- Hindi News »
- World »
- Taiwan China Warships Aircraft Incursion Military High Alert
ताइवान में हलचल तेज! चीन के जंगी जहाज और विमान ने की घुसपैठ, हाई अलर्ट पर सेना
China Tiwan News: चीन और ताइवान के बीच तनाव अब चरम स्तर पर पहुंच गया है। इस बीच, चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) लगातार ताइवान के वायु और समुद्री क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश कर रही है।
- Written By: अमन उपाध्याय

चीन के जंगी जहाज और विमान ने ताइवान में की घुसपैठ, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: ताइवान और चीन के बीच बढ़ रही मतभेद की स्थिति ने एक बार फिर वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय (एमएनडी) ने सोमवार सुबह लगभग 6 बजे चीन के एक युद्धक विमान और पांच नौसैनिक पोतों को ताइवान के समुद्री क्षेत्र में घुसते हुए पाया। विमान ने ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार कर ताइवान के उत्तरी वायु रक्षा क्षेत्र (एडीआईजेड) में प्रवेश किया, जिसके जवाब में ताइवानी सेना ने जवाबी कार्रवाई की।
एमएनडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए कहा, “सोमवार सुबह 6 बजे तक ताइवान के आसपास चीनी सेना (पीएलए) के एक लड़ाकू विमान और पांच नौसैनिक जहाजों (पीएलएएन) की गतिविधियां दर्ज की गईं। हमने स्थिति की निगरानी करते हुए उचित कदम उठाए हैं।”
दबाव के मद्देनजर मेट्रो स्टेशनों पर युद्धाभ्यास
चीन और ताइवान के बीच मौजूदा तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। इस बीच, चीन की सेना (पीएलए) ताइवान के हवाई और समुद्री इलाकों में घुसपैठ करने की कोशिश कर रही है। इससे पहले, 15 जुलाई को भी ताइवान ने चीन के 26 लड़ाकू विमानों, एक युद्धपोत और सात नौसैनिक जहाजों को अपनी सीमा के अंदर देखा था।
सम्बंधित ख़बरें
China में दर्दनाक हादसा…पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, 21 लोगों की मौत, सामने आया घटना का खौफनाक VIDEO
होर्मुज में फिर शुरू होगी जंग! ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप को दी खुली धमकी, प्रोजेक्ट फ्रीडम को बताया डेडलॉक
होर्मुज में भीषण टकराव: ईरान का दावा- अमेरिकी युद्धपोत पर दागीं दो मिसाइलें; अमेरिका ने हमले से किया इनकार
यूक्रेन के मेरेफा पर रूस का मिसाइल हमला, फ्रंट लाइन से दूर रिहायशी इलाकों में मची तबाही; कई लोगों की मौत
इनमें से 21 विमानों ने मध्य रेखा को पार कर ताइवान के वायु रक्षा क्षेत्र (ADIZ) में प्रवेश किया था। इसी दिन, ताइवान ने चीन के बढ़ते सैन्य दबाव के मद्देनजर अपने मेट्रो स्टेशनों पर युद्धाभ्यास भी किया था।
अगले छह महीनों में ताइवान पर हमले की योजना
20 जून को चीन ने ताइवान की ओर 74 लड़ाकू विमान भेजे थे, जिनमें से 61 ने मध्य रेखा को पार कर लिया था। गुप्त सूत्रों की जानकारी के अनुसार, चीन अगले छह महीनों में ताइवान पर हमले की योजना बना रहा है। यदि चीन हमला करता है, तो इसका दुनिया की अर्थव्यवस्था पर गहरा प्रभाव पड़ेगा।
यह भी पढे़ें:- E3 की चेतावनी के बाद झुका ईरान, परमाणु समझौते पर फिर से बातचीत के लिए राजी
डोनाल्ड ट्रंप ने किया दावा
हालांकि, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह दावा किया था कि वे अपने कार्यकाल में ऐसा नहीं होने देंगे। अब ऐसा माना जा रहा है कि चीन 2027 तक अपनी सैन्य शक्ति को और मजबूत करना चाहता है। ताइवान और अमेरिका के अधिकारियों को आशंका है कि चीन 2027 में हमला कर सकता है, क्योंकि इस साल चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) अपनी 100वीं वर्षगांठ मनाएगी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Taiwan china warships aircraft incursion military high alert
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Apara Ekadashi: अपरा एकादशी पर बन रहा है विशेष संयोग, नोट कर लें सही डेट और पूजा की विधि!
May 05, 2026 | 04:47 PMमैं हारी नहीं हूं, इस्तीफा नहीं दूंगी….कोलकाता में ममता बनर्जी ने किया ऐलान, सियासी बवाल तय!
May 05, 2026 | 04:47 PMजलगांव में शरद पवार को बड़ा झटका! भुसावल नगराध्यक्ष गायत्री भंगाले की कुर्सी छिनी, जाति प्रमाणपत्र निकला अवैध
May 05, 2026 | 04:43 PMMP News: जबलपुर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस ट्रैकटर से टकराई; 6 लोगों की हालत गंभीर
May 05, 2026 | 04:36 PMदिल्ली में नया ट्रैफिक नियम, कोर्ट जाने से पहले भरना होगा 50% चालान, नहीं माने तो पड़ेगा महंगा
May 05, 2026 | 04:29 PMबीड में हैवानियत की हदें पार! पत्नी से हुआ झगड़ा तो पिता ने मासूम बेटियों पर डाला डीजल, जानें पूरा मामला
May 05, 2026 | 04:16 PMसियासत से ऊपर सुरक्षा, सुप्रिया सुले ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, मांगी फांसी की सजा, शक्ति कानून पर दिया जोर
May 05, 2026 | 04:15 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














