-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Name Of Ram Resonated In A Muslim Country A Flood Of Devotees Came Out On Streets In Capital
मुस्लिम देश में राम नाम की गूंज! राजधानी में सड़क पर उतरा भक्तों का सैलाब, देखें VIDEO
- Written By: अमन उपाध्याय
Ram Navami In Bangladesh: भारत सहित पूरे विश्व में आज रामनवमी का पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में, बांग्लादेश के राष्ट्रीय हिंदू महाजोत ने ढाका में रामनवमी के उपलक्ष्य में एक भव्य..

ढाका में रामनवमी पर विशाल शोभायात्रा, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
ढाका: आज रामनवमी का पर्व पूरे विश्व में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर बांग्लादेश राष्ट्रीय हिंदू महाजोत ने ढाका में भगवान राम के जन्मदिन के उपलक्ष्य में एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा रविवार को ढाका के राम सीता मंदिर परिसर से आरंभ होकर दयागंज चौराहे से गुजरते हुए जोकाली मंदिर चौराहे पर सम्पन्न हुई। इस शोभायात्रा में हजारों राम भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के प्रारंभ से पूर्व मंदिर परिसर में एक विचार गोष्ठी भी आयोजित की गई।
बांग्लादेश राष्ट्रीय हिंदू महाजोत के अध्यक्ष एडवोकेट दीनबंधु रॉय की अध्यक्षता में एक विचार-विमर्श बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में संगठन के महासचिव एडवोकेट गोविंद चंद्र प्रमाणिक, प्रेसीडियम सदस्य सुजान डे, महिला मामलों की सचिव एडवोकेट प्रतिभा बाकची, तथा छात्र महाजोत के अध्यक्ष साजिब कुंडू टोपू समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
रामायण से मिलती है हमें यह सीख
बैठक के दौरान गोविंद चंद्र प्रमाणिक ने कहा कि रामायण से हमें यह सीख मिलती है कि पड़ोसियों के प्रति जिम्मेदारी निभानी चाहिए और शासक को अपनी प्रजा के साथ न्यायपूर्ण व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा, “हम अपनी धरती मां पर शांति के साथ रहना चाहते हैं। वर्तमान समय में हम भारत के साथ निष्पक्षता, समानता और अच्छे पड़ोसी जैसे संबंधों को मजबूत करना चाहते हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
हिंसा के लिए नहीं है… ईरान पर हमलों के वीडियो में Firework गाना देख भड़कीं कैटी पेरी, ट्रंप प्रशासन को घेरा
पाक में अलग प्रांत की मांग हुई तेज, MQM-P ने सिंध सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा; कराची-हैदराबाद में हजारों जुटे
ईरानी जहाज पर हमले के बाद भड़का ईरान, यूक्रेन के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की मांग, EU से क्या बोले अराघची?
Nepal ID Card: नेपाल की बड़ी मांग, भारत आने-जाने के लिए नेपालियों को NID कार्ड से मिले भारी छूट
रामनवमी पर बांग्लादेश में भव्य सोभा यात्रा!#RamNavami2025 #bangladeshiHindu #Trending pic.twitter.com/WVqaiDcX1c — Arpit shukla ✍🏽 (@JournoArpit) April 6, 2025
उन्होंने यह जानकारी भी दी कि शुक्रवार को बैंकॉक में संगठन के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच एक महत्वपूर्ण मुलाकात हुई। इस बैठक ने दोनों देशों के बीच बीते कुछ महीनों से बनी नकारात्मक धारणाओं को काफी हद तक दूर करने में मदद की है।
विदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
जल्द हल हो भारत के साथ समस्याएं
उन्होंने कहा, “हम मानते हैं कि दोनों पड़ोसी देश एक-दूसरे के सहयोगी बन सकते हैं और परस्पर सम्मान व गरिमा के साथ अपने रिश्तों को आगे बढ़ा सकते हैं। हमें उम्मीद है कि भारत के साथ वीजा से जुड़ी समस्याएं जल्द ही हल हो जाएंगी। रामायण के इस महान संदेश को ध्यान में रखते हुए ‘मां, हमारी जन्मभूमि, स्वर्ग के समान भूमि, देवताओं की भूमि’ हम चाहते हैं कि अपनी प्रिय मातृभूमि के साथ शांति से जीवन बिताएं।”
आपको बता दें कि इस चर्चा में कई प्रमुख लोग भी मौजूद थे, जिनमें बांग्लादेश नेशनल हिंदू महाजोत के कार्यकारी अध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप कुमार पाल, संयुक्त महासचिव बिश्वनाथ मोहंती, प्रेम कुमार दास, तापस विश्वास, छात्र महाजोत के अध्यक्ष साजिब कुंडू, कार्यवाहक महासचिव निलोय पाल अदार, संयुक्त महासचिव शुव्रो तालुकदार, मीडिया मामलों के सचिव शुव्रोजीत चक्रवर्ती, केंद्रीय नेता पार्थ दास और विवेकानंद अनुसंधान परिषद के महासचिव रेंद्रनाथ मजूमदार शामिल थे।
Name of ram resonated in a muslim country a flood of devotees came out on streets in capital
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM














