-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Murshidabad Violence Goes International India Slams Bangladesh Look In Your Own Backyard
इंटरनेशनल हुई मुर्शिदाबाद हिंसा! बांग्लादेश को भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- पहले अपने गिरेबान में झांको
- Written By: अमन उपाध्याय
Murshidabad Violence: मुर्शिदाबाद हिंसा पर बांग्लादेश की टिप्पणी को लेकर भारत ने कड़ा ऐतराज़ जताया है। भारत ने इस पर दो टूक में कहा कि बांग्लादेश को बेवजह टिप्पणी करने की बजाय अपने देश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा..

बांग्लादेश को भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, फोटो (सो, सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: भारत ने मुर्शिदाबाद हिंसा पर बांग्लादेश की टिप्पणियों को नकारते हुए करारा जवाब दिया है। भारत ने कहा कि पश्चिम बंगाल की स्थिति की तुलना ढाका के हालात से करना गलत और लोगों को गुमराह करने वाला प्रयास है। इसके साथ ही, भारत ने बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार मोहम्मद यूनुस को उनकी जिम्मेदारियों की याद दिलाई और यह भी कहा कि बांग्लादेश को अपने आंतरिक मुद्दों और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के बारे में विचार करना चाहिए, जहां अपराधी अब भी खुलेआम घूम रहे हैं।
बता दें कि बांग्लादेश ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा पर टिप्पणी करते हुए यह कहा था कि भारत और पश्चिम बंगाल सरकार को मुस्लिमों के हितों की रक्षा के लिए कदम उठाने चाहिए।
पहले अपने गिरेबान में झांको
भारत ने बांग्लादेश द्वारा पश्चिम बंगाल की स्थिति पर की गई टिप्पणी को सख्ती से खारिज किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रहे अत्याचारों को नजरअंदाज करते हुए, वहां के अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश को अपने देश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए, न कि बिना किसी आधार के भारत के मामलों पर टिप्पणी करनी चाहिए। यह प्रयास, भारत की चिंता को बांग्लादेश में चल रहे अल्पसंख्यक उत्पीड़न के साथ मिलाने की एक चाल है, जो गलत और अनुचित है।
सम्बंधित ख़बरें
US Iran War: जेडी वेंस की ईरान को कड़ी चेतावनी, होर्मुज बंद किया तो भुगतने होंगे बेहद गंभीर नतीजे
UNSC Election: जर्मनी की हार से भारत की स्थायी सीट पर बढ़ा खतरा, G4 समूह बन रहा है बड़ी चुनौती
भारत-ऑस्ट्रेलिया का बड़ा कदम, PACTS से साइबर सिक्योरिटी, AI और सप्लाई चेन में बढ़ेगा सहयोग
US Airstrikes: ईरान का बड़ा दावा, अमेरिकी हमलों में 14 लोगों की मौत और 78 घायल
मुस्लिम समुदाय की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करें
पश्चिम बंगाल में वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ, जिसमें मुर्शिदाबाद में प्रदर्शन हिंसक रूप ले लिया और जमकर उत्पात मचाया गया। इस पर बांग्लादेश ने प्रतिक्रिया देते हुए, अपनी अंतरिम सरकार के प्रवक्ता शफीकुल आलम के जरिए कहा था कि वे भारत सरकार और पश्चिम बंगाल से अपील करते हैं कि वे अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएं। इसके जवाब में, भारत ने बांग्लादेश को कड़ी प्रतिक्रिया दी और रणधीर जायसवाल ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार मोहम्मद यूनुस के बयान को नकारते हुए उन्हें अपनी जिम्मेदारियों की याद दिलाई।
मुर्शिदाबाद हिंसा में 3 लोगों की हुई थी मौत
रिपोर्टों के अनुसार, पिछले सप्ताह वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान मुर्शिदाबाद जिले के सुती, धुलियान, समसेरगंज और जंगीपुर क्षेत्रों में हुई हिंसा में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सैकड़ों लोग बेघर हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात किया गया और एहतियात के तौर पर इंटरनेट सेवाएं स्थगित कर दी गईं।
बांग्लादेश को अब याद आ रहे अल्पसंख्यक
इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार मोहम्मद यूनुस के प्रेस सचिव शफीकुल आलम ने गुरुवार को कहा, “हम मुर्शिदाबाद में हुई सांप्रदायिक हिंसा में बांग्लादेश को घसीटने की किसी भी कोशिश का कड़ा विरोध करते हैं। हम भारत और पश्चिम बंगाल सरकार से अनुरोध करते हैं कि वे वहां की अल्पसंख्यक मुस्लिम आबादी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएं।”
विदेश से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बांग्लादेश में बनाया गया हिंदू समुदाय को निशाना
शेख हसीना सरकार के तख्तापलट के बाद बांग्लादेश में धार्मिक हिंसा का मामला सामने आया, जिसमें हिंदू समुदाय को निशाना बनाया गया। इस हिंसा को लेकर वैश्विक स्तर पर विरोध हुआ था, और भारत सरकार ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी। हाल ही में, प्रधानमंत्री मोदी और बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार मोहम्मद यूनुस की बैंकॉक में मुलाकात हुई, जिसमें प्रधानमंत्री ने हिंदू समुदाय के हितों की रक्षा की बात की थी।
अब, पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून को लेकर हुई हिंसा को बांग्लादेश एक अवसर के रूप में उपयोग करने की कोशिश कर रहा है। मोहम्मद यूनुस द्वारा किए गए कदमों और दिए गए बयानों से दोनों देशों के बीच संबंधों में तनाव बढ़ता दिखाई दे रहा है।
Murshidabad violence goes international india slams bangladesh look in your own backyard
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मौर्य काल में महिलाएं संभालती थीं SPG की जिम्मेदारी! नवभारत कॉन्क्लेव में स्मृति ईरानी ने किया बड़ा दावा
Jul 09, 2026 | 03:55 PMJul 09, 2026 | 04:01 PM
ये शो हाउसफुल और ब्लॉकबस्टर है…PM मोदी ने मेलबर्न को बताया लिटिल इंडिया, कही दिल छू लेने वाली बात
Jul 09, 2026 | 04:00 PMटॉक्सिक के तबाही गाने के बाद चर्चा में यश और कियारा आडवाणी, जानिए फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने कितनी फीस ली
Jul 09, 2026 | 04:02 PMसंभाजीनगर में पानी संकट: 2,740 करोड़ की नई जलापूर्ति योजना फिर ठप, बटरफ्लाई वाल्व बना बाधा
Jul 09, 2026 | 03:58 PMजीरो फेटेलिटी अभियान: छत्रपति संभाजीनगर में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन, 1,363 वाहन चालकों का कटा चालान
Jul 09, 2026 | 03:56 PMSpider-Man बनकर सड़क पर उतरा युवक, बारिश में संभाला ट्रैफिक; लोगों ने कहा- असली हीरो यही है
Jul 09, 2026 | 03:54 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी का बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














