समिति ने यह भी स्पष्ट किया कि नुकसान सिर्फ भौतिक ढांचे तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सेवाओं के ठप होने से देश की आर्थिक गतिविधियों पर भी बड़ा प्रभाव पड़ा।

यह भी पढ़ें:- खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस चेकपोस्ट पर आतंकी हमला, तीन घंटे चली मुठभेड़; पांच पुलिसकर्मी घायल

कैबिनेट बैठक में समिति ने पुनर्निर्माण का विस्तृत खाका भी प्रस्तुत किया। क्षतिग्रस्त सरकारी और सार्वजनिक ढांचों के पुनर्निर्माण के लिए 36.30 अरब नेपाली रुपए की आवश्यकता बताई गई है। यह समिति 21 सितंबर 2025 को गठित की गई थी और उसने 75 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट तैयार कर सरकार को सौंप दी।

नेपाल के लिए बड़ा सबक

रिपोर्ट के आने के बाद प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से पुनर्निर्माण कार्य शुरू करने और सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया है। जेन जी मूवमेंट के बाद सरकार बदलाव भी हुआ था, जिसमें केपी शर्मा ओली की सरकार सत्ता से बाहर हो गई थी। यह आंदोलन न सिर्फ राजनीतिक बल्कि सामाजिक स्तर पर भी नेपाल के लिए बड़ा सबक साबित हुआ है।

Nepal gen z movement damage report 84 billion property loss 77 deaths

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 12, 2025 | 10:24 PM

Topics:  

  • Nepal
  • Nepal Violence
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस चेकपोस्ट पर आतंकी हमला, तीन घंटे चली मुठभेड़; पांच पुलिसकर्मी घायल

2

अमेरिका ने बताया फेक, लेकिन यूरोप में मची दहशत, क्या वाकई सरकार गिराने की चल रही थी गुप्त साजिश?

3

थाईलैंड-कंबोडिया युद्ध की आग विश्व धरोहर तक, प्रीह विहार मंदिर हुआ क्षतिग्रस्त; भारत ने जताई चिंता

4

पुतिन ने 40 मिनट कराए इंतजार, भड़के शहबाज सीधे एर्दोगन की मीटिंग में घुसे- VIDEO वायरल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.