- Hindi News »
- World »
- Khawaja Asif Reacts Tejas Jet Crash Dubai Airshow Pilot Killed
तेजस क्रैश पर पाकिस्तान से आया पहला रिएक्शन, ख्वाजा आसिफ बोले- भारत से मुकाबला सिर्फ…
Dubai Air Show Plane Crash: दुबई एयरशो में भारतीय वायुसेना का तेजस विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, पायलट विंग कमांडर नमांश स्याल की मौत हो गई। पाकिस्तान ने इस हादसे पर संवेदना व्यक्त की।
- Written By: अक्षय साहू

तेजस विमान क्रैश पर पाकिस्तान का बयान (सोर्स- सोशल मीडिया)
Khawaja Asif on Tejas Fighter Jet Crash: दुबई एयरशो 2025 के आखिरी दिन भारतीय वायुसेना का लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) तेजस हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में पायलट विंग कमांडर नमन स्याल की दुखद मौत हो गई। इसे लेकर पाकिस्तान की ओर से पहली अधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने मारे गए पायलट के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
ख्वाजा आसिफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दिवंगत पायलट के परिवार और भारतीय वायुसेना के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और भारत के बीच प्रतिस्पर्धा केवल आसमान में है, इंसानियत के स्तर पर नहीं। आसिफ ने कहा, हमारा मुकाबला केवल हवा में है, दिलों में नहीं।
कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी की घोषणा
इसके साथ ही पाकिस्तान स्ट्रेटेजिक फोरम, जो पाकिस्तान और सहयोगी देशों के रक्षा विशेषज्ञों का एक संगठन है ने भी इस दुर्घटना पर शोक जताया। उन्होंने भारतीय वायुसेना और पायलट के परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए कहा कि दुर्भाग्य से पायलट विमान से बाहर नहीं निकल पाए और दुर्घटना में उनका निधन हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
Iran Peace Deal: अमेरिका और ईरान के बीच 60 दिन के सीजफायर पर बनी सहमति, होर्मुज स्ट्रेट खुलेगा
फिलीपींस में कुदरत का कहर: आंधी से ढही 9 मंजिला इमारत, मलबे में दबे दर्जनों मजदूरों को बचाने की जंग जारी!
Kyiv Air Strike: रूस की कीव में एयर स्ट्राइक, रिहायशी इलाकों पर हमले में 1 की मौत, कनाडा ने की निंदा
पाकिस्तान के क्वेटा में बड़ा बम धमाका, आत्मघाती हमलावर ने उड़ाया रेलवे ट्रैक, 23 लोगों की मौत, कई घायल- VIDEO
भारतीय वायुसेना ने तेजस विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह जानने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी की घोषणा की है। विंग कमांडर नमन स्याल का परिवार पहले से ही रक्षा सेवाओं से जुड़ा रहा है। उनके पिता भारतीय सेना के मेडिकल कोर में रह चुके हैं और उनकी पत्नी भी भारतीय वायुसेना में अधिकारी हैं।
तेजस फाइटर जेट की खासियत?
तेजस भारतीय रक्षा तकनीक का गर्व है। यह पूरी तरह भारत में बना हल्का और आधुनिक लड़ाकू विमान है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसकी लो कॉस्ट ऑपरेशन और उन्नत डिजाइन। यह विमान तेज गति से दिशा बदलने और हवा में फुर्ती से चालें चलने के लिए जाना जाता है। इसके सिस्टम में क्लाउड-बेस्ड टेक्नोलॉजी और फ्लाई-बाय-वायर कंट्रोल शामिल हैं, जिससे इसे पायलट आसानी से नियंत्रित कर सकता है।
यह भी पढ़ें: अमेरिका-यूरोप की दादागिरी खत्म! PM मोदी ने ऑस्ट्रेलिया-कनाडा संग की खास डील, जानिए क्या है ACITI?
तेजस मिसाइल, स्मार्ट बम और एडवांस हथियार ले जाने में सक्षम है। इसकी तकनीक और गति की वजह से यह दुश्मनों की पकड़ में आना बेहद कठिन है। इस हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है, लेकिन साथ ही पायलट नमन स्याल की वीरता और तेजस की तकनीकी उपलब्धि भारतीय वायुसेना के गौरव की पहचान बनी रहेगी।
Khawaja asif reacts tejas jet crash dubai airshow pilot killed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Sunset Clause Dating Trend: भारतीयों का नया डेटिंग ट्रेंड, रिश्ते की शुरूआत से पहले तय होगी उसकी एक्सपायरी डेट
May 24, 2026 | 06:55 PMCool Summer Drink: मिनटों में बनाएं कैफे वाली टेस्टी कोल्ड कॉफी, जानें स्टेप बाय स्टेप रेसिपी
May 24, 2026 | 06:49 PMMP News: भोपाल के यात्रियों को बड़ी सौगात; अब मुंबई के सफर के लिए नहीं भटकना पड़ेगा स्पेशल ट्रेनों के भरोसे
May 24, 2026 | 06:45 PMकौन हैं 10.09 सेकंड में इतिहास रचने वाले गुरिंदरवीर सिंह? इस कारनामे के बाद बन गए भारत के सबसे तेज धावक
May 24, 2026 | 06:37 PMठाकरे को विदर्भ में बड़ा झटका, 29 गाड़ियों का काफिला और 250 पदाधिकारियों के साथ सुरेश मापारी भाजपा में शामिल
May 24, 2026 | 06:31 PMVyjayanthimala के परफॉर्मेंस की दीवानी हुईं कंगना रनौत, थ्रोबैक वीडियो शेयर कर लिखी भावुक बात
May 24, 2026 | 06:30 PMभोपाल में UPSC प्रीलिम्स-2026 का महा-आयोजन, 36 केंद्रों पर 12 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने दिया एग्जाम
May 24, 2026 | 06:19 PMवीडियो गैलरी

सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM














