Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 1 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हम न डरते हैं और न… अफगान मंत्री ने पाकिस्तान को दी खुली धमकी, कहा- हमने बड़ी ताकतों को हराया

Afghanistan-Pakistan Conflict: पाकिस्तान के साथ जारी तनाव के बीच अफगानिस्तान के मंत्री शर अहमद हक्कानी ने कहा कि अफगान लोग बाहरी दबाव या सैन्य हमलों से डरने वाले नहीं हैं।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Jul 01, 2026 | 07:56 PM

अफगानिस्तान के सूचना और संस्कृति मंत्री शर अहमद हक्कानी (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Sher Ahmad Haqqan Warns Pakistan: अफगानिस्तान के सूचना और संस्कृति मंत्री शर अहमद हक्कानी ने बुधवार को पाकिस्तान के साथ जारी तनाव को लेकर एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अफगान लोग बाहरी दबाव या सैन्य हमलों से डरने वाले नहीं हैं। काबुल पहले ही उन विरोधियों पर जीत हासिल कर चुका है, जिनके पास उससे कहीं बेहतर हथियार और आधुनिक तकनीक थी। 

अफगानिस्तान स्थित ‘आरियाना न्यूज’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पत्रकारों की बौद्धिक, वैचारिक और पेशेवर क्षमता बढ़ाने के लिए आयोजित सेमिनार में बोलते हुए हक्कानी ने कहा कि अफगानिस्तान को धमक‍ियों से डराया नहीं जा सकता, क्‍योंक‍ि अफगान‍िस्‍तान कई सालों से संघर्ष झेलता आया है।

हम बम धमाकों और मुश्किलों से नहीं डरते

शर अहमद हक्कानी ने कहा कि जिन लोगों ने बेरहमी से बमबारी करके हमारे बच्चों को नींद में मार डाला, उनसे हम कहना चाहते हैं कि हम बम धमाकों और मुश्किलों से नहीं डरते। हमने उन लोगों को हराया है, जो आधुनिक तकनीक और हथियारों के मामले में आपसे कहीं ज्यादा ताकतवर थे। 

सम्बंधित ख़बरें

Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO

Explainer: खामेनेई के जनाजे में क्यों शामिल नहीं हो रहे PM मोदी? जानिए क्या है भारत की ‘डेलिगेशन’ डिप्लोमेसी

महुआ मोइत्रा पर अंडे-पत्थरों से हमला? VIDEO शेयर कर BJP पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल

TMC की वजह बंगाल में मजबूत हुई बीजेपी… WB में हार पर रेवंत रेड्डी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

उन्होंने आगे कहा कि लगातार चुनौतियों के बावजूद अफगानिस्तान के लोग अपने इरादों पर कायम हैं। उन्होंने कहा, हम न डरते हैं और न ही हारे हैं। हक्कानी का इशारा पाकिस्तान की ओर था। बिते कुछ महीनों में आफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच की हिंसक झड़पे हो चुकी है। जिसमें सैकड़ों मासूम लोगों ने अपनी जान गंवाई है।

ISIS के ठिकानों पर हमले का दावा

इससे पहले अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि उसकी सेना ने पाकिस्तान में कथित तौर पर ISIS से जुड़े ठिकानों पर हवाई हमले किए। मंत्रालय के बयान के मुताबिक, ये हमले मंगलवार रात पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में मौजूद उन ठिकानों पर किए गए, जिन्हें उसने आईएसआईएस से जुड़ा बताया। 

यह भी पढ़ें- बेल्जियम में 10 मंजिला अपार्टमेंट में लगी आग, बिल्डिंग में मौजूद थे 200 से अधिक लोग, कई लोगों की मौत- VIDEO

रक्षा मंत्रालय ने कहा, अफगान रक्षा मंत्रालय की वायु सेना ने बलूचिस्तान के पिशिन जिले के सरानान इलाके में आईएसआईएस के एक संयुक्त केंद्र और हिंसा फैलाने वाले तत्वों पर हवाई हमले किए। इस केंद्र का इस्तेमाल अफगानिस्तान में तोड़फोड़ की गतिविधियां चलाने और हमलों की योजना बनाने के लिए किया जाता था। यही केंद्र उन बम धमाकों के समन्वय का भी अड्डा था, जिनमें अफगान नागरिकों को निशाना बनाया गया। 

Afghanistan minister sher ahmad haqqani warns pakistan on airstrike

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 01, 2026 | 07:56 PM

Topics:  

  • Afghanistan
  • ISIS
  • Latest News
  • Pakistan
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.