Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

US: राजनाथ सिंह की मेजबानी करेंगे लॉयड ऑस्टिन, 23 अगस्त को पेंटागन में होंगे भारत के रक्षा मंत्री

अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन 23 अगस्त को अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन में अपने भारतीय समकक्ष राजनाथ सिंह की मेजबानी करेंगे। पेंटागन की उप प्रेस सचिव सबरीना सिंह ने गुरुवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारत के साथ संबंध बहुत महत्वपूर्ण हैं। ये

  • By साक्षी सिंह
Updated On: Aug 16, 2024 | 09:38 AM

तस्वीर में अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Follow Us
Close
Follow Us:

वाशिंगटन: अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन 23 अगस्त को अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन में अपने भारतीय समकक्ष राजनाथ सिंह की मेजबानी करेंगे। पेंटागन की उप प्रेस सचिव सबरीना सिंह ने गुरुवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारत के साथ संबंध बहुत महत्वपूर्ण हैं। ये हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण हैं। एक यात्रा होने वाली है और जब हमारे पास इस बारे में और जानकारी होगी, तो हम निश्चित रूप से साझा करेंगे।

राजनाथ सिंह और ऑस्टिन की बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर व्यापक चर्चा होने की संभावना है। इस दौरान वे विश्व के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर भी विचार-विमर्श करेंगे।

ये भी पढ़ें:-पाकिस्तानी सेना ने आंतकियों के गढ़ में घुसकर TTP के 7 आतंकवादियों को किया ढेर, पांच घायल

सम्बंधित ख़बरें

चीन का VT-4 टैंक निकला ‘कबाड़’ थाईलैंड-कंबोडिया जंग में खुली पोल, पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन

Ukraine Security: पेरिस शिखर सम्मेलन में सुरक्षा गारंटी पर बड़ा फैसला, वेनेजुएला संकट का साया

ट्रंप के खिलाफ चलेगा महाभियोग! डर के साये में जी रहे राष्ट्रपति, रिपब्लिकन सांसदों को दी चेतावनी

Venezuela Crisis: राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज का ट्रंप को कड़ा जवाब, कहा- हम किसी के गुलाम नहीं

सबरीना सिंह ने बैठक के बारे में और अधिक जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा, मैं मंत्री की किसी भी बैठक के बारे में पहले नहीं बताऊंगी। उन्होंने कहा कि हम हमेशा की तरह उनकी बैठक का विवरण देंगे। मेरे पास आपको देने के लिए फिलहाल इससे अधिक जानकारी नहीं है।पेंटागन की अधिकारी ने इस बात पर जोर दिया कि भारत और अमेरिका के बीच बहुत मजबूत सैन्य संबंध हैं।

हिंद-प्रशांत विषय पर भारत का मार्गदर्शन

सबरीना सिंह ने कहा कि आप जानते हैं कि रक्षा मंत्री ऑस्टिन हिंद-प्रशांत की अपनी एक यात्रा के दौरान भारत गए थे। जब हिंद-प्रशांत की बात आती है तो भारत एक महत्वपूर्ण साझेदार है और वह हमारा मार्गदर्शन करने वाली एनडीएस यानी राष्ट्रीय रक्षा रणनीति के लिए भी अहम है। इस विभाग का ध्यान हिंद-प्रशांत और चीन से मिलने वाली बढ़ती चुनौतियों पर केंद्रित है और भारत ने इसमें एक बेहतरीन साझेदार के रूप में अपनी भूमिका निभाई है। इसलिए, हमारे सैन्य संबंध मजबूत हैं। (एजेंसी)

ये भी पढ़ें:-Earthquake in Taiwan: ताइवान में भूकंप झटके, रिक्टर स्केल पर 6.3 मापी गई तीव्रता

Lloyd austin to host rajnath singh indian defense minister to be at pentagon on august 23 in us

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 16, 2024 | 09:38 AM

Topics:  

  • Rajnath Singh
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.