-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Donald Trump Accuses Democrats Dictatorship Takeover
टैरिफ बम से लेकर गवर्नर की छुट्टी तक… ट्रंप के 3 बड़े धमाके, बोले- मैं तानाशाह नहीं
- Written By: अमन उपाध्याय
Donald Trump Policy: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वॉशिंगटन में नेशनल गार्ड तैनात कर दिया है और इसके साथ ही उन्होंने फेडरल रिजर्व की गवर्नर लिसा कुक को भी उनके पद से हटा दिया।

डोनाल्ड ट्रंप, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Trump Policy: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों भारी विरोध झेल रहे हैं। उन्होंने वॉशिंगटन डीसी में नेशनल गार्ड्स की तैनाती कर पूरे हालात अपने नियंत्रण में ले लिए हैं। अब उनकी नजर इलिनॉइस के सबसे बड़े शहर शिकागो पर है, जहां वे केंद्रीय बल भेजकर कानून-व्यवस्था संभालने और शहर को अपने नियंत्रण में लेने की योजना बना रहे हैं।
इसी दौरान ट्रंप ने एक फेडरल गवर्नर को भी पद से हटा दिया है। विरोधी दलों ने उन पर “तानाशाही” के आरोप लगाए हैं, जिस पर उन्होंने सफाई देते हुए कहा, “मैं तानाशाह नहीं हूं।”
ट्रंप ने क्राइम इमरजेंसी घोषित की
सोमवार को वॉशिंगटन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने नेशनल गार्ड्स की तैनाती का बचाव किया और इशारा दिया कि हालात बिगड़े तो उन्हें दूसरे शहरों में भी भेजा जा सकता है। उनका यह कदम सभी को चौंकाने वाला लगा, क्योंकि कुछ समय पहले हुए एक सर्वे में बड़ी संख्या में अमेरिकियों ने उन्हें “खतरनाक तानाशाह” बताया था। इसी बीच वॉशिंगटन में बढ़ते अपराध को लेकर ट्रंप ने क्राइम इमरजेंसी घोषित कर दी, जिससे हालात और तनावपूर्ण हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
हिंसा के लिए नहीं है… ईरान पर हमलों के वीडियो में Firework गाना देख भड़कीं कैटी पेरी, ट्रंप प्रशासन को घेरा
पाक में अलग प्रांत की मांग हुई तेज, MQM-P ने सिंध सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा; कराची-हैदराबाद में हजारों जुटे
ईरानी जहाज पर हमले के बाद भड़का ईरान, यूक्रेन के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की मांग, EU से क्या बोले अराघची?
Nepal ID Card: नेपाल की बड़ी मांग, भारत आने-जाने के लिए नेपालियों को NID कार्ड से मिले भारी छूट
डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेगसेथ को एक विशेष नेशनल गार्ड यूनिट तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। यह यूनिट खासतौर पर वॉशिंगटन में “पब्लिक सेफ्टी” सुनिश्चित करने के लिए प्रशिक्षित की जाएगी। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि इस यूनिट के सदस्यों को संघीय कानून लागू करने के लिए अधिकृत (डिप्युटाइज) किया जाएगा। इसके अलावा, इन गार्ड्स को ज़रूरत पड़ने पर देशभर में तुरंत तैनात किए जाने के लिए भी तैयार रहने का निर्देश दिया गया है।
गवर्नर लिसा कुक को पद से हटाया
इसके साथ ही ट्रंप ने फेडरल रिजर्व की गवर्नर लिसा कुक को उनके पद से हटा दिया है। कुक को 2022 में तत्कालीन राष्ट्रपति जो बाइडेन ने नियुक्त किया था। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “ट्रुथ सोशल” पर पोस्ट करते हुए घोषणा की कि लिसा कुक को तुरंत प्रभाव से फेडरल रिजर्व बोर्ड ऑफ गवर्नर्स से हटाया जा रहा है।
