अमेरिका में बाइडन ने विधेयक पर किया हस्ताक्षर, सरकार के ठप होने की आशंका टली
वाशिंगटन में कई दिनों से चल रही उथल-पुथल का अंत हो गया। क्योंकि कांग्रेस ने समय सीमा बीतने के बाद द्विदलीय बजट योजना पारित की थी और वार्ता में डोनाल्ड ट्रंप की मुख्य मांग खारिज कर दी थी।
- Written By: साक्षी सिंह
जो बाइडन
वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने शनिवार को उस विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिये हैं। जिससे क्रिसमस से पहले सरकार के ठप होने की आशंक टल गई है। इसके साथ ही वाशिंगटन में कई दिनों से चल रही उथल-पुथल का अंत हो गया। क्योंकि कांग्रेस ने समय सीमा बीतने के बाद द्विदलीय बजट योजना पारित की थी और वार्ता में डोनाल्ड ट्रंप की मुख्य मांग खारिज कर दी थी।
यह समझौता सरकार को 14 मार्च तक वर्तमान स्तर पर वित्तपोषित करेगा तथा आपदा सहायता के लिए 100 अरब अमेरिकी डॉलर और किसानों को कृषि सहायता के लिए 10 अरब अमेरिकी डॉलर प्रदान करेगा।
विदेश की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
केमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
कीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव के अध्यक्ष एवं रिपब्लिकन सांसद माइक जॉनसन ने कहा था कि सांसद हमारे दायित्वों को पूरा करेंगे और संघीय सरकार को ठप नहीं होने देंगे। लेकिन एक उथल-पुथल भरे सप्ताह के अंत में परिणाम अनिश्चित था क्योंकि ट्रंप ने इस बात पर जोर दिया था कि समझौते में सरकार की उधार सीमा में वृद्धि का मुद्दा भी शामिल हो और अगर ऐसा नहीं होता को सरकार को ठप होने दें।
सरकारी कामकाज ठप की तैयारियां बंद
जॉनसन की संशोधित योजना को निचले सदन ने 34 के मुकाबले 366 मतों से और सीनेट ने आधी रात के बाद इसे 11 के मुकाबले 85 मतों से पारित कर दिया। इसके बाद व्हाइट हाउस ने कहा कि उसने शटडाउन यानी वित्त नहीं होने पर सरकारी कामकाज ठप की तैयारियां बंद कर दी हैं। सीनेट के बहुमत नेता चक शूमर ने कहा कि सरकार अब ठप नहीं होगी।
अमेरिका में ठप पड़ने वाला है सरकारी कामकाज? शटडाउन रोकने के लिए जारी है कोशिशें
बता दें कि अमेरिका में सरकारी कामकाज बंद न हो इसके लिए रोकने के लिए कोशिशें की जा रही थी। हालांकि यह हर बार का है कि अमेरिका में शटडाउन रोकने की ये प्रक्रिया हर बार नई सरकार बनने से पहले होती है। मंगलवार को एक वित्तीय बिल को पारित करने के लिए बाइडन सरकार पर्याप्त वोट हासिल करने में विफल रही थी। जिसके बाद शुक्रवार के बाद अमेरिका में सरकारी कामकाज ठप पड़ने की संभावनाएं बढ़ गई थी। (एजेंसी)
