ट्रंप की करीबी ने पहले जलाया कुरान…अब मुसलमानों को दी धमकी, कहा- तुम्हारे बेटों की गर्दन काटी जाएगी

Valentina Gomez: टेक्सास की रिपब्लिकन नेता वैलेंटिना गोमेज ने इस्लाम और मुसलमानों के खिलाफ भड़काऊ बयान दिए, कुरान जलाने का वीडियो साझा किया और मुस्लिम समुदाय पर यौन अपराधों का आरोप लगाकर धमकी दी।
ट्रंप की करीबी ने पहले जलाया कुरान…अब मुसलमानों को दी धमकी, कहा- तुम्हारे बेटों की गर्दन काटी जाएगी
वैलेंटिना गोमेज (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Valentina Gomez Burn Quran: अमेरिका के टेक्सास में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समर्थित महिला नेता ने इस्लाम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस महिला नेता का नाम वैलेंटिना गोमेज है। गोमेज ने हाल ही में टेक्सास सामेत ईसाई बहुल इलाकों में होने वाले यौन अपराधों के लिए मुसलमानों को जिम्मेदार ठहराया है। गोमेज ने टेक्सास में रहने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों को धमकी देते हुए कहा कि, “अब तुम्हारे बेटों की गर्दन काटी जाएगी।”

गोमेज वही नेता है जिन्होंने, कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर फायरगन से कुरान जलाने का वीडिया शेयर किया था। उन्होंने गाजा युद्ध में इजराइल का समर्थन करते हुए इस्लाम को खत्म करने की बात कही थी। वैलेंटिना गोमेज डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी की सदस्य है, और वह टेक्सास के 31वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से रिपब्लिकन पार्टी की ओर से चुनाव लड़ रही हैं।

मुसलमानों पर लगाए गंभीर आरोप

गोमेज ने अपने वीडियो संदेश में उन्होंने यहां तक कहा कि “अगर इस्लाम को नहीं रोका गया तो मुसलमान हमारी बेटियों के साथ दुष्कर्म करेंगे और बेटों की गर्दन काट देंगे।” इस बयान के साथ उन्होंने कुरान की प्रतियां जलाते हुए वीडियो का अंत “Powered by Jesus Christ” (यीशु मसीह की शक्ति से) कहकर किया।

उनका कहना है कि उनका मकसद “टेक्सास से इस्लाम को खत्म करना” है। उन्होंने यह भी कहा कि मुसलमानों को अमेरिका छोड़कर 57 मुस्लिम देशों में से किसी एक में चले जाना चाहिए, क्योंकि "टेक्सास को उनकी जरूरत नहीं है।"

हथियारों की शौकिन है गोमेज

हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू में उन्होंने यूरोप में हुई कथित आपराधिक घटनाओं का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि “किसी भी मुसलमान ने इन घटनाओं की निंदा नहीं की,” और दावा किया कि “कुरान अविश्वासियों के खिलाफ हिंसा फैलाने की शिक्षा देता है।”

विवादों के बावजूद, गोमेज अपने समर्थकों के बीच सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। अपने पोस्ट में वो अक्सर गायों की सेवा और आधुनिक हथियारों के प्रति अपने शौक को भी प्रदर्शित करती हैं। उनके इस बयान और वीडियो के बाद टेक्सास में राजनीतिक और सामाजिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई संगठनों और समुदायों ने इसे घृणास्पद करार देते हुए सख्त आलोचना की है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com