- Hindi News »
- World »
- Lebanon Missile Strike Reporter Steve Sweeney Survives Watch
मौत को छू कर लौटा रूसी पत्रकार, लेबनान में कर रहा था रिपोर्टिंग, लाइव कैमरे में फटी इजरायली मिसाइल- VIDEO
Israel Airstrike Lebanon: स्टीव स्वीनी और उनके कैमरामैन पर दक्षिणी लेबनान में इजरायली हमले के दौरान मिसाइल गिरी। दोनों घायल हुए; रूस ने हमला गंभीर बताया, स्वीनी ने इसे लक्षित बताया।
- Written By: अक्षय साहू

रूसी पत्रकार स्टीव स्वीनी (सोर्स- सोशस मीडिया)
Steve Sweeney Israeli Airstrike: दक्षिणी लेबनान से एक बेहद डरावना वीडियो सामने आया है, जिसमें एक पत्रकार मौत के मुंह से बाल-बाल बचता दिखाई देता है। यह घटना इजरायल के हवाई हमले के दौरान हुई, जब एक मिसाइल सीधे रिपोर्टिंग कर रहे रूसी पत्रकार और उनके कैमरामैन के पास गिरी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना उस समय हुई जब संवाददाता स्टीव स्वीनी और उनके कैमरामैन अली रिदा अल-कासमिया लितानी नदी के पास स्थित एक पुल के पास रिपोर्टिंग कर रहे थे। यह इलाका सैन्य ठिकानों के नजदीक माना जाता है। हमले के तुरंत बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया। घटना का वीडियो भी कैद हो गया है, जिसमें स्वीनी को धुएं और मलबे के बीच खुद को बचाते हुए देखा जा सकता है। एक अन्य वीडियो में डॉक्टर उनके हाथ से छर्रे निकालते दिखाई दे रहे हैं।
जानबूझकर हमला करने का आरोप
कैमरामैन अली रिदा ने आरोप लगाया कि प्रेस की पहचान के बावजूद उन पर जानबूझकर हमला किया गया। यह पुल हिजबुल्लाह द्वारा हथियार और लड़ाकों की आवाजाही के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले अहम मार्गों में से एक है, जहां हाल के दिनों में इजरायली हमले तेज हुए हैं। इजरायल का कहना है कि वे इस मार्ग को निशाना बनाते समय नागरिकों को चेतावनी दे चुके थे और कार्रवाई के दौरान अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
होर्मुज खुलवाने के लिए प्लान B तैयार, जापान-UK समेत 6 देशों ने मिलाया हाथ, सुरक्षित रास्ता बनाने को तैयार
ईरानी हमले के चपेट में आया अमेरिकी फाइटर जेट F-35, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, देखें VIDEO
मिडिल ईस्ट रूट बाधा के बीच जेएनपीए का बड़ा कदम, 20 दिनों में 16,000 कंटेनर रवाना, बंदरगाह पर राहत
नेपाल में शुरू होगा बालेंद्र युग, 27 मार्च को PM पद की शपथ लेगें शाह, 182 सीटें जीतकर RSP बनी सबसे बड़ी पार्टी
❗️ Moment Israel DIRECTLY HITS RT crew https://t.co/cxNTq2htyY pic.twitter.com/IWLmKGHwSj — RT (@RT_com) March 19, 2026
रूस की ओर से इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया आई। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने इसे गंभीर बताते हुए कहा कि पत्रकारों को निशाना बनाना किसी भी तरह से दुर्घटना नहीं कहा जा सकता।
अस्पताल से छुट्टी मिलते ही रिपोर्टिंग पर लौटे स्वीनी
अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद, स्वीनी फिर से रिपोर्टिंग के लिए मैदान में लौट आए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इजरायल पर ‘लक्षित हमले’ का आरोप लगाया। स्वीनी ने कहा कि इजरायल ने उन्हें मारने की कोशिश इसलिए की क्योंकि वे पुलों और लाखों लोगों के विस्थापन की रिपोर्टिंग कर रहे थे।
यह भी पढ़ें- नेपाल में शुरू होगा बालेंद्र युग, 27 मार्च को PM पद की शपथ लेगें शाह, 182 सीटें जीतकर RSP बनी सबसे बड़ी पार्टी
उन्होंने इस हमले को ‘नकबा’ से भी बड़े पैमाने पर जातीय सफाया ऑपरेशन बताया और पश्चिमी शक्तियों पर इस नरसंहार में सक्रिय भागीदार बनने का आरोप लगाया। स्वीनी ने कहा कि ऐसे हमले उन्हें अपनी रिपोर्टिंग से नहीं रोक पाएंगे।
Lebanon missile strike reporter steve sweeney survives watch
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘उस्ताद भगत सिंह’ को मिला शानदार ओपनिंग का तोहफा, साउथ में ‘धुरंधर 2’ पर भारी पड़ी पवन कल्याण की फिल्म
Mar 20, 2026 | 08:58 AMहोर्मुज खुलवाने के लिए प्लान B तैयार, जापान-UK समेत 6 देशों ने मिलाया हाथ, सुरक्षित रास्ता बनाने को तैयार
Mar 20, 2026 | 08:57 AM16-16 लाख के इनामी नक्सलियों का सरेंडर; गड़चिरोली पुलिस की बड़ी कामयाबी, मुख्यधारा में लौटे ‘बाली’ और ‘बुदरी’
Mar 20, 2026 | 08:38 AMमुंबई-पुणे मिसिंग लिंक परियोजना में बड़ी सफलता, वायाडक्ट-2 का अंतिम ज्वाइंट पूरा
Mar 20, 2026 | 08:37 AMपहली झलक में ही छा गया ‘काजू’, भारती सिंह के बेटे की क्यूटनेस ने जीता दिल, वीडियो वायरल
Mar 20, 2026 | 08:27 AMईरानी हमले के चपेट में आया अमेरिकी फाइटर जेट F-35, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, देखें VIDEO
Mar 20, 2026 | 08:27 AMमिडिल ईस्ट रूट बाधा के बीच जेएनपीए का बड़ा कदम, 20 दिनों में 16,000 कंटेनर रवाना, बंदरगाह पर राहत
Mar 20, 2026 | 08:26 AMवीडियो गैलरी

गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, लगाया ‘एंटी इंडिया नैरेटिव’ फैलाने का आरोप
Mar 19, 2026 | 10:21 PM
‘मां मदरलैंड तो बापू इजरायल कैसे’, विदेश नीति और गिरते रुपये पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा- VIDEO
Mar 19, 2026 | 09:37 PM
‘यह सब फिक्स्ड है’, शंकराचार्य ने खोला योगी-मौर्य के रिश्तों का राज, भाजपा की ‘नरम-गरम’ नीति पर उठाए सवाल
Mar 19, 2026 | 09:30 PM
क्या बिहार की सत्ता में होने वाला है बड़ा उलटफेर? सम्राट चौधरी और निशांत कुमार की मुलाकात ने बढ़ाई हलचल- VIDEO
Mar 19, 2026 | 09:25 PM
‘हिम्मत है तो रोक कर दिखाओ’, हैदराबाद के मुस्लिम उपदेशक ने CM योगी को दी चुनौती; सड़क पर नमाज पढ़ने पर अड़ा
Mar 18, 2026 | 10:05 PM
इंदौर में चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक कार में धमाका, 8 लोगों की मौत; एक गलती से उजड़ा परिवार- VIDEO
Mar 18, 2026 | 09:41 PM











