- Hindi News »
- World »
- Kamala Harris Last Foreign Trip As Vice President Spoke To Leaders Of Many Countries Over Phone Important Discussions Took Place
उपराष्ट्रपति के रूप में कमला हैरिस की अंतिम विदेश यात्रा, फोन पर किया कई देश के नेताओं से बात; हुई अहम चर्चा
हैरिस के प्रेस सचिव अर्नेस्टो एप्रेजा ने बताया कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस 13 से 17 जनवरी के बीच सिंगापुर, बहरीन और जर्मनी का दौरा करेंगी। यह उनकी उपराष्ट्रपति पद पर रहते हुए आखिरी विदेश यात्रा होगी।
- Written By: अमन उपाध्याय

कमला हैरिस, फोटोः ( सो. सोशल मीडिया )
वांशिगटनः अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने बुधवार को जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बात की। इसके अलावा उन्होंने कई देशों के नेताओं से भी फोन पर बातचीत की। कमला हैरिस ने उपराष्ट्रपति के रूप में अपनी अंतिम विदेश यात्रा से पहले इन नेताओं से बातचीत की है। हैरिस ने मैक्रों और शोल्ज के साथ बातचीत में बाइडन-हैरिस प्रशासन के दौरान इन नेताओं के सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
इसके साथ ही उपराष्ट्रपति ने बुधवार को बारबाडोस की प्रधानमंत्री मिया मोटले, जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस, ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति बर्नार्डो एरेवलो और केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो से बातचीत की।
13 से 17 जनवरी तक रहेंगी विदेश यात्रा पर
हैरिस के प्रेस सचिव अर्नेस्टो एप्रेजा ने बताया कि उपराष्ट्रपति 13-17 जनवरी तक सिंगापुर, बहरीन और जर्मनी यात्रा पर जाएंगी। सूचना के अनुसार, उपराष्ट्रपति वह 15 जनवरी को सिंगापुर जाएंगी, जहां वे वहां के नेताओं से मुलाकात करेंगी और चांगी नौसैन्य अड्डे का दौरा करेंगी। इसके बाद, 16 जनवरी को वे बहरीन के मनामा में नेताओं से मिलेंगी और फिर 17 जनवरी को यात्रा के अंतिम दिन जर्मनी जाएंगी।
सम्बंधित ख़बरें
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
बांग्लादेश के ‘डोनाल्ड ट्रंप’ भैंसे की होगी ईद पर कुर्बानी, लोगों ने हेयरस्टाइल देख बताया था ट्रंप का हमशक्ल
जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे हमला…, अमेरिका-ईरान बातचीत के बीच इजरायल ने दी खुली चेतावनी, कहा- हम पूरी तरह तैयार
PM मोदी से दोस्ती सम्मान की बात…रुबियो को ट्रंप का अचानक आया वीडियो कॉल, बोले- मुझ पर भरोसा कर सकता है भारत
विदेश की अन्य ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें!
बतौर उपराष्ट्रपति के पद पर वह अपनी इस अंतिम विदेश यात्रा को समाप्त करके 20 जनवरी को वह ओहायो के सांसद जेडी वेंस को उपराष्ट्रपति पद का कार्यभार सौंपेंगी।
ट्रंप के सामने हार गईं चुनाव
अमेरिका में पीछले साल हुए चुनाव में हैरिस और ट्रंप के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा था। लेकिन इस मुकाबले में हैरिस को ट्रंप के सामने हार का सामना करना पड़ा था। अमेरिका में पिछले साल 5 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव हुआ था। इस चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को 312 इलेक्टोरल वोट्स और कमला हैरिस को 226 इलेक्टोरल वोट्स मिले थे। हालांकि नियम के अनुसार, चुनाव जीतने के लिए किसी भी उम्मीदवार को 270 इलेक्टोरल वोट्स की जरूरत होती है।
सोमवार रात को हुई आधिकारिक घोषणा
अमेरिका के चुनावी परिणामों की आधिकारिक घोषणा सोमवार रात हुई। ट्रंप ने मतदान के अगले दिन ही जीत हासिल कर ली थी, लेकिन इलेक्टोरल कॉलेज के वोट गिनने का काम अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र में हुआ। इस सत्र की अध्यक्षता उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने की, जो सीनेट की प्रमुख हैं। बैठक के बाद कमला हैरिस ने बताया कि ट्रंप 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे।
Kamala harris last foreign trip as vice president spoke to leaders of many countries over phone important discussions took place
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अब पूरा YouTube Video देखने की जरूरत नहीं, Google Gemini बताएगा हर जरूरी बात
May 26, 2026 | 03:35 AMAaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM













