- Hindi News »
- World »
- Israel Shoots Down Hezbollah Drone Over Mediterranean
इजराइली सेना की बड़ी कार्रवाई, भूमध्यसागर में हिज्बुल्लाह के ड्रोन को मार गिराया
- Written By: अविनाश पांडे

representative pic
इजराइल: इजराइली सेना ने कहा कि, उसने लेबनान के आतंकवादी समूह हिज्बुल्लाह के उस क्षेत्र की ओर बढ़ रहे मानव रहित विमानों को मार गिराया, जहां हाल में भूमध्य सागर में एक इजराइली गैस प्लेटफॉर्म स्थापित किया गया था। ड्रोन भेजे जाने को इजराइल और लेबनान के बीच उनकी समुद्री सीमा को लेकर अमेरिका की मध्यस्थता वाली वार्ता को प्रभावित करने की हिज्बुल्लाह की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।
इस समुद्री सीमा में भारी मात्रा में प्राकृतिक गैस पाई जाती है। इजराइल ने एक बयान में कहा कि विमान का जल्द ही पता लगा लिया गया। इस घटना को लेकर इजराइल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री यैर लैपिड ने कड़ी चेतावनी दी है। लैपिड ने कार्यभार संभालने के बाद राष्ट्र को पहली बार संबोधित करते हुए कहा, ‘‘इस क्षण मैं आपके सामने खड़ा होकर गाजा से लेकर तेहरान तक, लेबनान के तटों से लेकर सीरिया तक हमें नष्ट करने की कोशिश कर रहे हरेक से कह रहा हूं: हमारी परीक्षा मत लीजिए।
सम्बंधित ख़बरें
मौत को छू कर लौटा रूसी पत्रकार, लेबनान में कर रहा था रिपोर्टिंग, लाइव कैमरे में फटी इजरायली मिसाइल- VIDEO
ईरान के स्पेस रिसर्च सेंटर पर इजरायल का भीषण प्रहार, मिलिट्री सैटेलाइट और खुफिया लैब पूरी तरह तबाह
मिडिल ईस्ट में शांति की पहल: फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का बड़ा ऐलान, बोले- इजरायल-लेबनान में कराएंगे समझौता
बेरूत में इजरायल का कोहराम, हिज्बुल्लाह के बैंक और रॉकेट ठिकानों पर भीषण बमबारी; टॉप कमांडर भी ढेर
उन्होंने कहा, ‘‘इजराइल को पता है कि उसे हर खतरे, हर दुश्मन के खिलाफ अपनी ताकत का इस्तेमाल कैसे करना है।” इजराइल ने इस महीने की शुरुआत में करिश गैस फील्ड में एक गैस रिग की स्थापना की है। इजराइल का कहना है कि यह गैस फील्ड अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त उसके आर्थिक जल क्षेत्र में आती है, लेकिन लेबनान का दावा है कि यह विवादित जलक्षेत्र में है।
हिज्बुल्लाह ने एक संक्षिप्त बयान जारी करके पुष्टि की कि उसने एक टोही मिशन पर करिश क्षेत्र में विवादित समुद्री क्षेत्र की ओर बिना शस्त्र के तीन ड्रोन भेजे थे। उसने कहा, ‘‘मिशन पूरा हुआ और संदेश मिल गया।(एजेंसी)
Israel shoots down hezbollah drone over mediterranean
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गर्मी के लिए वरदान से कम नहीं है सत्तू, जानिए इसके फायदे और जानें कैसे बनाएं सत्तू
Mar 28, 2026 | 08:24 PMमैत्री पोर्टल’ से महाराष्ट्र में उद्योगों को बढ़ावा, बिजली दरों में चरणबद्ध कमी का सरकार का वादा
Mar 28, 2026 | 08:14 PMखिलाड़ियों के बाद अब कमेंटेटर ने PSL को कहा अलविदा, अब IPL में बिखेरेंग अपनी आवाज का जादू
Mar 28, 2026 | 08:04 PMसंकट में किसान! उत्तर महाराष्ट्र की बिगड़ती हालत, सांसद शोभा बच्छाव ने संसद में की ‘विशेष पैकेज’ की मांग
Mar 28, 2026 | 08:04 PMकामदा एकादशी के दिन इन उपायों से जीवन के कष्टों से मिलेगी मुक्ति, खुलेगी किस्मत!
Mar 28, 2026 | 08:02 PMLive-in Relationship पर इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, बिना तलाक लिव-इन में नहीं रह सकते शादीशुदा जोड़े
Mar 28, 2026 | 07:56 PM‘एनर्जी ठिकानों पर हमले मंजूर नहीं’, PM मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस की फोन पर बात; इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
Mar 28, 2026 | 07:53 PMवीडियो गैलरी

‘राहुल गांधी को ट्यूशन की जरूरत’, संसद में कंगना रनौत का विपक्ष पर जोरदार हमला; इकोनॉमी पर दिया जवाब- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:49 PM
₹77 लाख की सड़क और उद्घाटन से पहले ही उखड़ी! सांसद डिंपल यादव का योगी सरकार पर बड़ा हमला- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:42 PM
ADR Report: चंदे के मामले में BJP की बादशाहत, सभी पार्टियों से 10 गुना ज्यादा मिला पैसा- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:24 PM
जंग न होती तो दुबई में होते…CM योगी ने मंच से लिए रवि किशन के मजे, बोले- अगली बार महिला होगी उम्मीदवार
Mar 27, 2026 | 02:01 PM
नागपुर में राम नाम की गूंज! पोद्दारेश्वर राम मंदिर की भव्य शोभायात्रा देखने उमड़ा जनसैलाब, देखें VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:59 AM
मामूली विवाद में महिला इंजीनियर को कार से कुचला, बाप-बेटे ने सोसाइटी के बीच खेली ‘मौत की रेस’- VIDEO
Mar 26, 2026 | 10:07 PM