पूरा मामला यह है कि फेडरल रिजर्व की गवर्नर लिसा कुक पर मॉर्गेज फ्रॉड (गृह ऋण धोखाधड़ी) के आरोप लगे। ये आरोप फेडरल हाउसिंग फाइनेंस एजेंसी (FHFA) के डायरेक्टर और ट्रंप समर्थक बिल पुल्टे ने लगाए। पुल्टे का कहना था कि जून 2021 में कुक ने मिशिगन में एक प्रॉपर्टी खरीदी और 15 साल के मॉर्गेज एग्रीमेंट में इसे अपना “मुख्य निवास” बताकर गलत जानकारी दी।
मांगा था इस्तीफा
20 अगस्त को पुल्टे ने इस मामले की शिकायत डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस (DOJ) में दर्ज कराई। शिकायत के बाद DOJ के वकील एड मार्टिन ने फेड चेयर जेरोम पॉवेल को पत्र लिखकर कुक को पद से हटाने की सिफारिश की। इसके बाद ट्रंप भी इस मुद्दे में कूद पड़े। उन्होंने कुक से इस्तीफे की मांग की और 22 अगस्त को चेतावनी दी कि अगर वह खुद नहीं हटतीं तो उन्हें बर्खास्त कर दिया जाएगा। आखिरकार चार दिन बाद ट्रंप ने कुक को पद से हटा दिया।
यही भी पढ़ें:- ट्रेड वॉर अलर्ट! US ने भारत पर लगाया 25% अतिरिक्त टैरिफ बम, आधी रात से बदल जाएगा खेल
टैरिफ़ प्लान का कड़ा विरोध
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘टैरिफ ’ का असर अब उन्हीं के देश पर भारी पड़ने लगा है। ट्रंप ने भारत पर 27 अगस्त से 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है और चीन को “बर्बाद कर देने” जैसी बयानबाजी भी कर रहे हैं। लेकिन हकीकत यह है कि इन टैरिफ़ की वजह से अमेरिकी जनता की जेब पर भी सीधा असर पड़ रहा है। दूसरे देशों से आयात होने वाले सामान अब अमेरिका में पहले से ज्यादा महंगे दामों पर बिक रहे हैं। यानी ट्रंप की यह नीति न सिर्फ़ विदेशी देशों को नुकसान पहुंचा रही है बल्कि अमेरिकियों को भी महंगी खरीदारी करनी पड़ रही है। यही कारण है कि डेमोक्रेट्स और कई आर्थिक विशेषज्ञ उनके टैरिफ़ प्लान का कड़ा विरोध कर रहे हैं।
Donald trump accuses democrats dictatorship takeover
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ग्रेटर नोएडा हादसे में बड़ी कार्रवाई; सुपरवाइजर और कंपनी ब्लैकलिस्ट, ठेकेदार पर पहले ही हो चुकी है FIR
Jul 26, 2026 | 03:59 PMमहाराष्ट्र में किसानों के लिए बड़ी राहत: 56 लाख किसानों का 48 हजार करोड़ का कर्ज होगा माफ, शेलार ने की घोषणा
Jul 26, 2026 | 03:50 PM‘दिल की तन्हाई’ के 30 साल पूरे, अनु मलिक ने शाहरुख खान की तारीफ में कही दिल छू लेने वाली बात
Jul 26, 2026 | 03:47 PMनागपुर में साइबर ठगी का बड़ा मामला: ई-चालान के झांसे में आकर ऑटोमोबाइल व्यापारी ने गंवाए ₹9.69 लाख!
Jul 26, 2026 | 03:40 PMछात्र आंदोलन पर तेज प्रताप ने लूटी महफिल, तेजस्वी की गैरमौजूदगी बनी मुद्दा, बिहार की राजनीति में नई बहस
Jul 26, 2026 | 03:37 PMक्या ‘द अलायंस’ में शामिल होंगे मौनी रॉय, अविनाश मिश्रा और निमृत? नए प्रोमो ने बढ़ाई बेचैनी
Jul 26, 2026 | 03:35 PMमध्य प्रदेश में जुलाई के तीसरे हफ्ते में 3.3 इंच बारिश से सुधरे हालात, 14 जिलों में सामान्य से ज्यादा बरसात
Jul 26, 2026 | 03:33 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM














