टुकड़े-टुकड़े हो गए… जैश कमांडर ने बताया मसूद अजहर की फैमिली का डरावना सच, बोला- खत्म हो गया सब
Operation Sindoor: जैश कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी ने एक रैली में बताया कि 7 मई को भारत के बहावलपुर हमले के दौरान, मसूद अजहर का परिवार पूरी तरह से रेजा-रेजा यानी टुकड़ों में बंट गया।
- Written By: अमन उपाध्याय
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मारा गया मसूद अजहर का परिवार, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Masood azhar family killed operation sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वायुसेना की कार्रवाई में जैश के नेता मसूद अजहर का परिवार पूरी तरह तबाह हो गया था। इस घटना का खुलासा ऑपरेशन के कई महीनों बाद जैश-ए-मोहम्मद के शीर्ष कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी ने की है। उसने स्वीकार किया कि 7 मई को बहावलपुर स्थित आतंकी अड्डे पर भारत के हमले के दौरान मसूद अजहर का परिवार बुरी तरह तबाह हो गया और टुकड़ों-टुकड़ों में बिखर गया।
जैश कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी ने बताया कि इस ऑपरेशन के दौरान मसूद अजहर के परिवार को भारी नुकसान पहुंचा और कई सदस्य मारे गए। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के बहावलपुर शहर में ‘मरकज सुब्हान अल्लाह’ नामक स्थान पर जैश-ए-मोहम्मद (JeM) का मुख्यालय है। यह ऑपरेशन सिंदूर का सबसे महत्वपूर्ण और घातक हमला था, जो पाकिस्तान के भीतर लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित था।
भारतीय सेना ने बनाया जैश के मुख्यालय को निशाना
इस ऑपरेशन के दौरान भारतीय सेना ने जैश के मुख्यालय को निशाना बनाया, जिसमें पूरी तरह से आतंकियों का अड्डा तबाह हो गया। इसी अड्डे में आतंकी मसूद अजहर का परिवार रहता था। सैटेलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि भारत के हमले के बाद ‘मरकज सुब्हान अल्लाह’ मलबे में बदल गया।
सम्बंधित ख़बरें
काठमांडू एयरपोर्ट में लैंडिंग के दौरान प्लेन में लगी आग, मौत को छूकर वापस लौटे 289 यात्री, मचा हड़कंप
सूटकेस में भरकर तेहरान भेजी गई रकम! ईरान युद्ध के बीच फिर ओबामा पर भड़के ट्रंप, कहा- वो बेवकूफ और कमजोर पर…
पहले तनातनी, अब हाथ मिलाने की तैयारी! ट्रम्प और शी जिनपिंग की मुलाकात से क्या बदलेगा खेल?
खार्ग द्वीप पर तेल रिसाव का दावा बेबुनियाद, ईरान ने सैटेलाइट रिपोर्टों को नकारा, कहा- जांच में नहीं मिला लीकेज
मसूद अजहर तब से अंडरग्राउंड है
ऑपरेशन सिंदूर के बाद से मसूद अजहर अंडरग्राउंड हो गया है और उसका कोई अता-पता नहीं चल रहा है। हाल ही में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने दावा किया था कि उनके देश में कोई आतंकवादी मौजूद नहीं है। वहीं, पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का मानना है कि मसूद जैसे आतंकी अफगानिस्तान में छिपे हो सकते हैं। हालांकि इस मामले पर अफगानिस्तान की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
देखें VIDEO-
🚨 #Exclusive 🇵🇰👺 Jaish-e-Mohamad top commander Masood ilyas kashmiri admits that On 7th May his leader Masood Azhar’s family was torn into pieces in Bahawalpur attack by Indian forces. Look at the number of gun-wielding security personnel in the background. According to ISPR… pic.twitter.com/OLls70lpFy — OsintTV 📺 (@OsintTV) September 16, 2025
यह भी पढ़ें:- हालात हाथ से निकल रहे हैं… हमारे पास बस कुछ ही दिन, अमेरिका की चेतावनी ने बढ़ाई दुनिया में दहशत
यही से चलता था आतंक का नेटवर्क
बहावलपुर, पाकिस्तान का 12वां सबसे बड़ा शहर और जैश-ए-मोहम्मद का मुख्य केंद्र माना जाता है। यहां की प्रसिद्ध जमिया मस्जिद सुभान अल्लाह (जिसे उस्मान-ओ-अली कैंपस भी कहा जाता है) JeM का ऑपरेशनल हेडक्वार्टर है। इसी जगह से मसूद अपने टीम के साथ भारत पर आतंकी हमलों की साजिश की साजिश रचता था। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने इस मस्जिद को पूरी तरह से तबाह कर दिया गया। इस हमले में मसूद अजहर के पूरे परिवार के सदस्य भी मारे गए। मसूद इलियास ने खुद स्वीकार किया कि 7 मई को भारत के इस हमले में मसूद के परिवार के 14 सदस्य रेजा-रेजा हो गए।
