-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Masood Azhar Wiil Come Out Of His Shell After Operation Sindoor Pakistan Preparing For Counter Attack
Masood Azhar: अब बिल से बाहर निकलेगा मसूद अजहर, कुछ बड़ा करने की फिराक में पाकिस्तान!
- Written By: अनिल सिंह
Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर में मसूद अजहर के परिवार के लोग मारे गए कहा जा रहा है कि परिवार की लोगों की मौत का बदला लेने वह अपने बिल से बाहर निकलेगा। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान भी कुछ बड़ा करने की फिराक में है।

बदले की तैयारी में मसूद अजहर, कुछ बड़ा करने की फिराक में पाकिस्तान!
Masood Azhar: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार की रात देश को संबोधित करते हुए भारत के खिलाफ जहर उगला है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने अवाम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत ने जो गलती पिछली रात की है उसे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। भारत में इसे पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की तरफ से भारत को उकसाने की कोशिश बताया जा रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ भारत में कई हमलों के लिए जिम्मेदार मौलाना मसूद अजहर के परिवार के कई सदस्य ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए तो कहा यह जा रहा है कि वह भी अब भारत से इसका बदला लेने के लिए अपने बिल से बाहर निकलेगा। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का संस्थापक मसूद अजहर पुलवामा अटैक के बाद से पाकिस्तान में ही छिपा हुआ है, लेकिन पाकिस्तान लगातार उसके वहां ना होने की बात कहता है।
मौलाना मसूद अजहर भारत के द्वारा जारी की गई मोस्ट वांटेड आतंकियों की लिस्ट में पहले नंबर पर है। भारत में मसूद अजहर ने कई आतंकी हमले को अंजाम दिया है। मसूद अजहर वही आतंकी है जिसे भारतीय सुरक्षा बलों ने 1994 में गिरफ्तार किया था, 1999 में कंधार हाईजैक के बाद उसे रिहा कर दिया गया।
भारत के खिलाफ पाकिस्तानी युवाओं को आतंकी बनाता है मसूद अजहर रिहाई के बाद मसूद अजहर ने जैश-ए-मोहम्मद नाम का एक संगठन बनाया और पाकिस्तान में रहकर जिहाद के नाम पर वहां के युवाओं को आतंकवादी गतिविधियों में शामिल करने लगा। 3 साल बाद उसे पाकिस्तान में ही गिरफ्तार किया गया, लेकिन बाद में उसकी रिहाई हो गई। तब से वह पाकिस्तान में ही छिप कर रह रहा है और भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों को प्लान करता है।
ये भी पढ़ें- दहशत में हाफिज सईद! हमले के बाद दुबक कर बैठा है ‘आतंक का आका’, आतंकियों के जनाजे से भी बनाई दूरी
सम्बंधित ख़बरें
POK Protest दबाने के लिए पाक सेना का जुल्म: दूध और दवाओं की सप्लाई पर लगाई रोक, गंभीर संकट में स्थानीय लोग
पहले वोटर ID, पैन और अब पासपोर्ट भी नहीं नागरिकता का प्रमाण, तो फिर, गौरव गोगोई ने उठाए सवाल, मांगा जवाब
वेनेजुएला के भीषण भूकंप में भारत का “Operation Dost” राहत के लिए जाएगी NDRF की टीम
Migrant Workers Salary: सिंगापुर में 400 से ज्यादा कर्मचारियों की सैलरी रुकी, हाई कमीशन ने की मदद
भारत पर कई हमलों का जिम्मेदार है मसूद अजहर
2001 में भारत की संसद पर हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड मसूद अजहर ही था। उस हमले में सुरक्षा बल के 6 जवान और तीन अन्य लोगों की मौत हुई थी। 2001 में जम्मू कश्मीर राज्य विधानसभा पर हुए हमले में भी मसूद अजहर का ही हाथ था, इसमें 38 लोगों की मौत हुई थी। 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हमला हुआ था जिसमें 40 से अधिक जवान मारे गए थे, उस हमले का मास्टरमाइंड भी मसूद अजहर ही था। भारत-पाकिस्तान से मसूद अजहर को सौंपने की मांग कर चुका है, जबकि पाकिस्तान हमेशा उसके वहां न होने की बात कहता है।
ऑपरेशन सिंदूर पर जवाबी कार्रवाई की पाकिस्तान की धमकी
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो ने भारत की तरफ से की गई एयर स्ट्राइक पर अपने जवाब में कहा है कि पाकिस्तान की तरफ से इसका मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तानी सेना की तरफ से एलओसी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन लगातार जारी है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि यह भारत को उकसाने वाली घटनाएं हैं। भारत ने सिर्फ पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब दिया है। ऐसे में पाकिस्तान की तरफ से दी जा रही गीदड़भभकी को भारत को युद्ध के लिए उकसाने का प्रयास समझा जा रहा है। कहा जा रहा है कि पाकिस्तान इस एयर स्ट्राइक पर चुप नहीं बैठेगा, वह इसकी जवाबी कार्रवाई की तैयारी में जुटा हुआ है। भारतीय स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की तरफ से कोई भी हरकत युद्ध के उकसावे को और बढ़ा सकती है।
Masood azhar wiil come out of his shell after operation sindoor pakistan preparing for counter attack
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर कर नर्वस हुईं अक्षरा सिंह, बोलीं- यह मेरे लिए सपना सच होने जैसा था
Jun 25, 2026 | 03:44 PMभंडारा में 40 राइस मिलर्स पर कार्यवाही, गलत जानकारी दर्ज कर शासन को गुमराह करने को आरोप
Jun 25, 2026 | 03:44 PMउत्तराखंड में फिर बड़े बवाल की आहट! पंजाब से कूच कर गया सैकड़ों निहंग सिखों का जत्था, हाई अलर्ट पर पुलिस
Jun 25, 2026 | 03:43 PMरेलवे में खिलाड़ियों के लिए नौकरी का मौका, RCF कपूरथला में स्पोर्ट्स कोटा से 23 पदों पर भर्ती
Jun 25, 2026 | 03:42 PMकोराडी की राख से हांफ रहा उत्तर नागपुर: पूर्व मंत्री नितिन राऊत ने विधानसभा में सरकार को घेरा
Jun 25, 2026 | 03:38 PMसागर की देवरी नगर पालिका में हड़कंप; PIC बैठकों में फर्जी दस्तखत के आरोप में अध्यक्ष नेहा जैन पर केस दर्ज
Jun 25, 2026 | 03:38 PMपुणे मनपा का बिल्डरों पर शिकंजा, 32 गांवों की परियोजनाओं में पानी देना होगा अनिवार्य, शपथ पत्र होंगे सार्वजनिक
Jun 25, 2026 | 03:37 PMवीडियो गैलरी

कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM














