मौत का सफर! लिस्बन में इलेक्ट्रिक स्ट्रीटकार दुर्घटनाग्रस्त, 15 की मौत; कई लोग गंभीर रूप से घायल
Lisbon Gloria Funicular Accident: लिस्बन के मशहूर पर्यटन आकर्षण ग्लोरिया फनिक्युलर में बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 15 लोगों की जान चली गई और 18 अन्य घायल हो गए।
- Written By: अमन उपाध्याय
लिस्बन में इलेक्ट्रिक स्ट्रीटकार दुर्घटनाग्रस्त, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
Lisbon Accident: लिस्बन के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में गिने जाने वाले ग्लोरिया फनिक्युलर की दुर्घटना में बड़ा हादसा हो गया। इसमें 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हुए हैं। घायलों में से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह जानकारी स्थानीय मीडिया ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल इमरजेंसी के हवाले से दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा ने इस घटना के मद्देनज़र बेलेम पैलेस में गुरुवार से रविवार तक होने वाले पुस्तक महोत्सव को रद्द कर दिया।
गुरूवार को शोक दिवस घोषित
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह फैसला दुर्घटना पीड़ितों की स्मृति और शोक संतप्त परिवारों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए लिया गया है। इस दर्दनाक हादसे पर सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया। सरकार ने गुरुवार को राष्ट्रीय शोक दिवस घोषित किया। वहीं, लिस्बन के मेयर कार्लोस मोएदास ने इसे “शहर के लिए कठिन दिन” बताया और कहा कि प्रशासन पूरी ताक़त से हालात संभालने में जुटा है।
सम्बंधित ख़बरें
एक व्यक्ति भी जीवित बचा तब भी… पाक सेना की गोलीबारी के बीच JAAC का बड़ा ऐलान, 48 घंटे में 31 की मौत
PoK चुनाव में जीत के बाद मरियम का बिलावल पर तंज, बोलीं- रोने-धोने से नहीं बदलेगा जनादेश; हार स्वीकार करे PPP
Antarctica Ice Melt से समुद्र का जलस्तर बढ़ने का भारी खतरा, तबाही से बचने का समय है बहुत कम
जापान में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, ट्रेन पटरी से उतरी, एयरपोर्ट बंद… अब तक 13 लोगों की मौत
यूरोपीय संघ आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने भी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर पुर्तगाली भाषा में पोस्ट कर संवेदना जताई। उन्होंने लिखा कि उन्हें प्रसिद्ध एलेवेडोर दा ग्लोरिया के पटरी से उतरने की खबर से गहरा दुख हुआ।
मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की
स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ ने लिस्बन में हुए ग्लोरिया फनिक्युलर हादसे पर गहरा दुख जताया और कहा कि वह इस भयावह घटना से स्तब्ध हैं। उन्होंने पीड़ितों के परिवारों और पुर्तगाली नागरिकों के साथ इस कठिन समय में संवेदनाएं साझा करते हुए पूरा समर्थन और एकजुटता व्यक्त की। सांचेज़ ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी प्रार्थना की। इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी ने बताया कि उन्होंने पुर्तगाल के विदेश मंत्री पाउलो रंगेल से मुलाकात कर इस हादसे में प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना प्रकट की। वहीं, लिस्बन स्थित अमेरिकी दूतावास ने भी एक्स पर पोस्ट कर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
हादसे की तस्वीर
लिस्बन में ग्लोरिया फनिक्युलर हादसे पर दूतावास ने गहरी संवेदना व्यक्त की। बयान में कहा गया “इस दुखद दुर्घटना ने हमें स्तब्ध कर दिया है। हम मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और पुर्तगाल की जनता के साथ पूरी एकजुटता में खड़े हैं। प्रभावित परिवारों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएं हैं।”
यह भी पढ़ें:- ‘अब बचकर दिखाओ…’, इजरायल के इस कदम से जानिए क्यों कांप रहे हैं दुश्मन देश
पहली बार नहीं हुआ ऐसा हादसा
पुर्तगाल सरकार ने हादसे की जांच शुरू करने की घोषणा की। यह दुर्घटना मध्य लिस्बन के एवेनिडा दा लिबरडेड इलाके में हुई, जहां फनिक्युलर की एक बोगी पटरी से उतरकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय रिपोर्ट्स बताती हैं कि यह पहली बार नहीं है जब फनिक्युलर से जुड़ा हादसा हुआ हो। 2018 में भी एक समान घटना हुई थी, लेकिन तब किसी को चोट नहीं आई थी।
ग्लोरिया फनिक्युलर का निर्माण 19वीं सदी के अंत में किया गया था। यह रेस्टॉराडोरेस स्क्वायर से प्रिंसिपे रियल क्षेत्र को जोड़ता है। चमकदार पीली गाड़ियां खड़ी चढ़ाई पर चलती हैं और यह जगह हर साल हजारों पर्यटकों को अपनी ओर खींचती है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
