-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Myanmar Army Airstrike Kills 30 Civilians December Attack
म्यांमार की फौज का कत्लेआम! अपने ही लोगों पर बरसाए बम, एयर-स्ट्राइक में 30 लोगों की मौत- VIDEO
- Written By: अक्षय साहू
Civil War in Myanmar: म्यांमार में गृहयुद्ध जारी है, जिसमें सेना और विद्रोही समूहों के बीच संघर्ष हो रहा है। नागरिकों को भी नुकसान हो रहा है, और देश की खनिज संपदा पर कब्जे की होड़ है।

म्यांमार में अस्पताल में एयर-स्ट्राइक से 30 की मौत (सोर्स- सोशल मीडिया)
Air Strike on Hospital in Myanmar: म्यांमार लंबे वक्त से गृहयुद्ध की आग में जल रहा है। 10 दिसंबर की रात राखाइन प्रांत के एक अस्पताल में एयर-स्ट्राइक हुआ, जिसमें 30 लोग मारे गए और लगभग 70 लोग घायल हुए। माना जा रहा है कि इस अस्पताल में विद्रोही समूह अराकन आर्मी के लड़ाके इलाज या छिपने के लिए मौजूद थे। अभी तक म्यांमार सेना या सरकार ने इस हमले पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
म्यांमार का गृहयुद्ध 1 फरवरी 2021 को शुरू हुआ, जब सेना ने लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को सत्ता से हटाया। उस समय आंग सान सू ची की पार्टी, नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (NLD), 2020 के चुनावों में बड़ी जीत हासिल कर चुकी थी। सेना ने चुनाव में धोखाधड़ी का आरोप लगाकर सत्ता हथिया ली। इसके बाद पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हुए, जिन्हें सेना ने हिंसक तरीके से दबा दिया।
सेना और PDF के बीच संघर्ष
इसके विरोध में नागरिकों ने पीपुल्स डिफेंस फोर्स (PDF) का गठन किया, जो नेशनल यूनिटी गवर्नमेंट (NUG) का सशस्त्र हिस्सा है। इसके अलावा, कई जातीय सशस्त्र समूह जैसे कारेन नेशनल यूनियन और काचिन इंडिपेंडेंस ऑर्गनाइजेशन भी सेना के खिलाफ लड़ रहे हैं। ये समूह दशकों से स्वशासन की मांग कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
जापानी पीएम साने ताकाइची का पहला भारत दौरा, जानिए PM मोदी से मुलाकात के बाद इंडो-पैसिफिक में क्या बदलेगा?
ग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
कीव पर रूसी हमले के बाद पोलैंड हाई अलर्ट पर, बॉर्डर पर तैनात किए एयर डिफेंस सिस्टम; फाइटर जेट्स की हलचल बढ़ी
Syria Parliament: असद राज के खात्मे के बाद सीरिया में नई संसद तैयार, 70 सांसदों की लिस्ट हुई जारी
🚨 #BreakingNews – Airstrike on Mrauk-U Hospital On December 10, 2025, at approximately 9:13 p.m., the People’s Hospital in Mrauk-U, Arakan State, was struck by an airstrike carried out by the Myanmar junta’s air force.
Preliminary information indicates that around ten patients… pic.twitter.com/FTm4Sx4UtQ — Khine Thu Kha (@KhineThuKha) December 10, 2025
विद्रोही समूहों ने 2024 तक म्यांमार के लगभग 40-50% इलाकों पर कब्जा कर लिया था। खासकर सीमावर्ती क्षेत्रों जैसे शान स्टेट और राखाइन स्टेट में। लेकिन 2025 में सेना ने बड़े पैमाने पर जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। उदाहरण के लिए, अक्टूबर 2025 में सेना ने ता’अंग नेशनल लिबरेशन आर्मी (TNLA) से क्यौकमे शहर वापस लिया। हालांकि, बड़े शहर जैसे यांगून और नायपीडॉ अभी भी सेना के नियंत्रण में हैं।
यह भी पढ़ें: पहलगाम हमले में PAK का हाथ…ट्रंप के करीबी ने दिया बड़ा बयान, लश्कर के साथ इसे बताया जिम्मेदार
सेना के निशाने पर आम नागरिक
इस दौरान चीन ने म्यांमार सेना को सैन्य सहायता दी और दबाव डालकर अपने आर्थिक हितों की सुरक्षा की, जैसे पाइपलाइन और दुर्लभ खनिज परियोजनाएं। इससे विद्रोहियों को झटका लगा। सैन्य कार्रवाई में आम नागरिक भी निशाने पर रहे। उदाहरण के लिए, सितंबर 2025 में राखाइन स्टेट के एक स्कूल पर हमला हुआ, जिसमें 22 छात्र मारे गए। अक्टूबर 2025 में चाउंग-यू टाउनशिप में बौद्ध उत्सव पर हमला हुआ, जिसमें 32-40 लोग मरे, जिनमें बच्चे भी शामिल थे। कायाह स्टेट में भी विद्रोही और सेना के बीच लगातार लड़ाई हो रही है।
Myanmar army airstrike kills 30 civilians december attack
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब पेड़ टूटना कैसे रोकेंगे, चेंबूर स्कूल बस हादसे में छात्र की मौत पर मंत्री संजय शिरसाट के बेरहम बयान से बवाल
Jul 02, 2026 | 11:15 AMअमरावती पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम का बड़ा एक्शन! 23 APIs के बाद अब 17 Police Inspectors का तबादला
Jul 02, 2026 | 11:11 AMनागपुर एयरपोर्ट की 670 एकड़ जमीन का होगा आर्थिक कायाकल्प; भव्य कमर्शियल प्रोजेक्ट से राजस्व जुटाने की तैयारी
Jul 02, 2026 | 11:08 AMWelcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Jul 02, 2026 | 11:07 AMई-अटेंडेंस पर सरकार सख्त, 90% से कम उपस्थिति वाले शिक्षकों का वेतन जारी करने पर संकुल प्राचार्य होंगे निलंबित
Jul 02, 2026 | 11:06 AMकावेरी कंपनी की साइट पर बड़ा हादसा: खदान में 100 फीट ऊपर से गिरा विशाल पत्थर, 9 मजदूरों की मौके पर मौत
Jul 02, 2026 | 11:04 AMमहाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग में 5,000 नए पदों को मंजूरी, 1,400 डॉक्टरों की नियुक्ति के आदेश जारी
Jul 02, 2026 | 11:04 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














