- Hindi News »
- World »
- Israel Rains Bombs On Eid Targets Hezbollah After Ceasefire Second Major Airstrike On Beirut
ईद पर इजरायल ने की बमों की बारिश, युद्धविराम के बाद हिजबुल्लाह को निशाना बनाया; बेरूत पर दूसरा बड़ा हवाई हमला
Israel Airstrike: मंगलवार सुबह इजरायली सेना के हमले के बाद बेरूत में 3 लोगों की मौत, जबकि 7 अन्य लोग घायल हुए। युद्धविराम के बाद बेरूत में हुआ दूसरा बड़ा हवाई हमला है।
- Written By: अमन उपाध्याय

बेरूत पर इजरायल हमले की एक तस्वीर, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: इजरायल ने ईद के मौके पर हिजबुल्लाह के खिलाफ एक बड़ा हवाई हमला किया है। इजरायली सेना ने मंगलवार को सुबह बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में एयर स्ट्राइक की। इस हमले में 3 लोग मारे गए हैं। यह हमला 4 महीने पहले हुए युद्धविराम के बाद बेरूत में हुआ दूसरा बड़ा हवाई हमला है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने हमले में मारे गए लोगों की पुष्टि की है और साथ ही कम से कम 7 लोग घायल हुए हैं।
इजरायली सेना (IDF) ने बेरूत में किए गए हवाई हमले के बाद कहा कि उनका निशाना हिजबुल्लाह के एक सदस्य पर था, जो इजरायल के खिलाफ हमलों की योजना बनाने में आतंकी संगठन हमास की मदद कर रहा था। IDF ने बताया कि यह ऑपरेशन इजरायल की घरेलू खुफिया एजेंसी शिन बेट के दिशा-निर्देशन में किया गया था, जो शुक्रवार को लेबनान से किए गए रॉकेट हमले के समान था। हालांकि, हिजबुल्लाह ने इस हमले में अपनी संलिप्तता से इंकार किया था।
बिना किसी चेतावनी के किया हवाई हमला
इजरायली सेना के बेरूत में हमले के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कई फोटो और वीडियो शेयर किए गए हैं. जिसमें एक बड़ी बिल्डिंग नजर आ रही है. जिसका ऊपरे के कई मंजिलें इजरायली सेना के हवाई हमले से क्षतिग्रस्त हो गए और उसका पूरा मलबा बिल्डिंग के नीचे खड़ी कारों और अन्य गाड़ियों पर आ गिरा।
सम्बंधित ख़बरें
Strait of Hormuz को लेकर फ्रांस और दक्षिण कोरिया ने मिलाया हाथ; ट्रंप की ‘अकेले चलो’ नीति को दी बड़ी चुनौती
लेबनान की ‘लाइफलाइन’ पर इजरायल की नजर, लिटानी नदी के पुलों को उड़ाने की दी धमकी; बढ़ा तनाव
होर्मुज स्ट्रेट संकट में यूक्रेन की एंट्री, जेलेंस्की ने कहा- हमारे पास है रूस की नाकेबंदी तोड़ने का अनुभव
‘दुश्मन पायलट को जिंदा पकड़ो और…’, US ने कबूला ईरान ने मार गिराया गया हमारा फाइटर जेट, ‘सर्च ऑपरेशन’ जारी
JUST IN: Israeli Strike In Beirut The IDF and ISA eliminated a Hezbollah terrorist in Dahieh who was helping Hamas plan an imminent attack on Israeli civilians. Acting on ISA intel, the IAF carried out the strike to neutralize the immediate threat. Contributed by… pic.twitter.com/vasYIi3p4t — Open Source Intel (@Osint613) April 1, 2025
यह ध्यान देने योग्य है कि इजरायल ने बेरूत में ईद के दौरान बिना किसी चेतावनी के हवाई हमला किया। आमतौर पर इजरायली सेना अपने हमलों से पहले अलर्ट जारी करती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं किया गया। इस हमले से पहले बेरूत के हे माडी इलाके में जेट्स की आवाजें सुनाई दी थीं, जिसके बाद हिजबुल्लाह का मुख्यालय माने जाने वाले दहिएह क्षेत्र में एक इमारत पर हमला हुआ।
विदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
शेख नईम कासेम ने दी चेतावनी
लेबनान के हिजबुल्लाह संगठन के प्रमुख शेख नईम कासेम ने शनिवार को चेतावनी दी कि अगर इजरायल के हमले लेबनान पर जारी रहे और लेबनान की सरकार उन्हें रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाती, तो हिजबुल्लाह अन्य विकल्पों का सहारा ले सकता है। 14 महीने तक चले इजरायल-हिजबुल्लाह युद्ध को अमेरिका की मध्यस्थता के बाद समाप्त किया गया था और युद्धविराम के अनुसार इजरायली सेना को जनवरी के अंत तक सभी लेबनानी क्षेत्रों से वापस हट जाना था, जबकि हिजबुल्लाह को लिटानी नदी के दक्षिण में अपनी सशस्त्र उपस्थिति को समाप्त करना था।
बेरूत ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से अपील की
अमेरिका द्वारा मध्यस्थता के बाद युद्धविराम प्रभावी होने के बावजूद इजरायल ने दक्षिणी और पूर्वी लेबनान में लगातार हमले शुरू कर दिए हैं। उनका दावा है कि वे हिजबुल्लाह के अधिकारियों और उनके बुनियादी ढांचे को निशाना बना रहे हैं। इस बीच, लेबनानी सेना धीरे-धीरे दक्षिणी क्षेत्र में तैनात हो रही है, और बेरूत ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि वह इजरायल पर दबाव डाले ताकि वह हमले रोक सके और लेबनान के क्षेत्र में तैनात अपनी सेना को वापस बुला सके।
Israel rains bombs on eid targets hezbollah after ceasefire second major airstrike on beirut
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘जाइए सजना’ पर तबला कवर ने मचाई धूम, 40 लाख से ज्यादा लोग हुए दीवाने
Apr 03, 2026 | 10:44 PMडायबिटीज के लिए ही नहीं, जामुन में हैं कई औषधीय गुण
Apr 03, 2026 | 10:37 PMमस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PMकैसे करें बॉडी को डिटॉक्स? यहां जानिए आयुर्वेद के 6 असरदार उपाय, हफ़्ते भर में नज़र आएगा फ़र्क
Apr 03, 2026 | 10:26 PMAAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PMदिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PMIPL 2026: आयुष म्हात्रे और शिवम दुबे की दम चेन्नई ने बनाए 209 रन, पंजाब किंग्स की नजरें लगातार दूसरी जीत पर
Apr 03, 2026 | 10:18 PMवीडियो गैलरी

Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM














