संयुक्त राष्ट्र संघ की क्यों हुई स्थापना, जानिए इसका उद्देश्य और इतिहास
जनवरी 1919 में पेरिस शांति सम्मेलन के आयोजन के तुरंत बाद, राष्ट्र संघ की संधि को अपनाया गया। लेकिन आधिकारिक रूप से संयुक्त राष्ट्र का गठन 24 अक्टूबर, 1945 को हुआ।
- Written By: साक्षी सिंह
24 अक्टूबर 1945 को संयुक्त राष्ट्र स्थापना के दौरान की तस्वीर
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना कई घटनाओं का कारण है। प्रथम विश्व युद्ध और द्वितीय विश्व युद्ध के कारण हुए विनाश को देखते हुए। दुनिया में शांति बनाए रखने के लिए समर्पित एक अंतरराष्ट्रीय संगठन की इच्छा जगाई गई। ये इच्छा इतनी प्रबल थी कि जनवरी 1919 में पेरिस शांति सम्मेलन के आयोजन के तुरंत बाद, राष्ट्र संघ की संधि को अपनाया गया। लेकिन आधिकारिक रूप से संयुक्त राष्ट्र का गठन 24 अक्टूबर, 1945 को हुआ।
संयुक्त राष्ट्र को युनाइटेड नेशन (UN) भी कहते हैं। इसके गठन का मूल उद्देश्य विश्वभर में शांति और सुरक्षा, देशों के बीच तनाव को दूर करके दोस्ती कायम मानवाधिकार और विकास को बढ़ावा देना है। ये संयुक्त राष्ट्र के मिशन का वैश्विक उत्सव है। इस उत्सव को मनाने के लिए हर साल एक थीम रखा जाता है। ये थी बेसीकिली वैश्विक चुनौतियों का समाधान के लिए होता है।
ये भी पढ़ें:-ऐसे सुधरेंगे चीन और भारत के बीच संबंध, पीएम मोदी और शी जिनपिंग ने दिया सुझाव
सम्बंधित ख़बरें
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में रुकावट पर भड़का भारत, UN में कहा-जहाजों पर बाधा बर्दाश्त नहीं
मोदी सरकार का बड़ा यू-टर्न! भारत ने COP33 की मेजबानी के प्रस्ताव से नाम वापस लिया, 2 साल बाद होना था आयोजन
इस पागल को रोको…वरना, पूर्व IAEA चीफ अल-बरदेई ने UN से की बड़ी अपील, ट्रंप को लेकर कही ये बात
होर्मुज पर UN में बड़ा उलटफेर! चीन-रूस-फ्रांस की चाल से अमेरिका का प्लान ध्वस्त, क्या रूक जाएगा महायुद्ध?
संयुक्त राष्ट्र संगठन का मूल उद्देश्य
संयुक्त राष्ट्र संगठन (UNO) का मुख्य उद्देश्य वैश्विक शांति और सुरक्षा बनाए रखना। विश्व के लोगों की भलाई को बढ़ावा देना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मैत्रीपूर्ण सहयोग के माध्यम से तय लक्ष्यों को प्राप्त करना है।
- संयुक्त राष्ट्र संघ लोगों के सभी मौलिक मानवाधिकारों को मान्यता देता है। साथ ही सभी को समान रूप से अधिकारों को प्रदान करने का काम करता है।
- इसके साथ ही यह संगठन आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास में विश्वव्यापी सहयोग को बढ़ावा देता है।
- इसके अलावा यह संगठन समान अधिकारों और आत्मनिर्णय के आदर्शों के आधार पर सरकारों के बीच अच्छे संबंधों को बढ़ावा देने का कार्य भी करता है।
संयुक्त राष्ट्र संघ 2024 का क्या है थीम
फिलहाल, संयुक्त राष्ट्र दिवस 2024 के लिए आधिकारिक थीम की घोषणा अभी तक नहीं की गई है। लेकिन हर साल का थीम आम तौर पर मौजूदा वैश्विक मुद्दों, जैसे शांति निर्माण, स्थिरता, मानवाधिकार या जलवायु कार्रवाई से निपटने में संयुक्त राष्ट्र की प्राथमिकताओं को दर्शाती है।
2024 की थीम में बहुपक्षवाद, वैश्विक एकजुटता और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग पर ध्यान केंद्रित करते हुए आज दुनिया के सामने आने वाली प्रमुख चुनौतियों को उजागर करने की संभावना है। पिछले सालों में थीम इस तरह के दबाव वाले मुद्दों को संबोधित करने के लिए एकता और सहयोग को बढ़ावा देने के आस पास घूमती रही हैं।
- सतत विकास लक्ष्य (SDG)और 2030 एजेंडा
- जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संरक्षण
- मानव अधिकार, लैंगिक समानता और सामाजिक न्याय
संयुक्त राष्ट्र का क्या है इतिहास
साल 1945 में द्वितीय विश्व युद्ध समाप्त होने के बहुत से देशों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा था। इसी को देखते हुए शांति स्थापना के उद्देश्य से यूनाइटेड नेशंस यानी संयुक्त राष्ट्र की स्थापना की गई थी। संयुक्त राष्ट्र (UN) के गठन के समय इस संगठन में दुनियाभर के 51 देश शामिल हुए थे। उस समय अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डी रूजवेल्ट ने इस संगठन को संयुक्त राष्ट्र नाम दिया था। हालांकि वर्तमान समय में इस संगठन में 193 स्थाई और अस्थाई सदस्य है। भारत अभी तक इस संगठन का परमानेंट सदस्य नहीं है।
UNO ने थ्रोबैक किया पोस्ट
📷: Throwback to 1945 and the UN Charter signing ceremony in San Francisco, California, when 50 countries came together to create a new organization for peace, prosperity and human rights. Thursday is #UNDay. https://t.co/A4vlMI1eNm pic.twitter.com/YEFMlBEJ2A — United Nations (@UN) October 24, 2024
संयुक्त राष्ट्र गठन की शुरुआत
इस संगठन के गठन के लिए 25 अप्रैल 1945 को सैन फ्रांसिस्को में 50 देशों की सरकारों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए और यहीं पर संयुक्त राष्ट्र चार्टर बनाने के शुरुआत हुई। 25 जून 1945 को इस मसौदे को अपनाया गया और इसे 24 अक्टूबर 1945 को पूर्ण रूप से अपना लिया गया।
ये भी पढ़ें:-तुर्किए की राजधानी अंकारा में हुआ आंतकी हमला क्यों है मुंबई के 26/11 की तरह? जानें कारण
संयुक्त राष्ट्र के अंग
संयुक्त राष्ट्र का काम दुनियाभर में शांति बनाये रखने के साथ ही चिकित्स्कीय और मानवीय सहायता भी देता है। इसी के वजह से कई अंगों में बांटा गया है। इसके प्रमुख अंग संयुक्त राष्ट्र महासभा, संयुक्त राष्ट्र न्यास परिषद्, सुरक्षा परिषद् संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद्, अंतरराष्ट्रीय न्यायालय, संयुक्त राष्ट्र सचिवालय हैं।
