Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अब नहीं मिलेगा VISA! चीन के तरफ से काम करने वाले सेंट्रल अमेरिकन्स को लेकर US का कड़ा फैसला

USA VISA ban for China: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने घोषणा की है कि चीन से जुड़े सेंट्रल अमेरिकी नागरिकों के वीजा पर रोक लगाई जाएगी। उनका मानना है कि ये लोग अमेरिका विरोधी गतिविधियों में...

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Sep 05, 2025 | 09:38 AM

मार्को रूबियो, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

US China diplomatic tension: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने गुरुवार को घोषणा की कि अब उन सेंट्रल अमेरिकी नागरिकों के वीज़ा पर रोक लगाई जाएगी, जो चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (CCP) के इशारे पर वहां की क़ानूनी व्यवस्था और शासन को कमजोर करने वाली गतिविधियों में शामिल हैं। रूबियो का यह कदम चीन के लिए एक बड़ी कूटनीतिक चोट माना जा रहा है।

रुबियो के प्रेस बयान में कहा गया कि अमेरिका ने नई वीज़ा पाबंदी नीति लागू की है। इसके तहत उन केंद्रीय अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाया जाएगा, जो जानबूझकर चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (CCP) की ओर से काम करते हुए ऐसी गतिविधियों में शामिल हैं, जिन्हें वे निर्देशित करते हैं, अनुमति देते हैं, धन उपलब्ध कराते हैं या फिर सक्रिय रूप से समर्थन करते हैं, जिनसे क्षेत्र में क़ानून का शासन कमजोर होता है। रूबियो ने स्पष्ट किया कि वाशिंगटन केंद्रीय अमेरिका में चीन के भ्रष्ट प्रभाव का विरोध करने और वहां लोकतांत्रिक संस्थाओं व कानून व्यवस्था को कमजोर करने की उसकी कोशिशों को रोकने के लिए दृढ़ है।

अब अमेरिका में प्रवेश की अनुमति नहीं

रुबियो ने बताया कि नई नीति के तहत उन कई सेंट्रल अमेरिकन नागरिकों पर वीज़ा बैन लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो पहले ऐसी गतिविधियों में शामिल रहे हैं। इस फैसले के बाद प्रभावित व्यक्तियों और उनके नजदीकी परिजनों को अब सामान्य रूप से अमेरिका में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। विदेश मंत्री रुबियो ने कहा कि यह कदम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अमेरिका की आर्थिक वृद्धि और राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें:- ‘जंग का युग नहीं…’ यूक्रेन युद्ध पर भारत का दुनिया को संदेश, ये है संघर्ष रोकने का एकमात्र रास्ता

क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए सख्त कदम

रुबियो ने कहा, “हम उन सेंट्रल अमेरिकन नागरिकों की जवाबदेही तय करने की प्रक्रिया जारी रखेंगे, जो जानबूझकर चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (CCP) के साथ मिलकर हमारे क्षेत्र को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं। क्षेत्र की स्थिरता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए अमेरिका हर संभव उपाय अपनाता रहेगा।”

फिलहाल विदेश मंत्री रुबियो इक्वाडोर की यात्रा पर हैं। यहां उन्होंने राष्ट्रपति डैनियल नोबोआ अज़िन से मुलाकात की और अमेरिकी दूतावास अधिकारियों के साथ संगठित अपराध पर काबू पाने और अवैध प्रवासन रोकने को लेकर चर्चा की।

Marco rubio ban us visas central americans china companies

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 05, 2025 | 09:38 AM

Topics:  

  • America
  • China
  • Marco Rubio
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

‘जंग का युग नहीं…’ यूक्रेन युद्ध पर भारत का दुनिया को संदेश, ये है संघर्ष रोकने का एकमात्र रास्ता

2

हर तरफ चीख-पुकार… 24 घंटे में तीसरी बार डोली धरती, अफगानिस्तान में भूकंप का तांडव

3

Tariff War: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में गूंजा टैरिफ का मुद्दा, ट्रंप सरकार ने कही ये बड़ी बात

4

US-Japan Trade: भारत से खिंचतान के बीच अमेरिका का जापान से ट्रेड समझौता, सिर्फ 15% होगी टैरिफ

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.