-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Encounter Between Pakistani Army And Tehreek E Taliban Terrorists In Khyber Pakhtunkhwa Province
पाकिस्तानी सेना ने आंतकियों के गढ़ में घुसकर TTP के 7 आतंकवादियों को किया ढेर, पांच घायल
- Written By: साक्षी सिंह
पाकिस्तानी सेना ने आतंकियाें के गढ़ में घुसकर गुरुवार को सात दहशतगर्दों को ढेर कर दिया। पाकिस्तान के हिंसा-प्रभावित खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान टीटीपी यानी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के सात आतंकी मारे गए।

पाकिस्तानी आर्मी (फाइल फोटो)
पेशावर: पाकिस्तानी सेना ने आतंकियाें के गढ़ में घुसकर गुरुवार को सात दहशतगर्दों को ढेर कर दिया। इसके पहले भी सुरक्षाबलों ने हुए मुठभेड़ में सात आतंकियों को मार गिराया था। ये जानकारी सुरक्षा बलों ने दी। पाकिस्तान के हिंसा-प्रभावित खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान टीटीपी यानी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के सात आतंकी मारे गए।
सेना की मीडिया शाखा आईएसपीआर यानी इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने एक बयान में कहा कि कुर्रम जिले में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के आधार पर उनके खिलाफ अभियामन चलाया गया।
ये भी पढ़ें:-Earthquake in Taiwan: ताइवान में भूकंप झटके, रिक्टर स्केल पर 6.3 मापी गई तीव्रता
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे पर चला बुलडोजर, भारत ने शहबाज सरकार को लगाई कड़ी फटकार
हम न डरते हैं और न… अफगान मंत्री ने पाकिस्तान को दी खुली धमकी, कहा- हमने बड़ी ताकतों को हराया
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
फिर बिल से बाहर निकले बिलावल भुट्टो, सिंधु जल संधि पर भारत को दी परमाणु धमकी, कहा- पानी रोकना अस्तित्व पर हमला
आतंकियों के ठिकाने से हथियार बरामद
इसमें कहा गया है कि सुरक्षा बलों ने टीटीपी के सात आतंकवादियों को ढेर कर दिया, जबकि पांच आतंकी घायल हैं। बयान के मुताबिक, ख्वारिज यानी आतंकवादियों के ठिकाने का भी भंडाफोड़ किया गया और वहां से काफी संख्या में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए गए हैं।
9 जून को पाकिस्तानी सुरक्षाबलों पर हमला
बता दें कि आतंकियों ने 9 जून को पाकिस्तानी सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया था। इसमें पाकिस्तान के सात सुरक्षाबलों की मौत हो गई थी। पाकिस्तानी सेना लक्की मरवत जिले के सरबंद पोस्ट कच्ची कमर की ओर जा रहे सुरक्षाकर्मी के काफिले पर आतकंवादियों ने हमला कर दिया था। सुरक्षाबलों की मौत से बौखलाई शरीफ सरकार ने आंतकियों को खत्मा करने का फैसला लिया।
तीन महीने से जारी है अभियान
रिजल्ट भी देखने को मिला। आतंकियों के इस हमले का पाकिस्तानी सेना ने 21 दिन बाद भी ले लिया था। पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दो अभियानों के दौरान एक प्रतिबंधित संगठन के दो प्रमुख कमांडर सहित नौ आतंकवादियों को मार गिराया था। हालांकि पाकिस्तानी सेना का आतंकियों को खत्म करने का अभियान अभी रुका नहीं है।
चीन ने कसा था शिकंजा
इन आतंकियों ने पाकिस्तान में चीन नागरिकों पर भी हमला कर दिया था। जिमसें 10 से ज्यादा चीनियों की मौत हो गई थी। इस मामले में शी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पाकिस्तान सरकार की ध्यानाकर्षित कराया था। साथ ही इन आतंकियों को जल्द से जल्द खात्मा करने की उम्मीद जताई थी। चीन से फटकार पड़ने के बाद ही पाकिस्तान ने इसे और गंभीरता से लिया।
ये भी पढ़ें:–तालिबान ने 14 लाख लड़कियों को स्कूल जाने से किया वंचित, सिंगापुर में भारतीय मूल को दोस्त की मदद करने की मिली सजा
Encounter between pakistani army and tehreek e taliban terrorists in khyber pakhtunkhwa province
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
लातूर में दो किसानों ने की खुदकुशी, सरकार चुप क्यों? विजय वडेट्टीवार ने सदन में उठाया कृषि संकट का मुद्दा
Jul 02, 2026 | 08:10 PMअमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Jul 02, 2026 | 08:06 PMतय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
Jul 02, 2026 | 07:58 PM30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 07:52 PMST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
Jul 02, 2026 | 07:50 PMशिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
Jul 02, 2026 | 07:31 PMLord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 07:24 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM













