Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यूरोप में जंग का ट्रिगर! NATO के इस फैसले से तिलमिलाए पुतिन, सामने आया वॉर प्लान

Russia Ukraine War: रूस के उग्र रुख को देखते हुए नाटो देशों में बेचैनी बढ़ गई है, क्योंकि संकेत साफ हैं कि अगस्त में रूस यूक्रेन को पूरी तरह खत्म करने वाला अभियान शुरू कर सकता है।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Jul 28, 2025 | 08:47 AM

NATO के इस फैसले से तिलमिलाए पुतिन,

Follow Us
Close
Follow Us:

Russia Nato War: यूरोप में हालात तेजी से बदल रहे हैं। पुतिन गुस्से में हैं, वजह है नाटो का आक्रामक रुख। नाटो अब पूरी ताकत से आगे बढ़ने की तैयारी में है। दो बड़े फैसले ऐसे हैं, जो पूरे यूरोप को युद्ध की दहलीज पर खड़ा कर सकते हैं। पहला, नाटो यूक्रेन को लंबी दूरी तक मार करने वाले हथियार देने जा रहा है। दूसरा, रूस की सरहदों के पास स्थित सैन्य अड्डों पर परमाणु हथियार तैनात किए जाएंगे।

इन दोनों फैसलों के बाद से क्रेमलिन में हड़कंप मच गया है। पुतिन ने तुरंत अपनी सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाई और नाटो से सीधी टक्कर लेने की रणनीति पर मुहर लगा दी है। अब रूस चार अलग-अलग मोर्चों पर अपनी सैन्य ताकत तैनात कर रहा है। वह परमाणु हथियारों के साथ युद्धाभ्यास कर रहा है ताकि जरूरत पड़ने पर दुनिया के किसी भी हिस्से में परमाणु हमला किया जा सके।

नाटो की उड़ गई नींद

रूस की इस वॉर ड्रिल से नाटो की नींद उड़ गई है। ज़मीन और आसमान से हमलों की तैयारी के बाद अब रूस समुद्र के रास्ते भी बड़ा हमला करने की योजना में है। इसके लिए उसने ऐसा दिन भी चुना है, जब पूरी दुनिया देख सके कि रूस जल, थल और नभ तीनों से कितनी भीषण मार कर सकता है।

रूस ने एक साथ चार मोर्चों पर युद्धाभ्यास शुरू कर दिया है और अपने सबसे घातक युद्धपोत समुद्र में तैनात कर दिए हैं। इस बार रूस ने अपनी सभी परमाणु पनडुब्बियों को सक्रिय कर रणनीतिक घेराबंदी की तैयारी कर ली है। इसके अलावा, रूसी बॉम्बर्स लगातार नाटो देशों को चेतावनी दे रहे हैं। रूस ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

तीनों क्षेत्रों में एकसाथ सैन्य ताकत का प्रदर्शन

रूसी बॉम्बर्स ने अलास्का की दिशा में उड़ान भरी है, जबकि आर्कटिक क्षेत्र में सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया गया है। बाल्टिक सागर में कैलिनिनग्राद के आसपास सुरक्षा घेरा बनाया गया है और कैस्पियन सागर में रूस ईरान के साथ मिलकर वॉर ड्रिल कर चुका है। यानी रूस जमीन, समुद्र और आसमान तीनों क्षेत्रों में एकसाथ सैन्य ताकत का प्रदर्शन कर रहा है, जो नाटो के लिए सीधा संदेश है। इतना ही नहीं, रूस ने ईरान के साथ गठजोड़ कर अरब क्षेत्र में अमेरिका को चुनौती देने की तैयारी कर ली है। वहीं, चीन के साथ अपनी साझेदारी को और मजबूत करते हुए दोनों देश साउथ चाइना सी में संयुक्त युद्धाभ्यास करने जा रहे हैं।

यह भी पढे़ें:- युद्ध पर ब्रेक! थाईलैंड-कंबोडिया सीजफायर पर राजी, मलेशिया ने ठोका बड़ा दावा

रूस की ताकत देख परेशान हैं ये देश

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हाल ही में सुरक्षा समिति के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें नाटो देशों के खिलाफ एक समन्वित रणनीति तैयार की गई। पुतिन की योजना के मुताबिक, यूक्रेन युद्ध के बाद रूस की सैन्य ताकत का दायरा और भी बढ़ेगा, जिससे नाटो के साथ सीधा टकराव लगभग तय माना जा रहा है। रूस की समुद्री सैन्य गतिविधियों से घबराए हुए देशों में अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, पोलैंड, डेनमार्क, फिनलैंड, स्वीडन और बाल्टिक क्षेत्र के तीन देश लिथुआनिया, लातविया और एस्टोनिया शामिल हैं। इन देशों ने रूस के सीमावर्ती एयरबेस को हाई अलर्ट पर रख दिया है।

यह भी पढे़ें:- भीषण रेल हादसा! जर्मनी में पटरी से उतरी ट्रेन, 3 की मौत, कई लोग घायल

परमाणु युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार है रूस

वहीं, अमेरिका अब इन क्षेत्रों में परमाणु हथियार तैनात करने की तैयारी में है, लेकिन इससे पहले ही पुतिन ने अपनी न्यूक्लियर सबमरीन को वॉर ड्रिल में शामिल करके स्पष्ट संकेत दे दिया है कि रूस परमाणु युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार है। पुतिन का कहना है कि मौजूदा दौर में समुद्री शक्ति राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से अत्यंत अहम हो चुकी है। ऐसे में रूस की नेवल फोर्स की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है, और हम इस दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं।

Nato aggression triggers putin four front russia drills nuclear warning

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 28, 2025 | 08:47 AM

Topics:  

  • Russia-Ukraine War
  • Third World War
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

‘उंगली उठाओगे तो तोड़ दूंगी…’, मरियम नवाज ने बिलावल को दी चेतावनी, पाकिस्तान में मचा तहलका

2

बुआलोई तूफान ने मचाया कहर, वियतनाम में अब तक 51 की मौत… 14 लोग अब भी लापता

3

राफेल से फाइटर जेट के… हम भारत के साथ, फ्रांसीसी विदेश सचिव ने चीन को दिया करारा संदेश

4

हमें मारने का कोई हक नहीं… PoK में प्रोटेस्ट की आग UN में पहुंची, अब तक 12 लोगों की मौत

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.