सबसे भ्रष्ट देशों की लिस्ट जारी, पहले नंबर पर साउथ सूडान, भारत और पाकिस्तान का कितना स्थान?

Corruption Perceptions Index: ग्लोबल भ्रष्टाचार पर एक लिस्ट जारी हुई है। इसके अनुसार दुनिया का सबसे भ्रष्ट देश साउथ सूडान है। भारत 96वें स्थान पर है। यहां भ्रष्टाचार की समस्या अब भी काफी है।
List of most corrupt countries released, South Sudan on top, what is the rank of India and Pakistan?
भ्रष्ट देशों की लिस्ट। इमेज-एआई
Updated on

Most Corrupt Countries List: ग्लोबल भ्रष्टाचार से संबंधित एक नई लिस्ट जारी की गई है। इसके अनुसार साउथ सूडान पूरी दुनिया में सबसे भ्रष्ट देश है। 180 देशों में भारत 96वें स्थान पर है। इस देश में भ्रष्टाचार की समस्या काफी बड़े स्तर पर मौजूद है।

साउथ सूडान लिस्ट में टॉप पर है। इसे 100 अंकों में से 8 अंक मिले हैं। युद्ध, सत्ता संघर्ष और कमजोर संस्थाओं की वजह से यहां भ्रष्टाचार बहुत व्यापक स्तर पर है। यह आम लोगों के जीवन को बहुत प्रभावित करता है।

अफ्रीका की गहरातीं समस्याएं

करप्शन परसेप्शन इंडेक्स (CPI) रिपोर्ट में दूसरे नंबर पर सोमालिया है। इसके 9 अंक हैं। यहां लंबे समय से अशांति है। राजनीतिक अस्थिरता ने पारदर्शिता और शासन के कमजोर ढांचे को और अधिक भ्रष्टाचार के लिए उकसाया है।

तीसरे स्थान पर वेनेज़ुएला

10 अंकों के साथ वेनेज़ुएला लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। यहां आर्थिक गिरावट, राजनीतिक संकट तथा सार्वजनिक सेवाओं में बेईमानी भ्रष्टाचार को और बढ़ा रहे हैं।

संघर्ष-सार्वजनिक भ्रष्टाचार

12 अंकों के साथ इस लिस्ट में सीरिया भी शामिल है। यहां वर्षों से गृह युद्ध और शासन की कमजोर स्थिति भ्रष्टाचार को गहरा बना रही है। इससे लोगों की जीवन परिस्थितियां और मुश्किल होती जा रही हैं।

यमन से लेकर इरिट्रिया तक भ्रष्टाचार

यमन, लीबिया, इरिट्रिया भी 13 अंकों के साथ आसपास हैं। इन तीनों देशों में शासन कमजोर पड़ा है। सार्वजनिक संसाधनों का दुरुपयोग व्यापक स्तर पर हो रहा है। इससे भ्रष्टाचार आम बात बन गया है।

सूडान और उत्तर कोरिया

15 अंकों के साथ लिस्ट में सूडान आगे है। उत्तर कोरिया के 15 अंक हैं। उत्तर कोरिया में भी सरकारी नियंत्रण, पारदर्शिता की कमी एवं सत्ता के उच्च स्तर पर भ्रष्टाचार प्रमुख मुद्दे बने हुए हैं।

भारत 96वें स्थान पर

भारत 180 देशों में 96वें स्थान पर है। इसका CPI स्कोर 38 है। यह दर्शाता है कि भ्रष्टाचार बड़ी चुनौती है। खासकर सार्वजनिक सेवाओं और सरकारी प्रणालियों में व्यापक भ्रष्टाचार है।

135वें नंबर पर पाकिस्तान

करप्शन परसेप्शन इंडेक्स (CPI) में पाकिस्तान 180 देशों में 135वें नंबर पर है। मतलब पाकिस्तान उन देशों में शामिल है, जहां भ्रष्टाचार की स्थिति काफी गंभीर मानी जाती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com