अंदर क्या हुआ? लंदन में भारतीय रेस्टोरेंट पर… VIDEO देख दंग रह जाएंगे आप
Indian Restaurant Attack: लंदन में स्थित एक भारतीय रेस्टोरेंट पर हमला हुआ, जिसमें आग लगा दी गई। घटना के समय रेस्टोरेंट में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्धों को...
- Written By: अमन उपाध्याय
लंदन में भारतीय रेस्टोरेंट में लगाई गई आग, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
London Indian Restaurant Fire: विदेशों में भारतीयों के खिलाफ हमलों का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में कनाडा और आयरलैंड में भी ऐसी घटनाएं सामने आई हैं। लेकिन अब मामला लंदन में और अधिक गंभीर हो गया है। यहां एक भारतीय रेस्टोरेंट में आग लगा दी गई, जिसमें कम से कम 5 लोग घायल हो गए। यह हमला उस समय हुआ जब रेस्टोरेंट में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
गैंट्स हिल की वुडफोर्ड एवेन्यू पर स्थित भारतीय रेस्टोरेंट ‘इंडियन अरोमा’ में आग लगाने के मामले में पुलिस ने 15 साल के किशोर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। CCTV फुटेज में देखा गया कि कुछ व्यक्ति रेस्टोरेंट में प्रवेश करते हैं और फर्श पर पेट्रोल जैसी किसी चीज़ को फैलाते हैं, जिसके तुरंत बाद आग लग जाती है। आग फैलते ही रेस्टोरेंट में मौजूद लोग भय और अफरा-तफरी में पड़ जाते हैं।
देखें Video-
This is the Indian restaurant that was targeted in an arson attack. This is horrific pic.twitter.com/i0E6v2NeE8 — Narinder Kaur (@narindertweets) August 24, 2025
सम्बंधित ख़बरें
गाजा से तब तक नहीं हटेगी सेना जब तक… PM नेतन्याहू ने शांति समझौते पर फिर अड़ाई टांग, ट्रंप के प्लान को नकारा
दुनिया को बड़ी राहत: अमेरिका, ईरान और ओमान के बीच होर्मुज खोलने पर डील आज, जानें क्या हैं इसकी शर्तें
ट्रंप पर हमले की साजिश नाकाम! गोल्फ क्लब के पास हथियारों के साथ दबोचा गया संदिग्ध, कार से पिस्टल बरामद
Explainer: भारत में बैठकर बांग्लादेश में तख्तापलट करने की तैयारी में शेख हसीना! किस बात से डरी रहमान सरकार?
एक महिला की हालत गंभीर
हमले में कम से कम पांच लोग झुलस गए हैं, जिनमें तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। ये सभी घटना के समय रेस्टोरेंट में भोजन कर रहे थे। झुलसे लोगों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, एक पुरुष और एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, आग लगने के बाद दो और घायल लोगों की जानकारी मिली, जो अधिकारियों के आने से पहले ही घटना स्थल से चले गए थे। पुलिस ने बताया कि फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और लगभग 90 मिनट की कठिन मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, मीडिया से बात करते हुए मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने कहा, “मैंने देखा कि एक आदमी आग की लपटों के बीच भाग रहा था और जल रहा था। मेरा दोस्त पानी की बाल्टी लेकर आया और हम बस आग को बुझाने की कोशिश कर रहे थे।”
यह भी पढ़ें:- पड़ोसी देश में जारी हुआ अलर्ट! भारत ने भेजा सख्त संदेश तो…. सीमापार मच गया हड़कंप
भारतीय समुदाय में चिंता
लंदन के एक लोकप्रिय रेस्टोरेंट में आग लगने की घटना ने भारतीय समुदाय को हिला दिया है। यह रेस्टोरेंट रोहित कलुवाला के द्वारा संचालित किया जाता है और यहां पारंपरिक भारतीय व्यंजन परोसे जाते हैं, जो स्थानीय लोगों के बीच काफी पसंदीदा हैं। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
