Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मैक्सिको में बेखौफ बदमाशों का कहर, ताबड़तोड़ गोलीबारी में बच्चे समेत 10 की मौत; दहशत में घर छोड़ भाग रहे लोग

Mexico Shooting: मैक्सिको के प्यूब्ला राज्य में बंदूकधारियों के हमले में एक बच्चे और तीन महिलाओं समेत 10 लोगों की मौत हो गई। बढ़ती कार्टेल हिंसा के कारण सैकड़ों परिवार पलायन को मजबूर हैं।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: May 18, 2026 | 09:12 AM

मैक्सिको पुलिस, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mexico Shooting News In Hindi: मैक्सिको के प्यूब्ला राज्य में रविवार को हुई एक भीषण गोलीबारी ने पूरे इलाके को दहला दिया है। यहां के तेहुइत्जिंगो कस्बे में अज्ञात बंदूकधारियों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाकर 10 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना में मरने वालों में महिलाएं और एक मासूम बच्चा भी शामिल है। इस हमले के बाद से पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं।

हमले में मासूम समेत 10 की मौत

प्यूब्ला की सार्वजनिक सुरक्षा एजेंसी द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, बंदूकधारियों के इस अचानक हुए हमले में कुल 10 लोगों की जान गई है। मृतकों में 6 पुरुष, 3 महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। हमले के पीछे के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन जिस तरह से सरेआम इस वारदात को अंजाम दिया गया, उसने स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वर्तमान में संघीय अधिकारी मामले की गहन जांच कर रहे हैं और हमलावरों की तलाश में जुटे हैं।

पलायन को मजबूर लोग

इस हत्याकांड के बाद प्यूब्ला राज्य में दहशत का माहौल इस कदर बढ़ गया है कि स्थानीय लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों से भागने को मजबूर हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, मध्य मैक्सिको में हाल ही में एक्टिव आपराधिक गिरोहों के बीच वर्चस्व की लड़ाई में अचानक तेज उछाल आया है। बढ़ते दहशत और असुरक्षा के कारण लगभग 800 से 1,000 परिवारों को अपने पुश्तैनी घर और संपत्ति छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करना पड़ा है।

सम्बंधित ख़बरें

लड़कियों की खामोशी ही होगी शादी की हां, तालिबान के नए ‘फैमिली लॉ’ ने छीनी महिलाओं की आवाज; जानें पूरा मामला

खत्म हो रहा है ईरान के लिए समय! तेहरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, सिचुएशन रूम में बुलाई हाई-लेवल मीटिंग

US Navy फाइटर जेट्स की हवा में भीषण भिड़ंत, मौत के मुंह से निकले पायलट; देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO

इंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी

जांच में जुटे संघीय अधिकारी

इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद, प्यूब्ला के राज्यपाल अलेजांद्रो अर्मेंटा की ओर से रविवार की इस घटना पर अब तक कोई आधिकारिक टिप्पणी सामने नहीं आई है। स्थानीय पुलिस प्रशासन भी अभी तक इस हमले में किसी संदिग्ध की पहचान करने में विफल रहा है। हालांकि, संघीय एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या यह हमला किन्हीं दो गिरोहों के बीच आपसी रंजिश का नतीजा था।

यह भी पढ़ें:- लड़कियों की खामोशी ही होगी शादी की हां, तालिबान के नए ‘फैमिली लॉ’ ने छीनी महिलाओं की आवाज; जानें पूरा मामला

प्यूब्ला में लगातार बढ़ रही हिंसा की वारदाते

प्यूब्ला राज्य पिछले कुछ समय से लगातार आपराधिक वारदातों का केंद्र बनता जा रहा है। इसी साल फरवरी में, राज्य के एक अन्य शहर ह्यूहुएटलान एल ग्रांडे में भी इसी तरह की घटना हुई थी। जिसमें छह लोगों की जान चली गई थी। इसके कुछ ही दिनों बाद प्यूब्ला की राजधानी में एक वाहन पर किए गए हमले में तीन अन्य लोगों की मौत हो गई थी। मध्य मैक्सिको में बढ़ती कार्टेल हिंसा और सामूहिक हत्याकांड अब आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए एक गंभीर चुनौती बन गए हैं।

Mexico shooting puebla gunmen attack 10 dead gang violence

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 18, 2026 | 09:12 AM

Topics:  

  • Gun Shoot
  • Mexico City
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.