होटल से लेकर इमारतों तक सिर्फ आग, जेलेंस्की की चेतावनी के चंद घंटों बाद कीव पर बरसी रूसी मिसाइलें
Russia Strikes Kyiv: जेलेंस्की की खुफिया चेतावनी के कुछ ही घंटों बाद रूस ने कीव पर ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों से भीषण हमला किया। शहर के कई इलाकों में भारी तबाही और आगजनी हुई है।
- Written By: अमन उपाध्याय
रूस ने कीव पर किया हमला, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Russia Strikes Kyiv Zelensky Warning: यूक्रेन की राजधानी कीव के लिए 2 जुलाई 2026 की रात काल बनकर आई। जब पूरा शहर सो रहा था, तभी रूस ने एक साथ दर्जनों हमलावर ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला बोल दिया। यह हमला राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की की उस चेतावनी के महज कुछ ही घंटों बाद हुआ, जिसमें उन्होंने खुफिया जानकारी के हवाले से एक बड़े रूसी हमले की आशंका जताई थी।
शेवचेंकिव्स्की जिले में भारी तबाही
रूसी हमलों का मुख्य निशाना कीव का मध्यवर्ती शेवचेंकिव्स्की जिला रहा। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, आसमान से गिरते मिसाइल और ड्रोन के मलबे ने कई इमारतों को अपनी चपेट में ले लिया। मेयर विटाली क्लिट्स्को ने पुष्टि की है कि हमले के कारण एक तीन मंजिला गैर-आवासीय इमारत की छत पर भीषण आग लग गई, जिसे बुझाने के लिए दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
इसके तुरंत बाद, कीव नगर सैन्य प्रशासन के प्रमुख टिमुर टकाचेंको ने इसी जिले में एक होटल में भी आग लगने की जानकारी दी, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
हम न डरते हैं और न… अफगान मंत्री ने पाकिस्तान को दी खुली धमकी, कहा- हमने बड़ी ताकतों को हराया
Explainer: खामेनेई के जनाजे में क्यों शामिल नहीं हो रहे PM मोदी? जानिए क्या है भारत की ‘डेलिगेशन’ डिप्लोमेसी
फिर बिल से बाहर निकले बिलावल भुट्टो, सिंधु जल संधि पर भारत को दी परमाणु धमकी, कहा- पानी रोकना अस्तित्व पर हमला
Russian drone strikes City Hotel Residence in Kyiv, Ukraine. This footage was geolocated/verified by @zarGEOINT. pic.twitter.com/38gIQWTlTf — Open Source Intel (@Osint613) July 1, 2026
बैलिस्टिक मिसाइलों का खतरा
ड्रोन हमलों से शुरू हुआ यह सिलसिला आधी रात के बाद एक बड़े हवाई हमले में बदल गया। रात करीब 1:53 बजे, यूक्रेन की वायु सेना ने उत्तर की दिशा से कीव की ओर बढ़ती रूसी बैलिस्टिक मिसाइलों का पता लगाया। प्रशासन ने निवासियों को तत्काल ‘शेल्टर’ में जाने की सख्त चेतावनी जारी की।
टकाचेंको ने चेतावनी दी कि रूसी ड्रोन कई दिशाओं से कीव में प्रवेश कर रहे हैं और यह हमला कई चरणों में हो सकता है। उन्होंने यह भी अंदेशा जताया कि आने वाले दिनों में रूस और भी बड़े संयुक्त हमले कर सकता है।
पहले ही हो गई थी हमले की भविष्यवाणी
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इस हमले की भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी। अपनी आयरलैंड यात्रा के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया था कि यूक्रेनी खुफिया विभाग ने रूसी सेना की इस बड़ी तैयारी को पकड़ लिया है। जेलेंस्की के अनुसार, पुतिन काफी समय से इस बड़े हमले की योजना बना रहे थे। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि मास्को के ये निरंतर हमले साबित करते हैं कि क्रेमलिन तमाम कूटनीतिक प्रयासों के बावजूद इस जंग को खत्म नहीं कर रहा है।
Kyiv city has been hell for a few hours now. – 13 cruise missiles have struck the city
– Several Geran-3/4/5
– Several ballistic missiles
– The lack of air defense is real sadly Attack is not over pic.twitter.com/oGpsCWDl71 — kim høvik (@kimhvik2) July 2, 2026
यह भी पढ़ें:- Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
रिहायशी इलाकों के पास गिरा मलबा
यह हमला केवल इमारतों को नुकसान पहुंचाने के लिए नहीं, बल्कि नागरिकों में खौफ पैदा करने के लिए किया गया है। देसन्यान्स्की जिले में भी ड्रोन का मलबा रिहायशी इलाकों के पास गिरा। फिलहाल, प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है और हवाई रक्षा इकाइयां अब भी अलर्ट पर हैं।
