Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बांग्लादेश में यूनुस सरकार की खुली पोल! भ्रष्टाचार में डूबा देश, 18 मंत्रियों की संपत्ति में भारी इजाफा

Bangladesh Most Corrupt Country: मोहम्मद यूनुस के 18 महीनों के दौरान बांग्लादेश में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। हालिया रिपोर्टों के अनुसार, देश अब दुनिया के 13 सबसे भ्रष्ट देशों की सूची में शामिल।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Feb 11, 2026 | 04:53 PM

मोहम्मद यूनुस, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Muhammad Yunus Government Corruption Report: बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार पर ‘लूट’ मचाने के गंभीर आरोप लगे हैं। पिछले 24 घंटों के भीतर ढाका से आई दो अलग-अलग रिपोर्टों ने सरकार की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। इन रिपोर्टों में न केवल देश में बढ़ते भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है बल्कि यह भी सामने आया है कि इस दौरान सरकार के मंत्रियों की निजी संपत्ति में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है।

भ्रष्टाचार में बढ़ा बांग्लादेश का ग्राफ

ग्लोबल ट्रांसपेरेंसी द्वारा जारी साल 2025 की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश में भ्रष्टाचार के मामलों में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जब यूनुस की सरकार सत्ता में आई थी, तब बांग्लादेश भ्रष्ट देशों की सूची में 14वें स्थान पर था लेकिन अब यह एक पायदान और गिरकर 13वें स्थान पर पहुंच गया है।

चिंताजनक बात यह है कि जहां बांग्लादेश के पड़ोसी देश भारत में भ्रष्टाचार के मामलों में कमी आई है, वहीं बांग्लादेश इस दलदल में और गहरे धंसता जा रहा है। वैश्विक स्तर पर रिपोर्ट बताती है कि डेनमार्क दुनिया का सबसे कम भ्रष्ट देश है, जबकि अमेरिका और यूरोप के देशों में भी भ्रष्टाचार बढ़ने पर चिंता जताई गई है।

सम्बंधित ख़बरें

बेईमानी में इस देश ने पार कर दी सारी हदें, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा; जानें क्या है भारत की रैंकिंग?

सऊदी का साथ पाकिस्तान को पड़ेगा भारी! जानें कैसे ईरान का ‘तालिबान कार्ड’ बिगाड़ेगा शहबाज का खेल

चुनाव से पहले शहबाज ने बांग्लादेश में उतारी फौज! यूनुस ने बिछा दिया रेड कार्पेट, खातिरदारी में जुटा पूरा अमला

SWAT चैलेंज में चीनी लड़कियों के सामने ढेर हुए NSG कमांडो! क्या है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे VIDEO का सच?

मंत्रियों की संपत्ति में करोड़ों का इजाफा

दूसरी सबसे चौंकाने वाली रिपोर्ट खुद बांग्लादेश सरकार द्वारा जारी की गई है जो मंत्रियों और सलाहकारों की संपत्ति से संबंधित है। रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार के 18 मंत्रियों की औसत संपत्ति में 6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस की अपनी संपत्ति में 1.61 करोड़ टका से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

सलाहकार भी पीछे नहीं

संपत्ति बढ़ने के मामले में अन्य सलाहकार भी पीछे नहीं हैं। सलाहकार आदिलुर रहमान की कुल संपत्ति 98 लाख 22 हजार सात टका से बढ़कर अब 2 करोड़ 52 लाख 99 हजार 269 टका हो गई है। इसी तरह, बिधान रंजन रॉय पोद्दार की संपत्ति में भी लगभग 1.5 करोड़ टका का इजाफा हुआ है।

हालांकि, सरकार ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि इतने कम समय में इन संपत्तियों में इतनी बड़ी बढ़ोतरी कैसे हुई। जानकारों और विशेषज्ञों का मानना है कि ये तो केवल संशोधित आधिकारिक आंकड़े हैं, जबकि वास्तविक संपत्ति इससे कई गुना ज्यादा हो सकती है।

यह भी पढ़ें:- बेईमानी में इस देश ने पार कर दी सारी हदें, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा; जानें क्या है भारत की रैंकिंग?

अस्थिरता और भविष्य की चिंता

18 महीने के इस कार्यकाल में ‘लूट’ की इन खबरों ने यूनुस सरकार की साख पर गहरा धक्का लगाया है। भ्रष्टाचार बढ़ने के इन आंकड़ों ने ढाका की राजनीति में भूचाल ला दिया है। जनता के बीच यह सवाल उठ रहा है कि जो सरकार सुधार के वादे के साथ आई थी, उसके अपने ही कार्यकाल में भ्रष्टाचार और निजी संपत्तियों का ग्राफ इतनी तेजी से कैसे बढ़ गया।

Muhammad yunus government bangladesh corruption ranking ministers assets increase

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 11, 2026 | 04:53 PM

Topics:  

  • Bangladesh
  • Muhammad Yunus
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.