वेनेजुएला में भूकंप से भीषण तबाही, अब तक 3500 से अधिक लोगों की मौत; मलबे में अब भी फंसे हजारों लोग!
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,535 हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार, इस हादसे में 16,740 लोग गंभीर रूप से घायल है।
- Written By: अमन उपाध्याय
वेनेजुएला में भूकंप के बाद राहत-बचाव कार्य जारी, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Venezuela Earthquake Death Toll Update: दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला 24 जून को आए दो विनाशकारी भूकंपों से अभी तक उबर नहीं पाया है। नेशनल असेंबली के प्रेसिडेंट जॉर्ज रोड्रिगेज द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,535 हो गई है।
इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.2 और 7.5 दर्ज की गई थी, जिसके बाद से अब तक 995 आफ्टरशॉक्स रिकॉर्ड किए जा चुके हैं। इन झटकों ने पहले से ही क्षतिग्रस्त इमारतों को पूरी तरह जमींदोज कर दिया है, जिससे राहत कार्यों में काफी मुश्किलें आ रही हैं।
हजारों लोग घायल
राहत शिविरों में ली शरण भूकंप की इस त्रासदी ने न केवल हजारों जिंदगियां छीन ली हैं, बल्कि लाखों लोगों को बेसहारा कर दिया है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 16,740 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इसके अलावा, 17,854 लोग बेघर हो चुके हैं और अब तक लगभग 86,794 परिवारों को आपातकालीन सहायता पहुंचाई गई है।
सम्बंधित ख़बरें
PM मोदी की इंडोनेशिया राष्ट्रपति से आज अहम मुलाकात, रक्षा और समुद्री सहयोग पर हो सकते हैं बड़े फैसले
चीन में कुदरत का कहर: हुबेई में तूफान और बिजली गिरने से 8 की मौत, अब सुपर टाइफून ‘बावी’ का खतरा
Khamenei Funeral: जनाजे में कुरान की आयतों से ईरान की साइलेंट डिप्लोमेसी, भारत को दिया ये खास संदेश
ढाका के पास NCP की रैली में जोरदार बम धमाका, शेख हसीना विरोधी मार्च में मची अफरा-तफरी; कई घायल
रिपोर्ट के अनुसार, अभी भी हजारों लोगों के मलबे में अभी भी फंसे होने की आशंका है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने प्रभावितों की मदद के लिए 80 अस्थायी कैंप बनाए हैं, जहां उन्हें भोजन, दवाइयां और सिर छिपाने के लिए जगह दी जा रही है।
राहत- बचाव अभियान जारी
मलबे में दबी जिंदगियों को बचाने के लिए वेनेजुएला ने अब तक का सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है। वर्तमान में 29,567 बचावकर्मी दिन-रात मोर्चे पर तैनात हैं, जिनमें 3,281 विदेशी विशेषज्ञ भी शामिल हैं। इन जांबाज बचावकर्मियों ने अब तक 6,462 लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता हासिल की है।
कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने स्वास्थ्य कर्मियों, सुरक्षा कर्मियों और फायरफाइटर्स से ‘पैट्रिया प्लेटफॉर्म’ पर रजिस्टर करने की अपील की है, ताकि आवास और अन्य आपातकालीन दिक्कतों को सुव्यवस्थित तरीके से दूर किया जा सके।
यह भी पढ़ें:- PM मोदी की इंडोनेशिया राष्ट्रपति से आज अहम मुलाकात, रक्षा और समुद्री सहयोग पर हो सकते हैं बड़े फैसले
सात दिनों का राष्ट्रीय शोक
देश में छाई इस गमगीन स्थिति को देखते हुए कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने सात दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बेहद भावुक संदेश लिखते हुए कहा कि खतरनाक भूकंपों से हुए मानव जीवन के नुकसान से वेनेजुएला बुरी तरह टूट गया है और सरकार पीड़ितों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगी।
पुर्तगाली सरकार ने भी इस त्रासदी पर शोक व्यक्त किया है, क्योंकि मृतकों में 71 पुर्तगाली नागरिक और पुर्तगाली मूल के लोग भी शामिल हैं, जिनमें 11 बच्चे भी थे। पुर्तगाल में भी 5 जुलाई को राष्ट्रीय शोक दिवस मनाया गया।
