Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

PM नेतन्याहू की तबीयत अचानक बिगड़ी, सामने आई हैरान कर देने वाली सच्चाई

Benjamin Netanyahu health: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की तबीयत एक बार फिर खराब हो गई है। उनके कार्यालय ने बताया है कि दूषित भोजन के कारण उन्हें आंतों में सूजन की समस्या हुई है।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Jul 21, 2025 | 01:55 PM

इसरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की तबीयत कुछ बिगड़ गई है। जानकारी के अनुसार, खराब भोजन के चलते उनकी आंतों में सूजन हो गई है। इस कारण वे फिलहाल अपने घर पर आराम कर रहे हैं। पीएम कार्यालय की ओर से बताया गया कि नेतन्याहू को डिहाइड्रेशन की समस्या भी हुई, जिसके चलते उन्हें तरल पदार्थ दिए जा रहे हैं। डॉक्टरों की निगरानी में उनकी जांच की गई है और अब उनकी हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है। चिकित्सकों की सलाह पर वे कुछ दिनों तक घर से ही कामकाज संभालेंगे।

बेंजामिन नेतन्याहू की उम्र 75 वर्ष है और इससे पहले भी उन्हें कई बार स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। हैरानी की बात यह है कि वे देश के प्रधानमंत्री हैं, ऐसे में उन्हें खराब भोजन कैसे परोसा गया, यह सवाल खड़ा करता है। इससे पहले उनकी प्रोस्टेट की सर्जरी भी हो चुकी है। जब नेतन्याहू बीमार पड़े थे, तब न्याय मंत्री यारिव लेविन ने कार्यवाहक प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी संभाली थी। वर्ष 2023 में उनके हृदय संबंधी समस्या के इलाज के लिए भी एक सर्जरी की गई थी।

इन सालों में कोई स्वास्थ्य रिपोर्ट जारी नहीं

इजरायल की सरकारी प्रक्रिया के अनुसार, देश के प्रधानमंत्री को हर साल अपनी स्वास्थ्य रिपोर्ट सार्वजनिक करनी चाहिए। हालांकि, नेतन्याहू ने 2016 से 2023 के बीच कोई स्वास्थ्य रिपोर्ट जारी नहीं की, और इस वर्ष भी उन्होंने ऐसा नहीं किया। वैसे यह नियम कानूनी तौर पर अनिवार्य नहीं है, यानी प्रधानमंत्री अपनी मेडिकल जानकारी साझा करने के लिए बाध्य नहीं हैं।

सम्बंधित ख़बरें

आसिम से लेंगे आजादी…शहबाज से लेंगे आजादी, इस्लामाबाद से रावलपिंडी तक बवाल, इमरान समर्थकों ने किया विद्रोह

अमेरिका से एयरक्राफ्ट खरीदेगा ईरान! ट्रंप को खुश करने के लिए खामेनेई ने बनाया खास प्लान, इजरायल में हड़कंप

भारत के इन 3 बड़े दुश्मानों को मिला रहमान के शपथ ग्रहण का न्योता, PM मोदी नहीं होंगे शामिल, सामने आई वजह

एपस्टीन ने भारतीय लड़की का भी किया था शोषण, नए दस्तावेजों से हुआ बड़ा खुलासा, मचा हड़कंप

यह भी पढे़ें:- ताइवान में हलचल तेज! चीन के जंगी जहाज और विमान ने की घुसपैठ, हाई अलर्ट पर सेना

बेंजामिन नेतन्याहू की नवीनतम सार्वजनिक एक मेडिकल रिपोर्ट में कहा गया था कि वे “पूर्णतः स्वस्थ” हैं और उनका पेसमेकर सामान्य रूप से कार्य कर रहा है। हालांकि, यह रिपोर्ट किसी सरकारी स्वास्थ्य एजेंसी द्वारा नहीं, बल्कि उनकी निजी मेडिकल टीम द्वारा जारी की गई थी।

हमास के खिलाफ अपना अभियान जारी

हालांकि प्रधानमंत्री नेतन्याहू की तबीयत ठीक नहीं है, लेकिन इस बीच इजरायली सेना हमास के आतंकियों के खिलाफ अपना अभियान जारी रखे हुए है। ताजा जानकारी के मुताबिक, इजरायली डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने हमास के एक शीर्ष कमांडर बशर थाबेत को ढेर कर दिया है। थाबेत, हमास के हथियार निर्माण के अनुसंधान और विकास विभाग से जुड़ा हुआ था। सेना ने बताया कि उन्होंने आतंकवादियों की संरचनाओं, सुरंगों और कई अन्य ठिकानों का पता लगाकर उन्हें पूरी तरह तबाह कर दिया है।

Israel pm netanyahu dehydrated after spoiled food

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 21, 2025 | 01:55 PM

Topics:  

  • Benjamin Netanyahu
  • isreal
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.