‘मेरा सामान ऐसे चेक किया जैसे…’, नेतन्याहू के प्लेन से उतारे गए पत्रकार ने बयां किया दर्द; जानें पूरा विवाद
Netanyahu US Flight Controversy: इजराइली PM नेतन्याहू की US यात्रा से पहले बड़ा विवाद हो गया है। रूसी मूल के पत्रकार निक कोल्योहिन को सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए विमान से समय पर उतार दिया गया।
- Written By: अमन उपाध्याय
नेतन्याहू के प्लेन से उतारे गए पत्रकार, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Journalist Nick Kolyohin Removed From Netanyahu Flight: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की अमेरिका यात्रा के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ उनके विशेष विमान ‘विंग्स ऑफ जायोन’ से उड़ान भरने से ठीक पहले एक वरिष्ठ पत्रकार को उतार दिया गया।
रूसी मूल के इजरायली पत्रकार निक कोल्योहिन को वाशिंगटन के लिए रवाना होने वाले विमान से हटाए जाने के बाद कूटनीतिक और मीडिया हलकों में हलचल मच गई है। कोल्योहिन ने इस पूरी प्रक्रिया को बेहद अपमानजनक और दुखद बताया है।
विमान में क्या हुआ?
यह घटना मंगलवार की है जब विमान वाशिंगटन के लिए उड़ान भरने ही वाला था। कोल्योहिन करीब 10 अन्य पत्रकारों के साथ विमान में सवार हो चुके थे। उन्होंने मीडिया सेक्शन में अपना सामान भी रख दिया था लेकिन तभी इजरायल की घरेलू सुरक्षा एजेंसी ‘शिन बेट’ के अधिकारी उनके पास पहुंचे और उन्हें तुरंत नीचे उतरने का आदेश दिया।
सम्बंधित ख़बरें
इंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
स्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
ईरान पर एयर स्ट्राइक की तैयारी में ट्रंप? US मीडिया के दावे से हलचल तेज, अराघची बोले- सब्र का इम्तिहान न लें
सिंधु जल संधि पर भारत का पाकिस्तान को कड़ा जवाब, हेग कोर्ट का फैसला खारिज; कहा- ‘अवैध’ है यह पूरी प्रक्रिया
कोल्योहिन का आरोप है कि उनके सामान की जांच इस तरह की गई जैसे उसमें कोई बम छिपा हो। यह सब तब हुआ जब उन्हें खुद आधिकारिक तौर पर प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा इस यात्रा को कवर करने के लिए आमंत्रित किया गया था।
कौन हैं निक कोल्योहिन?
42 वर्षीय निक कोल्योहिन का जन्म मॉस्को में हुआ था और सोवियत संघ के टूटने के बाद वे महज 9 साल की उम्र में इजरायल आ गए थे। उनके पास सिर्फ इजरायली नागरिकता है और वे पूर्व में इजरायली सेना (IDF) में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इतना ही नहीं, 2011-12 के दौरान नेतन्याहू के पहले कार्यकाल में उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय की एक सरकारी एजेंसी में भी काम किया था।
वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार हैं और भारत, ब्रिटेन सहित कई अंतरराष्ट्रीय टीवी चैनलों के लिए नियमित रूप से काम करते हैं। इस महत्वपूर्ण यात्रा में उन्हें तीन रूसी टीवी चैनलों के लिए नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात को कवर करना था।
यह भी पढ़ें:- बांग्लादेश में यूनुस सरकार की खुली पोल! भ्रष्टाचार में डूबा देश, 18 मंत्रियों की संपत्ति में भारी इजाफा
इजरायल ने क्या कारण बताए?
इस विवाद पर प्रधानमंत्री कार्यालय और सुरक्षा एजेंसी शिन बेट ने अपनी सफाई दी है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने हिब्रू वेबसाइट येदियोथ अहरोनोथ को बताया कि निक कोल्योहिन को सुरक्षा कारणों से यात्रा करने से रोका गया हालांकि इसके पीछे के विशिष्ट कारणों का खुलासा नहीं किया गया है। शिन बेट ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी शीर्ष जिम्मेदारी है और सुरक्षा जोखिमों को कम करने के लिए समय-समय पर ऐसे कड़े फैसले लेने पड़ते हैं।
