Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नोबेल लेने मारिया माचाडो वेनेजुएला से पहुंची नॉर्वे, क्या देश लौटी तो होंगी गिरफ्तार?

Venezuela Secret Operation: वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया माचाडो एक सीक्रेट 16 घंटे के ऑपरेशन के बाद नोबेल शांति पुरस्कार लेने नॉर्वे पहुंचीं। उनकी बेटी ने पुरस्कार लिया।

  • By प्रिया सिंह
Updated On: Dec 12, 2025 | 01:30 PM

नोबेल शांति पुरस्कार लेने नॉर्वे पहुंचीं वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया माचाडो (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Machado Nobel Prize Escape: वेनेजुएला की राजनीति में लोकतंत्र और स्वतंत्रता की सबसे बुलंद आवाज मारिया कोरीना माचाडो कई महीनों तक छिपने के बाद आखिरकार नॉर्वे पहुंच गई हैं। उन्हें यहां नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया, हालांकि ऑपरेशन में देरी के कारण उनकी बेटी ने उनकी जगह पुरस्कार ग्रहण किया।

उनका देश से बाहर निकलना किसी सामान्य सफर से कहीं ज्यादा एक फिल्मी कहानी जैसा था। यह बेहद जोखिम भरा ऑपरेशन अमेरिकी स्पेशल फोर्सेस के पूर्व कर्मियों द्वारा किया गया और अब सवाल है कि क्या वह अपने देश वापस लौट पाएंगी?

सीक्रेट ऑपरेशन से बाहर निकलीं मचाडो

माचाडो लगभग एक साल से राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की सरकार के डर से छिपकर रह रही थीं, क्योंकि विपक्ष के नेताओं की गिरफ्तारी का खतरा उन पर भी मंडरा रहा था। उन्हें देश से बाहर निकालने का यह जोखिम भरा काम अमेरिकी स्पेशल फोर्सेस में रह चुके ब्रायन स्टर्न की टीम ने किया। उन्होंने बताया कि यह मिशन किसी फिल्म से कम नहीं था। माचाडो को सुरक्षित निकालने के लिए कई गाड़ियां बदली गईं, ताकि कोई उन्हें ट्रैक न कर सके। चेकरपोस्ट से बचने के लिए भीड़-भाड़ वाले रूट से परहेज किया गया।

समुद्र में 14 घंटे का संघर्षपूर्ण सफर

सुरक्षा एजेंसियों की कड़ी निगरानी से बचने के लिए, माचाडो को रात के अंधेरे में एक छोटी नाव से समुद्र के बीच ले जाया गया। स्टर्न ने बताया कि यह सफर सबसे कठिन था। आसमान काला था, तेज हवाएं चल रही थीं और ऊंची लहरें उठ रही थीं। नाव पर कोई लाइट नहीं जलाई गई थी ताकि किसी को उनकी उपस्थिति का पता न चले।

करीब 13-14 घंटे तक समुद्र में संघर्ष करने के बाद, वह एक सुरक्षित स्थान पर पहुंची, जहां से उन्होंने नॉर्वे के लिए उड़ान भरी। माचाडो की बेटी एना कोरीना सोसा ने उनकी ओर से पुरस्कार स्वीकार किया और समारोह में कहा कि उनकी माँ जल्द ही वेनेजुएला लौटना चाहती हैं, क्योंकि उनका संघर्ष अभी खत्म नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें: इमरान से मिलने से रोका…तो फूटा CM अफरीदी का गुस्सा, जेल के बाहर ही दे डाली शहबाज-मुनीर को चेतावनी

क्या वापसी पर होंगी गिरफ्तारी?

माचाडो ने खुद कहा है कि वह नॉर्वे से लौटने के बाद वेनेजुएला वापस जाएंगी और लोकतंत्र की अपनी लड़ाई जारी रखेंगी। हालांकि, उन पर मादुरो सरकार द्वारा गिरफ्तारी का बड़ा खतरा मंडरा रहा है। ब्रायन स्टर्न ने उन्हें वापस न जाने की सलाह दी, लेकिन माचाडो अपनी जिद पर अड़ी हैं।

उनकी बेटी ने उनकी ओर से संदेश दिया, “आजादी कोई ऐसी चीज नहीं है जिसका हम इंतजार करते हैं, बल्कि यह वह चीज है जो हम हासिल करते हैं।” माचाडो की यह दृढ़ता उन्हें वेनेजुएला की ‘आयरन लेडी’ के रूप में स्थापित करती है, भले ही उनकी वापसी पर उन्हें गंभीर कानूनी परिणामों का सामना क्यों न करना पड़े।

Machado nobel prize venezuela secret operation escape

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 12, 2025 | 01:30 PM

Topics:  

  • Nobel Prize
  • Venezuela

सम्बंधित ख़बरें

1

Global March: दुनिया के 80 शहरों में मार्च, वेनेजुएला की नेता मारिया मचाडो के समर्थन में उतरे लोग

2

ट्रंप को नहीं मिला नोबेल तो अमेरिका ने बनाया खुद का FIFA पीस अवार्ड, पहली बार ट्रंप को मिला सम्मान

3

US Drug War: ड्रग तस्करी के संदेह में अमेरिका ने एक और नाव को बनाया निशाना; 22 हमलों में 87 मौतें

4

वेनेजुएला में ड्रग तस्करों पर अमेरिकी जमीनी हमले की तैयारी… ट्रंप के फैसले पर उठ रहे सवाल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.