Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Thailand Firing: थाईलैंड के स्कूल में खौफनाक नरसंहार! 22 मासूमों समेत 34 की मौत, बच्चों को बनाया गया बंधक

Thailand Mass Shooting: थाईलैंड के एक स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस हमले में 22 मासूम बच्चों सहित 34 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Feb 11, 2026 | 06:05 PM

थाईलैंड से फायरिंग, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Thailand News In Hindi: थाईलैंड में खूनी तांडव और बंधक संकट थाईलैंड के हाट याई जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां बंदूकधारियों ने एक स्कूल में घुसकर अंधाधुंध गोलीबारी की है। इस आतंकी हमले में अब तक 22 मासूम बच्चों समेत कुल 34 लोगों की जान चली गई है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, हमलावर स्कूल में उस समय दाखिल हुए जब छुट्टी होने वाली थी। बंदूकधारियों ने न केवल हत्याएं कीं बल्कि कई शिक्षकों और छात्रों को स्कूल की इमारत के भीतर बंधक भी बना लिया है।

पुलिस की विशेष टीमें मौके पर

थाईलैंड के हाट याई जिले के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि हथियारबंद पुलिस की विशेष टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और हमलावरों के साथ बातचीत करने का प्रयास कर रही हैं। एक सुरक्षा गार्ड, जो हमले के दौरान जान बचाकर भागने में सफल रहा उसने बताया कि हमलावरों ने स्कूल के हेडमास्टर को भी गोली मार दी है। हालांकि, इस अफरा-तफरी के बीच सैकड़ों बच्चे स्कूल परिसर से बाहर भागने में कामयाब रहे लेकिन कई अभी भी अंदर फंसे हुए हैं।

BREAKING: A gunman opened fire at a school in Hat Yai, southern Thailand, this afternoon, injuring several teachers and students. The attacker is holding an unknown number of people hostage inside as police surround the building and negotiate.pic.twitter.com/9nI39Naz3E — Volcaholic 🌋 (@volcaholic1) February 11, 2026

सम्बंधित ख़बरें

लैंबोर्गिनी वाले ‘रईसजादे’ को बचाने का प्लान फेल! ड्राइवर के सरेंडर वाली चाल नाकाम, योगी की एंट्री से पलटा खेल

बांग्लादेश में यूनुस सरकार की खुली पोल! भ्रष्टाचार में डूबा देश, 18 मंत्रियों की संपत्ति में भारी इजाफा

बेईमानी में इस देश ने पार कर दी सारी हदें, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा; जानें क्या है भारत की रैंकिंग?

सऊदी का साथ पाकिस्तान को पड़ेगा भारी! जानें कैसे ईरान का ‘तालिबान कार्ड’ बिगाड़ेगा शहबाज का खेल

क्या था पूरा मामला?

जांच और चश्मदीदों के बयानों से पता चला है कि हमलावर की बहन उसी स्कूल में पढ़ाई करती है। वह कथित तौर पर उस शिक्षक को ढूंढने स्कूल पहुंचा था जिसने कुछ दिन पहले उसकी बहन को डांटा था। बदले की आग में अंधे होकर युवक ने न केवल शिक्षकों बल्कि मासूम बच्चों पर भी गोलियां बरसा दीं। पुलिस के अनुसार, हमले से ठीक पहले सूचना मिली थी कि वह पास के एक घर में अपनी मां को भी नुकसान पहुंचाने की धमकी दे रहा था।

बंधक संकट और पुलिस कार्रवाई

रिपोर्ट के अनुसार, फायरिंग के बाद हमलावर ने स्कूल के भीतर कई बच्चों और शिक्षकों को बंधक बना लिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थाईलैंड की स्पेशल फोर्स और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं। फिलहाल स्कूल को सील कर दिया गया है और पूरे इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है ताकि हमलावर से बातचीत कर बंधकों को छुड़ाया जा सके।

यह भी पढ़ें:- बांग्लादेश में यूनुस सरकार की खुली पोल! भ्रष्टाचार में डूबा देश, 18 मंत्रियों की संपत्ति में भारी इजाफा

कनाडा में भी खूनी खेल

इसी दिन कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया से भी ऐसी ही एक दुखद खबर आई। वहां के टम्बलर रिज सेकेंडरी स्कूल में हुई फायरिंग में हमलावर समेत 10 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। पुलिस को पास के एक घर से दो और शव बरामद हुए हैं जिनका संबंध इसी गोलीबारी से माना जा रहा है।

Thailand horror former cop kills 34 daycare center school shooting hat yai

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 11, 2026 | 05:27 PM

Topics:  

  • Latest News
  • Thailand
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.