‘ट्रंप को मार…’, भारत पर करो न्यूक्लियर अटैक, अमेरिकी स्कूल के हमलावर की बंदूक ने मचाई सनसनी
US Minneapolis Shooting: अमेरिका के मिनियापोलिस में एक कैथोलिक स्कूल पर हुए हमले में दो बच्चों की जान चली गई। शुरुआती जांच में एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है, जो भारत से जुड़ा हुआ है।
- Written By: अमन उपाध्याय
अमेरिका में हमला, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
Minneapolis Shooting: अमेरिका के मिनियापोलिस में बुधवार को एक कैथोलिक स्कूल में भयावह घटना हुई। प्रारंभिक जांच के अनुसार, FBI ने इसे आतंकवादी हमला करार दिया है और माना जा रहा है कि इसके पीछे घरेलू आतंकवाद और धार्मिक नफरत का हाथ है। इस हमले के दौरान प्रार्थना के समय चर्च की खिड़कियों के माध्यम से बच्चों पर गोलियां चलाई गईं। हादसे में 2 बच्चों की मौत हो गई और 17 से अधिक लोग घायल हुए। बाद में हमलावर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
बंदूकों पर “Nuke India” (भारत पर परमाणु हमला करो) और “माशा अल्लाह” जैसे नारे लिखे थे। शूटर द्वारा इस्तेमाल की गई हथियारों की मैगज़ीन पर भी आपत्तिजनक संदेश मिले, जिनमें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या और इज़राइल के विनाश की कामना जैसे विचार व्यक्त किए गए थे। प्रारंभिक जांच के आधार पर, यह माना जा रहा है कि हमलावर कट्टरपंथी इस्लामिक विचारधारा से प्रेरित था।
The Minneapolis Catholic school shooter was Robin Westman. He was a biological male who identified as a transgender "woman." Written on his guns and magazines were things like "kill Trump now," "6 million was not enough" (referring to the Holocaust), "for the children," "I'm… pic.twitter.com/KGEauspsTQ — Leftism (@LeftismForU) August 27, 2025
सम्बंधित ख़बरें
I Love Modi…ट्रंप ने दिल्ली में मार्को रुबियो को किया वीडियो कॉल, खुद को बताया PM मोदी का बड़ा फैन
जन्म दर के मामले में देश के ये 6 राज्य हैं सबसे आगे, दिल्ली की रैंक जानकर हो जाएंगे हैरान
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
फायरिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप- ‘हमलावर का पुराना हिंसक रिकॉर्ड था, जान बचाने के लिए सीक्रेट सर्विस का आभार
यूट्यूब चैनल अपलोड किया था वीडियो
हमले से पहले वेस्टमैन ने अपने नाम से यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो में उसने राइफल, शॉटगन और पिस्टल जैसे कई हथियारों का संग्रह दिखाया। उसने कहा कि यह छोटा हथियार उसके लिए है और जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल किया जाएगा। हथियारों पर लिखे नारे उसकी कट्टर सोच को स्पष्ट करते हैं।
वीडियो में उसने दो जर्नल का भी जिक्र किया, जिनमें एक 60 पन्नों का और दूसरा 150 पन्नों का था, और दोनों पूरी तरह सिरिलिक भाषा में लिखे गए थे। अधिकारियों का मानना है कि ये जर्नल उसकी हिंसक विचारधारा और नफरत को दर्शाते हैं।
यह भी पढ़ें:- तैयार रहे अमेरिका! इस देश की यात्रा पर जा रहे किम जोंग उन… पुतिन की मौजूदगी से बढ़ी और दहशत
ट्रंप को नुकसान पहुंचाने की धमकी
रॉबिन वेस्टमैन एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति थे। हाल ही में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रांसजेंडर अधिकारों को सीमित करने वाली कई नीतियां लागू की हैं। बताया जा रहा है कि इन नीतियों ने वेस्टमैन में गुस्से को और भड़का दिया। इसके साथ ही, ट्रंप को हथियारों से नुकसान पहुंचाने की उनकी धमकी उनके राजनीतिक विरोध को भी दर्शाती है।
सचिव क्रिस्टी नोएम ने कहा कि गृह सुरक्षा विभाग स्थिति पर लगातार निगरानी रख रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि वह इस भयानक हमले में घायल हुए लोगों और उनके परिवारों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रही हैं।
